महाकुंभ भगदड़ में बिहार की 7 महिलाओं की मौत,11 लोग लापता

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार देर रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 25 मृतकों की पहचान हो गई है। 19 गंभीर घायल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा 19 यूपी के हैं। भगदड़ में बिहार की 7 महिलाओं की भी मौत हुई है। इनमें गोपालगंज की […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 30 जनवरी 2025, 05:33 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ भगदड़ में बिहार की 7 महिलाओं की मौत,11 लोग लापता
Photo: UB India News Archive

प्रयागराज के संगम तट पर मंगलवार देर रात भगदड़ मच गई। इस हादसे में 30 से अधिक लोगों की मौत हुई है। 25 मृतकों की पहचान हो गई है। 19 गंभीर घायल हैं। मृतकों में सबसे ज्यादा 19 यूपी के हैं।

भगदड़ में बिहार की 7 महिलाओं की भी मौत हुई है। इनमें गोपालगंज की 4, पटना की मनेर, औरंगाबाद और मुजफ्फरपुर की 1-1 श्रद्धालु की मौत हुई है। 5 जिलों के 11 लोग अब भी लापता हैं।

वहीं, भगदड़ में गोपालगंज के 4 अन्य लोग घायल भी हो गए हैं, जिनका प्रयागराज के हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

मृतक महिलाओं का प्रयागराज में पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मरने वालों में अकेले गोपालगंज से 4 महिलाएं

गोपालगंज में जिन 4 महिलाओं की मौत हुई है। सभी जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र की रहने वाली थीं। बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव निवासी स्वर्गीय तारकेश्वर सिंह की पत्नी शिवकालो देवी (65), भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी स्वर्गीय बुटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी (68), उचकागांव थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव निवासी धूरेंद्र की पत्नी तारा देवी (60) और बलेसरा गांव निवासी बच्चा दुबे की पत्नी कांति देवी (65) शामिल हैं।

इसके अलावा औरंगाबाद के गोह प्रखंड के सोसुना गांव निवासी स्वर्गीय सुरेश यादव की राजरानी देवी (55) की भी भगदड़ में दबकर मौत हुई है। पटना के मनेर की सिया देवी (62) की भी भगदड़ में मौत हो गई। मुजफ्फरपुर के मुशहरी प्रखंड शिवा देवी (60) की भी महाकुंभ में जान चली गई है।

मां को कुचलते हुए निकली भीड़

बरौली थाना क्षेत्र के माड़नपुर गांव की शिवकालो देवी बेटी संगीता कुमारी के साथ महाकुंभ में मौनी अमावस्या के स्नान करने गई थी। स्नान करने घाट की ओर जा रही थी, तभी भगदड़ मच गई। हादसे में शिवकालो देवी की मौत हो गई।

शिवकालो देवी की बेटी संगीता देवी ने बताया,

QuoteImage

मां ने कुंभ में स्नान की इच्छा जाहिर की थी। इसलिए उनको अपने साथ प्रयागराज ले गई थी, लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। नहाने से पहले ही भीड़ ने कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।’ ‘बगल से साधुओं का काफिला गुजर रहा था, जिससे अचानक भीड़ बढ़ गई। भीड़ बढ़ने से भगदड़ की स्थिति बन गई। भीड़ इतनी बढ़ी की लोगों का दम घुटने लगा। इस भीड़ में जो नीचे गिरे, वह नीचे ही पड़े रह गए। भीड़ उसे कुचलते आगे बढ़ रही थी।

QuoteImage

प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी को करीब 7 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। प्रशासन ने सिर्फ 2 घंटे में 1 करोड़ 28 लाख लोगों को स्नान कराया।
प्रयागराज महाकुंभ में 29 जनवरी को करीब 7 करोड़ लोगों ने संगम में डुबकी लगाई। प्रशासन ने सिर्फ 2 घंटे में 1 करोड़ 28 लाख लोगों को स्नान कराया।

शिवकालो देवी की मौत की सूचना जैसे ही माड़नपुर गांव में पहुंची, तो गांव में सन्नाटा पसर गया। घर में शिवकली देवी की दो बहू हैं, उनका रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका के पति की नौ साल पहले मौत हो चुकी है। इनको दो बेटा और चार बेटी हैं। एक बेटा पुणे में इंजीनियर है, जबकि दूसरा बेटा सऊदी में फोर्थ मैन का काम करता है।

मौत की सूचना पर बुधवार को पूरे दिन मृतका के घर रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहा। मृतका का शव पोस्टमॉर्टम के बाद माड़नपुर लाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार की प्रक्रिया होगी।

भतीजे के साथ कुंभ में स्नान करने गई थी सरस्वती

हादसे में भोरे थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी भूटेली मांझी की पत्नी सरस्वती देवी (68) की भी मौत हो गई। मृतका सरस्वती अपने 14 साल के भतीजे दीपू कुमार के साथ कुंभ में स्नान करने गई थी।

भगदड़ के बाद बिखरे लोगों के कपड़े, जूते और बाकी चीजें।
भगदड़ के बाद बिखरे लोगों के कपड़े, जूते और बाकी चीजें।

भगदड़ में तारा देवी और सरस्वती देवी की दबने से मौत

महाकुंभ भगदड़ में तारा देवी और सरस्वती देवी की भी दबने से मौत हो गई। ये दोनों महिलाएं अमृत स्नान के लिए घाट के पास आराम कर रही थीं, तभी भगदड़ मच गई और स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को भीड़ कुचलते हुए भागने लगी। इसमें दोनों की दम घुटने से मौत हो गई।

तारा देवी के बेटे सुजीत ने रोते हुए कहा, ‘मां के लाख मना करने के बाद भी हमने उन्हें कुंभ जाने दिया। हमें क्या पता था कि वह कभी लौटकर नहीं आएंगी।’

मौनी अमावस्या के दोबारा स्नान के लिए रुक गई थी राजरानी देवी

महाकुंभ भगदड़ में औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र के सोसुना गांव निवासी स्व. सुरेश यादव की पत्नी राजरानी देवी (55) की भी भगदड़ में मौत हो गई है। मृतका के बेटे जितेंद्र कुमार ने बताया, ‘मेरी मां गांव के 12 लोगों के साथ प्रयागराज गई थी। मौनी अमावस्या में दोबारा स्नान करने के लिए रुक गई थी। रात में भगदड़ मच गई, जिसमें दबने से उनकी मौत हो गई।’

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰