दिल्ली में नए सीएम को लेकर कवायद , शाह से मिलने पहुंचे नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाई विधायकों की बैठक

दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो गया है. बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं और बंपर बहुमत हासिल किया है. 11 साल सत्ता में रही आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई. बीजेपी में अब सीएम फेस पर मंथन शुरू हो गया है. इस बीच, खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 9 फरवरी 2025, 06:02 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली में नए सीएम को लेकर कवायद ,  शाह से मिलने पहुंचे नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष ने बुलाई विधायकों की बैठक
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में बीजेपी का 27 साल का सूखा खत्म हो गया है. बीजेपी ने 48 सीटें जीतीं और बंपर बहुमत हासिल किया है. 11 साल सत्ता में रही आम आदमी पार्टी सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई. बीजेपी में अब सीएम फेस पर मंथन शुरू हो गया है. इस बीच, खबर है कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंचे हैं. माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बैठक में दिल्ली की नई सरकार की रूपरेखा पर चर्चा हो सकती है.

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी रविवार को पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सचदेवा आज शाम सभी जीते हुए विधायकों से मिलेंगे और जीत की बधाई देंगे. विधायकों के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. इससे पहले शनिवार शाम बीजेपी दफ्तर में जीत का जश्न मनाया गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ शपथ ग्रहण को लेकर चर्चा हुई और दिल्ली में बनने वाली सरकार की रूपरेखा को लेकर बातचीत हुई है.

इससे पहले दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, मुख्यमंत्री चुनने का निर्णय पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा. सभी नवनिर्वाचित विधायक पार्टी द्वारा उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निर्वहन करने में सक्षम हैं.

शपथ ग्रहण में आएंगे एनडीए के नेता

माना जा रहा है कि पीएम मोदी के विदेश दौरे से लौटने के बाद दिल्ली में नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि  शपथ ग्रहण समारोह भव्य होगा, इसलिए थोड़ा समय लिया जा रहा है. कार्यक्रम में एनडीए नेताओं को बुलाया जाएगा. इसके साथ ही सभी एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा होंगे.

10 दिन में मिल जाएगा नया मुख्यमंत्री!

हालांकि, बीजेपी के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख अभी तय नहीं हुई है. शनिवार को बीजेपी की जीत के बाद पार्टी के प्रदेश प्रभारी बैजयंत पांडा ने कहा था कि दिल्ली को अगले 10-15 दिनों में नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा. पार्टी में सीएम के चयन को लेकर एक पूरी प्रक्रिया का पालन करना होता है. उन्होंने कहा, हमारे पास सामूहिक नेतृत्व है और मुख्यमंत्री का चयन एक प्रक्रिया के तहत किया जाएगा.

दिल्ली में विधानसभा की कुल 70 सीटें हैं और बहुमत के लिए 36 सीटें होना जरूरी है. दिल्ली में बीजेपी ने पहली बार 1993 में जीत हासिल की थी. उसके बाद 1998 के चुनाव में बीजेपी हार गई थी और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी. राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस ने 1998, 2003 और 2008 में जीत हासिल की. उसके बाद 2013 में चुनाव हुए तो बीजेपी ने सबसे ज्यादा सीटें जीतीं, लेकिन बहुमत से दूर गई. ऐसे में कांग्रेस ने बाहर से AAP को समर्थन दिया और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बन गए. ये सरकार सालभर तक चली और फिर केजरीवाल को इस्तीफा देना पड़ा. बाद में 2015 और 2020 के चुनाव में AAP ने बंपर जीत हासिल की.

BJP में नए सीएम को लेकर कवायद

अब 27 साल बाद एक बार फिर बीजेपी ने जीत हासिल की. बीजेपी में अब नए सीएम को लेकर कवायद तेज हो गई है. नई दिल्ली सीट से बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का विजय रथ रोका है. उन्होंने 4,089 वोटों से शानदार जीत हासिल की है. फिलहाल, बीजेपी में सीएम रेस में प्रवेश वर्मा का नाम भी चल रहा है.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰