2014 के बाद बीजेपी की सबसे बड़ी जीत के क्या है मायने

दिल्ली के चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे 27 सालों का सत्ता वनवास समाप्त हुआ। मोदी युग में दिल्ली का मजबूत किला बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती था। इस जीत ने दिल्ली में मोदी की लोकप्रियता को और भी मजबूत कर दिया है। दिल्ली के […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 9 फरवरी 2025, 06:43 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
2014 के बाद बीजेपी की सबसे बड़ी जीत के क्या है मायने
Photo: UB India News Archive

दिल्ली के चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है, जिससे 27 सालों का सत्ता वनवास समाप्त हुआ। मोदी युग में दिल्ली का मजबूत किला बीजेपी के लिए सबसे बड़ी चुनौती था। इस जीत ने दिल्ली में मोदी की लोकप्रियता को और भी मजबूत कर दिया है।

दिल्ली के चुनाव में बीजेपी की जीत ने 27 साल के सत्ता के वनवास को खत्म कर दिया है। इस चुनाव में बीजेपी ने 70 में 48 सीटों पर जीत हासिल की है। यह जीत बीजेपी के लिए शानदार तो है ही साथ में विपक्षी के लिए एक बड़ा झटका भी है। बड़ा झटका इस मायने में की इस जीत ने बीजेपी को उस गढ़ में विजय पताका फहराने का मौका दे दिया जो मोदी युग में भी बीजेपी के लिए दुर्जेय माना जा रहा था। दिल्ली देश की राजनीति में एकमात्र ऐसा राजनीतिक किला था जो वर्तमान में सबसे ताकतवर माने जा रहे नरेंद्र मोदी युग के लिए सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ था।

नहीं भेद पा रहे थे दिल्ली का किला

खास बात है कि मोदी युग शुरू होने के बाद से दिल्ली ही एकमात्र ऐसा राज्य था जहां बीजेपी कभी ना कभी सत्ता में रहने के बावजूद विधानसभा में फिर से जीत हासिल नहीं कर पा रही थी। हालांकि, पार्टी ने पिछले दो लोकसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन विधानसभा चुनाव में पार्टी जीत की दहलीज तो दूर सीटों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही थी। एक दशक की मेहनत के बावजूद आप की राजनीति के आगे बीजेपी मानो बेरंग नजर आ रही थी।

कैसे दिल्ली में बीजेपी की यह जीत बदल देगी इतिहास? 1993 से राज्यसभा का कनेक्शन समझ लीजिए

इसके उलट देश पिछले एक दशक में शायद ही ऐसा कोई राज्य हो जहां बीजेपी कभी ना कभी सत्ता में रहने के बाद मोदी युग में फिर से सरकार बनाने में कामयाब नहीं रही है। 2014 में मोदी के केंद्र में आने के बाद से बीजेपी ने यूपी, हिमाचल, कर्नाटक, गोवा, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, बिहार, गुजरात, कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, राजस्थान, मध्यप्रदेश, त्रिपुरा के साथ ही इस साल हरियाणा और महाराष्ट्र यूपी तक हर जगह बीजेपी ने विधानसभा चुनाव जीतने में सफलता हासिल की थी। इसके उलट दिल्ली में विधानसभा चुनाव में मोदी का जादू अबतक बेअसर नजर आ रहा था।

2014 के बाद अहम जीत

दिल्ली एक तरह से मिनी भारत माना जाता है। यहां देश के विभिन्न हिस्सों की आबादी रहती है। 2014 के बाद से दिल्ली ही ऐसा किला था जिसे बीजेपी विधानसभा चुनाव में भेद नहीं पा रही थी। देश में या बीजेपी में मोदी युग की शुरुआत होने के बाद से पार्टी के लिए यह सबसे बड़ी जीत है। बीजेपी की यह जीत एक बदलाव है। विश्लेषकों का मानना है कि राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण दिल्ली में जीत से भारतीय वोटर्स के बीच मोदी की लोकप्रियता और मजबूत होगी। इसकी वजह है कि पिछले साले आम चुनाव में उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला था।

माइक्रो मैनेजमेंट थ्योरी को मजबूती

यह बदलाव इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि इस जीत ने निर्वाचन क्षेत्रों में बीजेपी के माइक्रो मैनेजमेंट की थ्योरी को फिर से मजबूत कर दिया है। वो थ्योरी जो हमें बताती है कि बीजेपी कैसे बेजोड़ हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि ऐसा लगता है कि बीजेपी अब कभी चुनाव नहीं हारेगी। उन्होंने सिस्टम को बहुत मजबूती से बांध रखा है। साथ ही इस जीत ने दिखा दिया कि बीजेपी अगर दिल्ली जीत सकती है तो वह कहीं भी जीत हासिल कर सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰