समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत आज 11 मार्च को किशनगंज और अररिया जिलों के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे स्थानीय स्तर पर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आम जनता से संवाद कर विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री का यह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 11 मार्च 2026, 05:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….
Photo: UB India News Archive

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत आज 11 मार्च को किशनगंज और अररिया जिलों के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे स्थानीय स्तर पर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आम जनता से संवाद कर विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री का यह दौरा सीमांचल क्षेत्र में आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को गति देने के उद्देश्य से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

दोपहर 1 बजे किशनगंज पहुंचें नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से किशनगंज पहुंचेंगे. जहां हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सीधे पावर ग्रिड सब स्टेशन जाकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे. अपनी इस ‘समृद्धि यात्रा’ के दौरान वे जिले को बड़ी सौगात देते हुए लगभग 102 करोड़ रुपये की योजनाओं का उद्घाटन और 173 करोड़ रुपये की लागत वाली नई परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री धर्म कांटा के पास बाईपास सड़क का निरीक्षण करने के उपरांत कृषि फार्म स्थल पर आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय जनता से सीधा संवाद करेंगे और अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे.

अररिया में नीतीश करेंगे पुलिस लाइन का लोकार्पण 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का आज दूसरा दिन है. इस दौरान अररिया में मुख्यमंत्री 54 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित अत्याधुनिक सुविधाओं वाले पुलिस लाइन का लोकार्पण करेंगे. इसके साथ ही वे कोसी डेयरी प्रोजेक्ट के एक बड़े प्लांट का शिलान्यास भी करेंगे. जिससे स्थानीय पशुपालकों और रोजगार के क्षेत्र को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.
किशनगंज में 122 योजनाओं का शिलान्यास-उद्घाटन
किशनगंज पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 235 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 122 विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इनमें मुख्य रूप से 135 करोड़ रुपये की 73 योजनाओं का शिलान्यास और 102 करोड़ रुपये की 49 तैयार योजनाओं का उद्घाटन शामिल है. इस दौरान वे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण करेंगे और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुँच रहा है या नहीं, इसकी स्वयं समीक्षा करेंगे.
विकास कार्यों को गति देने के लिए मुख्यमंत्री दोनों ही जिलों में अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. इस बैठक में वे जिले में चल रहे निर्माण कार्यों और भविष्य की योजनाओं की बारीकी से जानकारी लेंगे. साथ ही वे स्थानीय लोगों के साथ ‘जन संवाद’ भी करेंगे ताकि सीधे तौर पर जनता की समस्याओं और उनके सुझावों को सुना जा सके. इस दौरे को सीमांचल के बुनियादी ढांचे और आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
सीएम ने कल दी योजनाएं की शौगात
इससे पहले, मंगलवार को यात्रा के पहले दिन मुख्यमंत्री ने सुपौल और मधेपुरा जिलों को लगभग 872 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार, सुपौल में उन्होंने 570 करोड़ रुपये की 213 योजनाओं की शुरुआत की, जिसमें 129 योजनाओं का उद्घाटन और 84 का शिलान्यास शामिल है. इसके तुरंत बाद मधेपुरा पहुंचकर उन्होंने 302 करोड़ रुपये की 295 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिससे कोसी क्षेत्र के विकास को नई मजबूती मिली है.
कल कटिहार-पूर्णिया में होंगे नीतीश
मुख्यमंत्री की इस व्यस्त यात्रा का अगला पड़ाव 12 मार्च को कटिहार और पूर्णिया जिला होगा, जहां वे विकास कार्यों का जायजा लेंगे. यात्रा के अंतिम चरण में 13 मार्च को वे मधेपुरा से सहरसा और खगड़िया के लिए रवाना होंगे. इस चार दिवसीय सघन दौरे के माध्यम से नीतीश कुमार सीधे जमीनी स्तर पर शासन की पहुंच सुनिश्चित कर रहे हैं और आगामी लक्ष्यों के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

4 Articles loaded
पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन
अपराध

पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन

बिहार के अररिया जिले में पार्किंग विवाद इतना बढ़ गया कि एक सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की गर्दन काट दी है. ये मंजर देख लोग दंग रहे गए. इसके बाद गुस्‍साए लोगों ने पिकअप ड्राइवर के हत्‍यारे सत्‍तू वाले को भी ऑन द स्‍पॉट मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके […]

UB India News9 अप्रैल
भाजपा नेता जनार्दन यादव ने थामा जनसुराज का हाथ ……….
पटना

भाजपा नेता जनार्दन यादव ने थामा जनसुराज का हाथ ……….

बिहार चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब उन्होंने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार टर्म विधायक रहे जनार्दन यादव को […]

UB India News2 अक्टू॰
कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा रोकी
अररिया

कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा रोकी

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को बिहार में अपनी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा अचानक रोक दी। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अररिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कन्हैया के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के बाद यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि कन्हैया को दिल्ली से बुलावा आया था। यह घटनाक्रम ऐसे […]

UB India News30 मार्च
सीएम नीतीश आज अररिया को देंगे 304 करोड़ की सौगात, 448 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
अररिया

सीएम नीतीश आज अररिया को देंगे 304 करोड़ की सौगात, 448 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा बुधवार को अररिया पहुंचेगी। सुबह 11 बजे रानीगंज के हांसा पंचायत में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सबसे पहले पंचायत में मौजूद बलुआ तालाब का निरीक्षण करेंगे। वहां जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाए […]

UB India News22 जन॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)