जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल

बिहार के जमुई में सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरी। हादसा पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 28 दिसंबर 2025, 07:20 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
जमुई में सीमेंट लदी मालगाड़ी नदी में गिरी ,दिल्‍ली-पटना-हावड़ा रूट ठप, वंदे भारत समेत 9 ट्रेनों का रूट डायवर्ट, 1 कैंसिल
Photo: UB India News Archive

बिहार के जमुई में सीमेंट लदी एक मालगाड़ी अचानक डिरेल हो गई। आसनसोल की ओर से झाझा जा रही अपलाइन मालगाड़ी के कुल 15 डिब्बे पटरी से उतर गए। इनमें से 10 डिब्बे रेलवे ब्रिज पर ही पलट गए, जबकि 5 डिब्बे नीचे बरुआ नदी में जा गिरी। हादसा पूर्व रेलवे के आसनसोल रेल मंडल अंतर्गत जसीडीह–झाझा रेलखंड पर शनिवार बरुआ नदी पर बने रेलवे ब्रिज संख्या 676 के पास रात करीब 11:40 बजे हुआ। हादसे के बाद पटना से हावड़ा जाने वाली रेल रूट करीब 10 घंटे से प्रभावित है। मुजफ्फरपुर से हावड़ा जाने वाली बाघ एक्सप्रेस को 16 स्टेशनों पर कैंसिल कर दिया गया है। 9 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है जबकि पटना-देवघर(63210) पैसेंजर को कैंसिल कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, झाझा-जसीडीह रेलखंड के जमुई जिले के सिमुलतला से सटे टेलवा हॉल्ट के पास बरुआ नदी पुल पर शनिवार देर रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ. जहां जसीडीह से झाझा की ओर जा रही सीमेंट लदी मालगाड़ी अचानक पटरी से उतर गई. हादसे में मालगाड़ी के कुल 19 डिब्बे बेपटरी हो गए, जिनमें से 10 डिब्‍बे सीधे पुल से नीचे गिर गए. घटना रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है. यह हादसा आसनसोल रेल मंडल के अंतर्गत जसीडीह–झाझा मुख्य रेल मार्ग पर पुल संख्या 676 और पोल संख्या 344/18 के समीप हुआ. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर रेल पुलिस, RPF और रेलवे के टेक्निकल डिपार्टमेंट के कमर्चारी तत्काल पहुंच गए हैं. आसनसोल रेल मंडल के डीआरएम भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है.

आसपास के लोगों का कहना है, ‘अप लाइन से आ रही मालगाड़ी जैसे ही पुल के पास पहुंची, अचानक पटरी उखड़ गई। हादसे के बाद 3 डिब्बे सीधे बरुआ नदी में गिर गए, जबकि दो डिब्बे पुल पर लटकते रहे। करीब 6 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए और एक-दूसरे पर चढ़ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अप लाइन की पटरी उखड़कर डाउन लाइन में जा सिमटी। हालांकि, रेलवे ने अभी कारणों का जिक्र नहीं किया है। बोगियों को पटरी से हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

वंदे भारत एक्‍सप्रेस ट्रेन के साथ ही कई अन्‍य ट्रेनों को भी डायवर्ट किया गया है. कुछ ट्रेनों को पटना वाया गया रूट से चलाया जा रहा है तो कुछ को किउल रेलवे जंक्‍शन से गया रूट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है. ट्रेन संख्‍या 18622 हटिया-पटना-पाटलीपुत्र एक्सप्रेस को डायवर्ट किया गया है. ट्रेन नंर 13029 हावड़ा-मोकामा एक्सप्रेस और पटना-धनबाद एक्सप्रेस भी रविवार को नए रूट से गंतव्‍य तक जाएगी. इसके अलावा बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस का मार्ग भी बदला गया है. वहीं, लंबी दूरी की ट्रेन को पटना-गया और किउल-गया रेलखंड पर डायवर्ट किया गया है.

बाघ एक्सप्रेस को 16 स्टेशनों पर कैंसिल कर दिया गया

मालगाड़ी के डीरेल होते ही जसीडीह–किउल रेलखंड पर रेल परिचालन पूरी तरह ठप हो गया। अप और डाउन दोनों लाइनें पिछले 10 घंटे से ज्यादा देर तक प्रभावित हैं। इस रूट पर चलने वाली कई यात्री और मालगाड़ियां जसीडीह, सिमुलतला और आसपास के स्टेशनों पर रोक दी गईं।

इस ट्रेन हादसे के बाद हावड़ा पटना और हावड़ा मुजफ्फरपुर रेल लाइन पर भी परिचालन प्रभावित हो गया है। रेलवे ट्रेनों को दूसरे रूट पर डायवर्ट कर रही है। इससे मुजफ्फरपुर से हावड़ा के लिए खुली 13020 बाघ एक्सप्रेस गाड़ी को बरौनी से ही रेलवे ने डायवर्ट कर दिया। इस बीच 16 स्टेशनों पर इस ट्रेन को रद्द कर दिया गया।

जबकि, मुजफ्फरपुर आने वाली 13019 बाघ एक्सप्रेस अंडाल से किऊल के बीच रद्द किया गया। जिससे चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह में सवार होने वाले यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई। वे पूरी रात इन स्टेशन पर ही अपना समय बिताए। खासकर जसीडीह में उत्तर बिहार के बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए है।

यात्री ट्रेन होती तो भारी नुकसान हो सकता था

आसनसोल मंडल की PRO विपुला बौरी ने बताया, ‘मालगाड़ी के डीरेल होने की सूचना मिलते ही कंट्रोल से राहत और बहाली काम के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। सभी रेलवे कर्मचारी बहाली कार्य में जुटे हुए हैं।’ PRO ने बताया कि हादसे के कारण फिलहाल अप और डाउन दोनों रूट प्रभावित हुए हैं।

दुर्घटनाग्रस्त डिब्बों को हटाने के बाद ट्रैक की मरम्मत कर रेल परिचालन को जल्द सामान्य करने की कोशिश की जा रही है। बता दे कि जिस तरीके से 15 डब्बे डिरेल हुआ हैं। रेलवे के कर्मचारियों को उसे हटाने में 8 से 10 घंटे जरूर लगेंगे। जिस कारण इसका असर रेल परिचालन पर पड़ेगा।

सितंबर में भी बेपटरी हुई थी मालगाड़ी

किऊल-जसीडीह रेलखंड पर सितंबर 2025 में भी मालगाड़ी बेपटरी हो गई थी। लखीसराय-किऊल के पास सीमेंट लदी मालगाड़ी के 3 डिब्बे पटरी से उतर गए थे, जिससे डाउन लाइन प्रभावित हुई थी। दिसंबर 2024 में झाझा के पास एक मालगाड़ी के दो वेगन पटरी से उतर गए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता
समाचार

नेपाल में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 734 हुआ, 2500 से ज्यादा अभी भी लापता

नेपाल में बाढ़ के कारण आई आपदा में 700 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी अलग-अलग जगहों पर राहत और बचाव टीमें अभियान चला रही हैं। हजारों लोग लापता हैं। इस बीच यहां दूसरी बार भयंकर बाढ़ की चेतावनी दी गई है। तिब्बत के पहाड़ों में बर्फ का टुकड़ा टूटने से तबाही आई थी। पानी के साथ भारी मात्रा में मलबा और बड़ी चट्टानें बहकर आई थीं, जिससे जमकर तबाही हुई। अब दोबारा तिब्बत में ऐसे हालात बने हैं, जिसके कारण फिर से भारी मात्रा में पानी और मलबा निचले इलाकों में आ सकता है और इसके रास्ते में आने वाली हर चीज तबाह हो जाती है।

UB India News Desk30 अग॰
नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता
अन्तर्राष्ट्रीय

नेपाल बाढ़ : अब तक 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता

नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण 626 लोगों की मौत हुई है। 2400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं। इनमें करीब 30 देशों के नागरिक शामिल हैं। भारत के कई पर्यटकों ने सुरक्षित स्वदेश वापसी के बाद राहत की सांस ली। हालांकि, उन्होंने जलप्रलय और बाढ़ की विभीषिका पर रोंगटे खड़े करने वाले […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत
खास खबर

इस्लामाबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की जलकर मौत

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के एक अस्पताल में आग लगने से 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। यह हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) के गायनेकोलॉजी वार्ड में हुआ। पाकिस्तान के जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक जिस वक्त यह हादसा हुआ उस वक्त वार्ड की नर्सरी में 16 नवजात शिशु थे जिनमें […]

UB India News26 अग॰
उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना
दुर्घटना

उफान पर गंगा, CM ने बाढ़ आज 25 जिलों में बारिश की संभावना

बिहार में मानसून कमजोर है। इस बीच मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 25 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। ज्यादातर जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। इधर, बिहार में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना से लेकर बेगूसराय और भागलपुर तक गंगा का जलस्तर […]

UB India News25 अग॰
बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट
दुर्घटना

बिहार के कई जिलों में गंगा उफान पर, कई इलाकों में पानी घुसा ,पटना से भागलपुर तक प्रशासन अलर्ट

बिहार में गंगा उफान पर है जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से कई जिलों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच पटना जिले के बाढ़ क्षेत्र में करजान-ताजपुर सेतु का टेम्परेरी पुल डूब गया है. बाढ़ के ग्रामीण इलाकों में पानी घुस रहा है, इसके साथ ही लखीसराय और मुंगेर में गंगा […]

UB India News24 अग॰
सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..
अध्यात्म

सावन की आखिरी सोमवारी पर मधेपुरा के सिहेंश्वर मंदिर में भीड़ बेकाबू, 8 श्रद्धालु घायल………..

सावन के अंतिम सोमवार पर मंदिरों में भीड़ है। मधेपुरा के सिहेंश्वर धाम में भीड़ बेकाबू हो गई। भीड़ इतनी बढ़ गई कि अफरा-तफरी हो गई। जैसे-जैसे भीड़ बढ़ी जलाभिषेक के लिए धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कतार टूटने से भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लाइन में लगे कुछ लोग गिर गए। इस दौरान महिला और बुजुर्ग […]

UB India News24 अग॰
बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..
दुर्घटना

बेतिया में देर रात भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत…………..

बिहार के पश्चिम चंपारण से बुरी खबर सामने आई. बेतिया में शुक्रवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार बस अचानक एक आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में जा घुसी और लोगों को कुचल दिया. हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छह से ज्यादा लोग बुरी तरह घायल हो गए. बताया […]

UB India News22 अग॰
पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……
दुर्घटना

पटना और कटिहार में नदी की तेज धार में डूबने से 7 बच्चों की मौत……

सावन के तीसरे सोमवार पर पटना और कटिहार में डूबने से 7 बच्चों की मौत हो गई। इनमें 4 लड़कियां और 3 लड़के हैं। 2 लड़कियों के शव मिले हैं, जबकि 2 लापता हैं। पटना में सोमवार सुबह गंगा स्नान के लिए गई 7 बच्चियां डूब गईं। 2 बहनों के शव मिले हैं। 3 को स्थानीय […]

UB India News17 अग॰