जमुई से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह बारिश के बावजूद चुनाव प्रचार में जुटी हैं. उन्होंने विकास को मुख्य मुद्दा बताया और एनडीए सरकार द्वारा बिहार में बुनियादी सुविधाओं के लिए किए गए कार्यों पर जोर दिया.
बारिश के बीच लोगों से मिल रहीं श्रेयसी सिंह, कहा- बिहार में NDA का काम दिखता है
जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, नेताओं की बेचैनी बढ़ती ही जा रही है. वोटिंग की तारीख बिल्कुल ही पास और इस बीच बेमौसम बरसात ने नेताओं की नींद उड़ा दी है और जनता के बीच जाना भी जरूरी है, ऐसे में क्या बरसात! नेता छाता लगाकर ही जनता से मिलने निकल रहे हैं. बिहार में जमुई से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही श्रेयसी सिंह अपने विधानसभा क्षेत्र के इलाके में बारिश के बावजूद भी जनता के बीच घूम रही हैं.
श्रेयसी सिंह ने कहा कि राजनीति और आसान दोनों शब्द एक दूसरे के विपरीत है. जनता के बीच हमेशा से उन्होंने काम किया है. बारिश में चुनाव प्रचार के दौरान खास बातचीत में दावा किया कि जनता के बीच विकास ही एक मुद्दा है. जिस तरह का काम एनडीए सरकार ने बिहार में किया है वह दिखता है.
महिलाओं की भागीदारी जरूरी है
श्रेयसी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र और नीतीश की जोड़ी ने बिहार में महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार किया है. उन्हें आर्थिक रूप से सबल करने से लेकर रोजगार के अवसर प्रदान करने कै काम किया है. 10000 रुपये महिलाओं के खाते में पहुंचना शुरू हो चुका है जिससे कि आने वाले दिनों में वह किसी भी काम का शुरुआत कर सकती हैं.
श्रेयसी सिंह ने कहा कि पिछले पांच सालों में जनता की सेवा की है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्व जो भी फैसला लेगा उसके हम साथ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का कोई भी निर्णय ऐसा नहीं रहा है, जिससे कि पीछे हटना पड़े. कोई भी बड़ा फाइनेंशियल बर्डन बिहार में नहीं होने वाला है.
प्रशांत किशोर की नीयत और नीति साफ नहीं- श्रेयसी सिंह
श्रेयसी सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में सबको अपनी किस्मत आजमाने का हक है. मैं एक स्पोर्ट्स पर्सन हूं हेल्दी कम्पटीशन में यकीन रखती हूं. उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने सियासी सफर शुरू तो किया है लेकिन उनके नीति और नीयत साफ नहीं है.
श्रेयसी सिंह का राजनीतिक असर
श्रेयसी सिंहा बिहार से पूर्व दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की बेटी हैं 2020 में श्रेयसी सिंह ने बीजेपी ज्वाइन की, जिसके तुरंत बाद बीजेपी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उन्हें टिकट देकर जमुई से अपना उम्मीदवार भी बनाया. बिहार की वीआईपी सीटों में से एक जमुई विधानसभा सीट पर बीजेपी कैंडिडेट श्रेयसी सिंह ने अपने डेब्यू सियासी पारी में शानदार जीत हासिल की है.
बारिश के बीच लोगों से मिल रहीं श्रेयसी सिंह, कहा- बिहार में NDA का काम दिखता है
जमुई से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह बारिश के बावजूद चुनाव प्रचार में जुटी हैं. उन्होंने विकास को मुख्य मुद्दा बताया और एनडीए सरकार द्वारा बिहार में बुनियादी सुविधाओं के लिए किए गए कार्यों पर जोर दिया. बारिश के बीच लोगों से मिल रहीं श्रेयसी सिंह, कहा- बिहार में NDA का काम दिखता है जैसे-जैसे चुनाव […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
सरदार पटेल का सपना पूरा कर रहे PM नरेंद्र मोदी
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झाझा के न्यू बस स्टैंड के पास लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर करते हुए अब जिले में 36 तरह के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि अब किसी भी मरीज को रेफर नहीं […]
स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा………..
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के काफिले में हादसा हो गया. काफिले में शामिल दो गाड़ियां आपस में टकरा गईं. यह हादसा जमुई जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन के पास हुआ. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य मंत्री […]
बिहार में भ्रष्टाचार पर EOU का प्रहार……………..
बिहार में भ्रष्ट सरकारी सेवकों और काली कमाई के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (Economic Offences Unit) यानी ईओयू (EOU) का सख्त अभियान लगातार जारी है. इसी क्रम में आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने जमुई जिले के ग्रामीण कार्य प्रमंडल, झाझा में तैनात कार्यपालक अभियंता गोपाल कुमार (Executive Engineer Gopal Kumar) के खिलाफ बड़ी […]
जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल
बिहार के जमुई में सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरी। हादसा पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत […]
प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को प्रगति यात्रा के तहत जमुई पहुंचे। सीएम ने इस दौरे में 890 करोड़ रुपए की 74 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें 58 योजनाओं का उद्घाटन और 16 का शिलान्यास शामिल है। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे खैरा के गरही डैम में पहुंचें। वहां वे गरही डैम और अपर क्यूल जलाशय का […]
जमुई में मिली रहस्यमयी गुफा!
जमुई जिले के बरहट प्रखंड क्षेत्र में ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया है, इसकी वजह है एक रहस्यमयी गुफा का दिखना, जिसके बारे में हर कोई जानने को उत्सुक है. दरअसल कुछ लकड़हारे जंगल गए थे. इसी बीच में जंगल में उन्हें एक गुफा दिखाई दी. जब उन […]
बिहार में बीते 24 घंटे के दौरान जमुई और बांका सबसे ठंडा दिन रहा…
बिहार में अभी कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार हवाओं का रुख बदलने से तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। उत्तर-पश्चिमी हवाओं की जगह पुरवा हवाएं चलेंगी, जिससे ठंड से राहत मिलेगी। पटना मौसम विभाग के अनुसार अभी अगले तीन से चार दिनों के दौरान रात के तापमान […]






