प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे। सीएम ने इस दौरे में 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 58 योजनाओं का उद्घाटन और 16 का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे खैरा के गरही डैम में पहुंचें। वहां वे गरही डैम और अपर क्यूल जलाशय का […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 7 फरवरी 2025, 10:06 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का किया शिलान्यास
Photo: UB India News Archive

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे। सीएम ने इस दौरे में 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 58 योजनाओं का उद्घाटन और 16 का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे खैरा के गरही डैम में पहुंचें। वहां वे गरही डैम और अपर क्यूल जलाशय का निरीक्षण कर पर्यटन की संभावनाओं की समीक्षा की।

इसके बाद सोनपे में महिला कॉलेज, महिला थाना और श्रम विभाग कार्यालय समेत कई योजनाओं का उद्घाटन किया। विकास कार्यों में हरनारायणपुर पुल और सिकरिया गांव मार्ग का निरीक्षण, गढ़ी से लछुआड़ तक पुल निर्माण, जल जीवन हरियाली योजना के तहत प्रगति तालाब, मनरेगा के तहत खेल मैदान और संयुक्त श्रम भवन प्रमुख हैं। इस दौरान जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को लेकर कड़े इंतजाम किए थे।

दो मिनट तक जीविका दीदी से की बातचीत

जमुई में जीविका दीदी ने मुख्यमंत्री को भैया कहकर संबोधित किए। सीएम ने जीविका दीदी को बहुत बहुत बधाई दिए। सीएम नीतीश ने इस दौरान दो मिनट तक जीविका दीदी से बात किए। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत अच्छा जीविका दीदी का नाम हो गयाहै।

जीविका दीदी ने इस दौरान कम से कहा के पहले तो हम लोग को कोई पहचानता नहीं था। लेकिन जीविका के कारण हम लोगों को सभी जानने लगा है। सीएम ने जीविका दीदी से कहा कि आप सब कुछ बढ़िया हो गया है आप लोग काम भी अच्छा कर रहे हैं।

डीएम को विशेष ध्यान रखने का दिया आदेश

सीएम ने कहा कि जीविका हम लोग शहरी क्षेत्र में भी काम करेंगे। हमको बहुत अच्छा लगा। मौके पर सीएम ने जमुई डीएम अभिलाषा शर्मा को इन सब का ध्यान रखिएगा। अब भी महिला है।सब के लिए ध्यान रखिएगा। इन लोगों को कहीं कुछ जरूरत हो तो तुरंत करिएगा। सबसे ज्यादा ध्यान रखिएगा। जीविका दीदी ने सीएम का धन्यवाद किए।

जमुई में कृषि विज्ञान के द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जब सीएम नीतीश कुमार पहुंचे तो उन्होंने कृषि विज्ञान के अधिकारियों को जल जीवन हरीयाली के बारे में समझाया। सीएम नीतीश कुमार ने अधिकारियों को बताया कि जल जीवन हरियाली क्यों बोलते हैं।

जल-जीवन-हरियाली बोलिए। बोलिए उसको, पहले जल है फिर हरियाली है तब जीवन है। अधिकारियों ने इसे लेकर सीएम से क्षमा भी मांगा। इसके बाद किसानों को लेकर एक किताब का विमोचन भी किए

इको टूरिज्म को लेकर हो रहे कार्यों का किया मुआयना

प्रगति यात्रा पर जमुई आए सीएम नीतीश कुमार सबसे पहले खैरा के गरही जलाशय पहुंचे थे, जहां ग्राही जलाशय सिंचाई परियोजना का जायजा लेते हुए निरीक्षण किया. वहां इको टूरिज्म को लेकर होने वाले काम का मुआयना भी मुख्यमंत्री ने किया. वहां के बाद हेलीकाप्टर से कम सदर प्रखंड के सोनपे पर पहुंचे. जहां महिला थाना, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज, संयुक्त श्रम विभाग का उद्घाटन किया फिर मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का जायजा लेने के बाद खेल के मैदान और जल- जीवन- हरियाली के तहत बनाए गए तालाब का भी मुआयना किया.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अधिकारियों के साथ संग्रहालय के संवाद कक्ष में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहें. प्रगति यात्रा पर आए सीएम मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी के अलावा मंत्री सुमित कुमार सिंह, मंत्री रत्नेश सदा, सांसद अरुण भारती, जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, झाझा एमएलए दामोदर रावत भी मौजूद रहें.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

7 Articles loaded
सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी
जमुई

सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करते हुए अब जिले में 36 तरह के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी मरीज को रेफर नहीं […]

UB India News16 अग॰
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..
दुर्घटना

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..

बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यह हादसा जमुई जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के पास हुआ. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री […]

UB India News16 अग॰
बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का प्रहार……………..
अपराध

बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का प्रहार……………..

बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों और काली कमाई के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) यानी ईओयू (EOU) का सख्त अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने जमुई जिले के ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार (Executive Engineer Gopal Kumar) के खिलाफ बड़ी […]

UB India News16 मई
जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल
दुर्घटना

जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल

बिहार के जमुई में सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरी। हादसा पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत […]

UB India News28 दिस॰
बारिश के बीच लोगों से मिल रहीं श्रेयसी सिंह, कहा- बिहार में NDA का काम दिखता है
जमुई

बारिश के बीच लोगों से मिल रहीं श्रेयसी सिंह, कहा- बिहार में NDA का काम दिखता है

जमुई से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह बारिश के बावजूद चुनाव प्रचार में जुटी हैं. उन्होंने विकास को मुख्य मुद्दा बताया और एनडीए सरकार द्वारा बिहार में बुनियादी सुविधाओं के लिए किए गए कार्यों पर जोर दिया. बारिश के बीच लोगों से मिल रहीं श्रेयसी सिंह, कहा- बिहार में NDA का काम दिखता है जैसे-जैसे चुनाव […]

UB India News1 नव॰
जमुई में मिली रहस्यमयी गुफा!
जमुई

जमुई में मिली रहस्यमयी गुफा!

जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है, इसकी वजह है एक रहस्यमयी गुफा का दिखना, जिसके बारे में हर कोई जानने को उत्सुक है. दरअसल कुछ लकड़हारे जंगल गए थे. इसी बीच में जंगल में उन्हें एक गुफा दिखाई दी. जब उन […]

UB India News28 जन॰
बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान जमुई और बांका सबसे ठंडा दिन रहा…
जमुई

बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान जमुई और बांका सबसे ठंडा दिन रहा…

बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान […]

UB India News16 दिस॰
इस विषय से संबंधित सभी उपलब्ध खबरें प्रदर्शित हो चुकी हैं। (All related taxonomy stories loaded)