कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा रोकी

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को बिहार में अपनी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा अचानक रोक दी। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अररिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कन्हैया के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के बाद यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि कन्हैया को दिल्ली से बुलावा आया था। यह घटनाक्रम ऐसे […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 30 मार्च 2025, 10:01 AM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कन्हैया कुमार ने ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा रोकी
Photo: UB India News Archive

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने रविवार को बिहार में अपनी ‘पलायन रोको नौकरी दो’ पदयात्रा अचानक रोक दी। वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। अररिया में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कन्हैया के सुरक्षाकर्मियों के बीच विवाद के बाद यह फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि कन्हैया को दिल्ली से बुलावा आया था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ है जब 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।

दिल्ली गए कन्हैया कुमार

जिला कांग्रेस नेताओं का कहना है कि कन्हैया कुमार को दिल्ली से कॉल आया था, जिसके बाद उन्होंने यह फैसला लिया। हालांकि, विवाद की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। बता दें कि कन्हैया कुमार की यह पदयात्रा बिहार में पलायन और बेरोजगारी के मुद्दे पर केंद्रित थी। इसकी शुरुआत चंपारण के भितिहरवा से हुई थी।

मामले को शांत कराने की कोशिश कर रहे नेता

बिहार में 2025 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी राजनीतिक दल राज्य में सक्रिय हैं। कांग्रेस भी ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने का दबाव बना रही है। ऐसे में कन्हैया कुमार की पदयात्रा को कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा था। लेकिन, विवाद के बाद पदयात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा। इस घटना पर कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन, पार्टी के नेता मामले को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

4 Articles loaded
पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन
अपराध

पार्किंग विवाद में सत्तू वाले ने काट दी पिकअप चालक की गर्दन

बिहार के अररिया जिले में पार्किंग विवाद इतना बढ़ गया कि एक सत्‍तू वाले ने पिकअप ड्राइवर की गर्दन काट दी है. ये मंजर देख लोग दंग रहे गए. इसके बाद गुस्‍साए लोगों ने पिकअप ड्राइवर के हत्‍यारे सत्‍तू वाले को भी ऑन द स्‍पॉट मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से पूरे इलाके […]

UB India News9 अप्रैल
समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….
अररिया

समृद्धि यात्रा’ पर CM नीतीश…आज किशनगंज और अररिया के दौरे पर …………….

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी ‘समृद्धि यात्रा’ के दूसरे चरण के तहत आज 11 मार्च को किशनगंज और अररिया जिलों के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे स्थानीय स्तर पर चल रही विभिन्न सरकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आम जनता से संवाद कर विकास कार्यों का फीडबैक लेंगे. मुख्यमंत्री का यह […]

UB India News11 मार्च
भाजपा नेता जनार्दन यादव ने थामा जनसुराज का हाथ ……….
पटना

भाजपा नेता जनार्दन यादव ने थामा जनसुराज का हाथ ……….

बिहार चुनाव को लेकर सियासी घमासान जारी है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर हैं। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। अब उन्होंने भाजपा को बड़ा झटका दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और चार टर्म विधायक रहे जनार्दन यादव को […]

UB India News2 अक्टू॰
सीएम नीतीश आज अररिया को देंगे 304 करोड़ की सौगात, 448 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
अररिया

सीएम नीतीश आज अररिया को देंगे 304 करोड़ की सौगात, 448 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा बुधवार को अररिया पहुंचेगी। सुबह 11 बजे रानीगंज के हांसा पंचायत में बने हेलीपैड पर उतरने के बाद वे सबसे पहले पंचायत में मौजूद बलुआ तालाब का निरीक्षण करेंगे। वहां जल-जीवन-हरियाली योजना के तहत किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। इसके साथ ही विभिन्न विभागों की ओर से लगाए […]

UB India News22 जन॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)