सीएम नीतीश आज अररिया को देंगे 304 करोड़ की सौगात, 448 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा बुधवार को अररिया पहुंचेगी। सुबह 11 बजे रानीगंज के हांसा पंचायत में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सबसे पहले पंचायत में मौजूद बलुआ तालाब का निरीक्षण करेंगे। वहां जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 22 जनवरी 2025, 05:46 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सीएम नीतीश आज अररिया को देंगे 304 करोड़ की सौगात, 448 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा बुधवार को अररिया पहुंचेगी। सुबह 11 बजे रानीगंज के हांसा पंचायत में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सबसे पहले पंचायत में मौजूद बलुआ तालाब का निरीक्षण करेंगे। वहां जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए विकास कार्यों के स्टॉल का भी अवलोकन करेंगे।

इसके बाद वे राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय में खेल मैदान, नेचर क्लास रूम और रोबोटिक्स लैब का निरीक्षण करेंगे। यहां एचडब्लूसी का उद्घाटन भी करेंगे और जिले की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। छतियौना पंचायत में सात निश्चय योजना के तहत नल-जल और नाली-गली योजनाओं का भी निरीक्षण करेंगे। इस दौरान अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और समाज कल्याण विभाग की योजनाओं के लाभार्थियों से भी मुलाकात करेंगे।

प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। पूरे क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई है। सभी कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दोपहर के 12.30 कुर्साकांटा प्रखंड के डुमरिया पंचायत पहुंचेंगे। वहां से फिर 12:40 बजे सीएम सुंदरनाथ धाम मंदिर पहुंचेंगे। 12:55 तक सीएम मंदिर भ्रमण सहित पर्यटन के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं का अवलोकन करेंगे। इसके बाद डुमरिया स्थित हेलीपैड से 1 बजे अररिया कॉलेज में बने हेलीपैड के लिए प्रस्थान करेंगे। 1:20 में सीएम अररिया कॉलेज में बने हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद अररिया प्रखंड के मैनापुर में प्रस्तावित सड़क अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी-सिकटी पथ निरीक्षण के लिए जाएंगे।

दोपहर 1:40 में सीएम अररिया-कुर्साकांटा-कुआड़ी-सिकटी पथ निरीक्षण के बाद घोषणा कर सकते है। वहां से फिर 1:50 में जिला अतिथि गृह पहुंचकर 2.35 मिनट तक लंच करेंगे। जिला अतिथि गृह से सीएम 2:35 बजे समाहरणालय स्थित सभागार में जाएंगे। 2:45 से 3:30 बजे तक सीएम जिले के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। 3:30 में समाहरणालय से निकलकर 3:35 में अररिया कॉलेज हेलीपैड पर पहुंचेंगे और फिर पटना के लिए निकल जाएंगे।

वहीं प्रगति यात्रा के दौरान सीएम नीतीश कुमार अररिया में +2 राजकीयकृत रामानुग्रह उच्च विद्यालय अंतर्गत खेल मैदान/नेचर क्लासरूम/रोबोटिक्स लैब का भी जायजा लेंगे. इसके साथ ही सीएम हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का उद्घाटन करेंगे. वहीं जिला अतंर्गत अन्य विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया जाएगा. प्रगति यात्रा के दौरान सीएम सुंदरनाथ धाम भी जाएंगे और वहां पर्यटन के विकास से संबंधित प्रस्तावित योजना का जायजा लेंगे. इस दौरान सीएम के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी मौजूद रहेंगे.

किशनगंज को दी 514 करोड़ की सौगात

बता दें, इससे पहले सीएम नीतीश कुमार मंगलवार को प्रगति यात्रा के दौरान किशनगंज जिले पहुंचे और उन्‍होंने 514 करोड़ की सौगात सहित कई घोषणाएं की हैं. उन्‍होंने संबोधन में कहा कि यहां किशनगंज जिले में सब तरह के काम करा दिए हैं. जनता की मांगों तथा क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की. प्रगति यात्रा के दौरान उन्‍होंने कहा कि ठाकुरगंज बाईपास (कटहलडांगी से धर्मकाटा चौक तक) का निर्माण होगा. इससे जाम की समस्या हल होगी. वहीं, शहर का विकास एवं विस्तार करने के लिए काम किए जा रहे हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

4 Articles loaded
पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन
अपराध

पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन

बिहार के अररिया जिले में पार्किंग विवाद इतना बढ़ गया कि एक सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की गर्दन काट दी है. ये मंजर देख लोग दंग रहे गए. इसके बाद गुस्‍साए लोगों ने पिकअप ड्राइवर के हत्‍यारे सत्‍तू वाले को भी ऑन द स्‍पॉट मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके […]

UB India News9 अप्रैल
समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….
अररिया

समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत आज 11 मार्च को किशनगंज और अररिया जिलों के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे स्थानीय स्तर पर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आम जनता से संवाद कर विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री का यह […]

UB India News11 मार्च
भाजपा नेता जनार्दन यादव ने थामा जनसुराज का हाथ ……….
पटना

भाजपा नेता जनार्दन यादव ने थामा जनसुराज का हाथ ……….

बिहार चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब उन्होंने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार टर्म विधायक रहे जनार्दन यादव को […]

UB India News2 अक्टू॰
कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा रोकी
अररिया

कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा रोकी

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को बिहार में अपनी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा अचानक रोक दी। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अररिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कन्हैया के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के बाद यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि कन्हैया को दिल्ली से बुलावा आया था। यह घटनाक्रम ऐसे […]

UB India News30 मार्च
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)