‘प्रगति यात्रा’ में आज सहरसा पहुंचेगे सीएम नितीश कुमार , 210 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मधेपुरा से हवाई मार्ग के रास्ते सहरसा का दौरा करने आएंगे। वे करीब चार घंटे तक जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। सीएम सुबह 10:25 में मधेपुरा से अपना दौरा शुरू करेंगे। हेलिकॉप्टर से सहरसा जिले के महिषी प्रखंड पहुंचेंगे, वहां […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 23 जनवरी 2025, 05:16 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
‘प्रगति यात्रा’ में आज सहरसा पहुंचेगे सीएम नितीश कुमार , 210 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
Photo: UB India News Archive

सीएम नीतीश कुमार गुरुवार को मधेपुरा से हवाई मार्ग के रास्ते सहरसा का दौरा करने आएंगे। वे करीब चार घंटे तक जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे। सीएम सुबह 10:25 में मधेपुरा से अपना दौरा शुरू करेंगे। हेलिकॉप्टर से सहरसा जिले के महिषी प्रखंड पहुंचेंगे, वहां महंथ दाहौर दास कबीर उच्च विद्यालय के खेल मैदान का उद्घाटन करेंगे और जीविका दीदियों से संवाद करेंगे। सीएम सहरसा में विकास योजनाओं की बड़ी सौगात देने जा रहे हैं।

इस तीसरे चरण की यात्रा में वे 210 करोड़ रुपए की 52 योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सहरसा जिला सुचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि 93.89 करोड़ रुपए की 7 अलग अलग विभागों के 36 योजनाओं का उद्घाटन और 116.16 करोड़ रुपए की तीन अलग अलग विभाग के 16 नई परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसमें सबसे अधिक बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम की 10 योजनाएं है।

इसके बाद सत्तरटैया प्रखंड के मेनहा में 520 अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का उद्घाटन करेंगे। जो करीब 40 करोड़ की लागत से बना है। यहां वे प्रस्तावित राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय की भूमि का निरीक्षण भी करेंगे। विशनपुर पंचायत में पंचायत सरकार भवन, RTPS काउंटर का निरीक्षण और विद्यालय के नए भवन का शिलान्यास करेंगे। वे तिलावे नदी का अवलोकन भी करेंगे। दोपहर में सहरसा के सर्किट हाउस में भोजन के बाद कोशी प्रमंडल में जिलास्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद सहरसा हवाई अड्डा से दोपहर 2:35 बजे हेलिकॉप्टर से पटना के लिए रवाना होंगे और करीब 3:50 बजे अपने आवास पहुंचेंगे

सात विभागों की 36 योजनाओं का करेंगे उद्घाटन
मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों द्वारा विकसित 36 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें सड़क निर्माण, शैक्षणिक ढांचे का विकास, पशु चिकित्सालय और ग्रामीण विकास परियोजनाएं शामिल हैं।

    • ग्रामीण कार्य विभाग की परियोजनाएं: मुख्यमंत्री ग्राम संपर्क योजना के तहत सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र में कई सड़कों और संपर्क पथों का उद्घाटन किया जाएगा। इनमें बसनही हाथीकरण रमणा पथ से संथाली तक और बस्ती गांव तक के रास्तों का विकास शामिल है।
    • भवन निर्माण विभाग: सौरबाजार में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय, मंडल कारा में तीन मंजिला बंदी बैरक और महिला व पुरुष कक्षपाल बैरक का निर्माण शामिल है।
  • ग्रामीण विकास विभाग: मनरेगा योजना के तहत महात्मा गांधी खेल परिसर, जीविका भवन और आवासीय विद्यालयों के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया जाएगा।
  • पिछड़ा वर्ग छात्रावास: सहरसा जिले में 520 सीटों वाले अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय का निर्माण भी इस सूची में शामिल है।

तीन विभागों की 16 योजनाओं का होगा शिलान्यास
मुख्यमंत्री 11 करोड़ 616 लाख रुपये की लागत से 16 नई योजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें शैक्षणिक, अल्पसंख्यक कल्याण और भवन निर्माण विभाग की परियोजनाएं शामिल हैं।

  • शैक्षणिक विकास: उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिए कई नए भवन बनाए जाएंगे। इनमें बलेठा रामनगर, ऐनी और नादो जैसे क्षेत्रों के विद्यालय शामिल हैं।
  • अल्पसंख्यक कल्याण परियोजनाएं: मदरसा कादरिया अनवारूल उलूम और मदरसा इस्लामिया जैसे संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए नई इमारतों का निर्माण प्रस्तावित है।
  • राजकीय पॉलिटेक्निक सहरसा: परिसर में अतिरिक्त शैक्षणिक भवन का निर्माण और अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय की स्थापना इस शिलान्यास सूची का हिस्सा है।

इन योजनाओं में सहरसा के बुनियादी ढांचे के विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य और सड़कों की स्थिति को बेहतर बनाने का वादा किया गया है। खासतौर पर अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय विद्यालय और पॉलिटेक्निक परिसर में नई इमारतें युवाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएंगी।

‘ड्रेनेजसीवरेज एवं नल जल की समस्या से सीएम को कराएंगे अवगत
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर गुरुवार को सहरसा पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी परवान पर है। मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को देखते हुए जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को प्रेक्षा गृह सहरसा में जिला पदाधिकारी वैभव चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक हिमांशु द्वारा संयुक्त रूप से ब्रीफिंग की गया। जानकारी के अनुसार, लगभग पांच सौ अधिकारी और जवान तैनात रहेंगे।

महापौर ने लिया जायजा
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर निगम प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद है। नगर निगम द्वारा किए जा रहे व्यवस्था का मुआयना नगर निगम महापौर बैन प्रिया, नगर आयुक्त अनुभूति श्रीवास्तव के साथ किया।  उन्होंने प्रशासनिक एरिया सहित विभिन्न जगहों पर जाकर सफाई व्यवस्था, रोशनी व्यवस्था का जायजा लिया। महापौर ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है कि विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नगर निगम क्षेत्र में आ रहे हैं। नगर निगम को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है।

महापौर ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बैठक में नगर निगम में ड्रेनेज, सीवरेज एवं नल जल की समस्या की ओर उनका ध्यान आकृष्ट कराएंगे। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सहरसा के जन भावनाओं का ख्याल रखते हुए जल जमाव की समस्या का निदान और शुद्ध पेय जल हर घर मिले उसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन करेंगे।

‘प्रायश्चित यात्रा निकालकर माफी मांगें सीएम नीतीश’
बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि प्रगति नहीं प्रायश्चित यात्रा निकाल कर पूरे बिहार की जनता से माफी मांगे सूबे के मुख्यमंत्री। उन्होंने कहा कि बिहार और बिहारी की दुर्गति करने वाले सरकार का प्रगति यात्रा पर निकलना मजाक जैसा है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रदेश के युवा और छात्रों को अपनी जायज मांग को लेकर आवाज उठाने पर लाठी खानी पड़ती है। अफसरशाही चरम सीमा पार कर गई है। लोकतांत्रिक मूल्यों का इस प्रकार गला घोंटा जा रहा कि ब्रिटिश हुकूमत की कहानी याद आने लगती है। भ्रष्टाचार और सरकार एक दूसरे के पूरक दिखते हैं और मुख्यमंत्री प्रदेश में सुशासन का राग अलाप रहे हैं। इसलिए पूरे बिहार की दुर्गति करने वाले मुख्यमंत्री को अपने राजनीतिक जीवन की आखिरी पारी में प्रगति यात्रा के बदले प्रायश्चित यात्रा निकाल कर जनता से माफी मांगनी चाहिए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰