सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की तेजी, Crypto Scam के कारण 8% गिरे Paytm के शेयर,

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 24 जनवरी को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 23,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 24 जनवरी 2025, 08:20 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा की तेजी, Crypto Scam के कारण 8% गिरे Paytm के शेयर,
Photo: UB India News Archive

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी 24 जनवरी को सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,770 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी है, ये 23,280 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 34 में तेजी और 17 में गिरावट है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स में मेटल सेक्टर सबसे ज्यादा 0.79% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में तेजी

  • एशियाई बाजार में जापान के निक्‍केई में 0.59% और कोरिया के कोस्पी में 0.86% की तेजी है। वहीं चीन का शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.85% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है।
  • NSE के डेटा के अनुसार, 23 जनवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 5,462.52 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,712.55 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 23 जनवरी को अमेरिका का डाओ जोंस 0.92% की तेजी के साथ 44,565 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 0.53% चढ़कर 6,118 पर बंद हुआ। नैस्डैक इंडेक्स में 0.22% की तेजी रही।

डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर का IPO 29 जनवरी को ओपन होगा डॉ. अग्रवाल्स हेल्थ केयर लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 29 जनवरी को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 31 जनवरी तक बिडिंग कर सकेंगे। 5 फरवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 23 जनवरी को सेंसेक्स 115 अंक की तेजी के साथ 76,520 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 50 अंक की बढ़त रही, ये 23,205 पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में तेजी और 12 में गिरावट देखने को मिली थी। IT और ऑटो शेयर्स में बढ़त थी। वहीं FMCG और बैंकिंग शेयर्स में गिरावट थी।

Crypto Scam के कारण 8% गिरे Paytm के शेयर,

शुक्रवार को Paytm के शेयर में 8.84% की भारी गिरावट दर्ज की गई। यह गिरावट तब आई जब एक रिपोर्ट में कहा गया कि Cryptocurrency Scam में शामिल होने के आरोप में Paytm और सात अन्य पेमेंट गेटवे प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच के दायरे में हैं। ED द्वारा इन कंपनियों पर 2,200 करोड़ रुपये के क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया गया है।

इस खबर के बाद शुक्रवार को Paytm के शेयर की कीमत 8% से अधिक गिर गई। BSE पर Paytm के शेयर 8.84% तक गिरकर 773.90 रुपये प्रति शेयर पर आ गए।

टाइम्स ऑफ इंडिया (TOI) की रिपोर्ट के अनुसार, One 97 Communications, जो Paytm की मूल कंपनी है, उन आठ पेमेंट गेटवे में शामिल है, जिनके वर्चुअल अकाउंट्स में पिछले दो सालों में ₹500 करोड़ फ्रीज किए गए हैं।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰