दो दिन बाद मौनी अमावस्या पर दूसरा अमृत स्नान है इसलिए मेले में श्रद्धालुओं की संख्या तेजी से बढ़ रही है। गृहमंत्री अमित शाह ने संगम में डुबकी लगाई। अब तक 13.21 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान कर लिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में पहुंचकर संगम में डुबकी लगाई है। इस मौके पर उनके साथ सीएम योगी और अन्य साधु-संत भी मौजूद रहे। गृह मंत्री अमित शाह अरैल घाट पहुंच चुके हैं. परिवार के साथ गृह मंत्री स्टीमर से संगम के लिए रवाना हो गए. उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद हैं.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाकुंभ में डुबकी लगाई है। उनके साथ सीएम योगी, जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि और योग गुरु बाबा रामदेव ने भी संगम में स्नान किया। योगी और संतों ने शाह पर पानी डाला। इसके बाद जूना अखाड़े में साधु-संतों के साथ भोजन करेंगे। शाह करीब 5 घंटे तक महाकुंभ में रहेंगे।
अमित शाह का विमान सुबह साढ़े 11 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। CM योगी और दोनों डिप्टी CM केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने स्वागत किया। शाह यहां से BSF के हेलिकॉप्टर से दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) पहुंचे। फिर कार से अरैल घाट गए। स्टीमर से VIP घाट पहुंचे और डुबकी लगाई।
स्नान के बाद स्टीमर से किला घाट जाएंगे। अक्षयवट का दर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजकर 45 मिनट पर जूना अखाड़ा पहुंचेंगे। साधु-संतों से मुलाकात और भोजन करेंगे। जूना अखाड़े में डेढ़ घंटे यानी 3 बजकर 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
महाकुंभ आने से पहले शाह ने लिखा- संगम स्नान के लिए उत्सुक हूं। शाह के दौरे को देखते हुए सभी घाटों पर सुबह से नावों का संचालन रोक दिया गया। लेटे हनुमान मंदिर में एंट्री बंद कर दी गई है।








