प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास

औरंगाबाद में प्रगति यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार आ रहे हैं। वे देव प्रखंड अंतर्गत बेढ़नी गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बेढ़नी गांव को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर सोमवार को भी पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 फरवरी 2025, 05:59 AM 7 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
प्रगति यात्रा : औरंगाबाद में आज सीएम नीतीश कुमार कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास
Photo: UB India News Archive

औरंगाबाद में प्रगति यात्रा पर आज सीएम नीतीश कुमार आ रहे हैं। वे देव प्रखंड अंतर्गत बेढ़नी गांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। बेढ़नी गांव को सजा दिया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा को लेकर सोमवार को भी पूरे दिन अधिकारियों का जमावड़ा देव और बेढ़नी गांव में लगा रहा।

ऐतिहासिक नगरी देव में सूर्य मंदिर और सूर्य कुंड परिसर सहित आसपास के क्षेत्र को संवारा गया है। सूर्य मंदिर और सूर्य कुंड के अलावा मिथिला पेंटिंग शोभा बढ़ाने लगे हैं।

नगर पंचायत के कार्यालय भवन पर भी मिथिला पेंटिंग के रंग दिखने लगे हैं। इस दौरान वहां चल रही तैयारी की जायजा लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। मौके पर डीएम श्रीकांत शास्त्री, एसपी अम्बरीष राहुल, डीडीसी अभेन्द्र मोहन सिंह, एसडीओ संतान कुमार सिंह, एसडीपीओ अमित कुमार सहित अन्य अधिकारी वहां चल रही तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे रहे।

इस दौरान उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों में पूरी तरह तत्परता और गंभीरता दिखाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को सख्त कार्रवाई के लिए चेतावनी भी दी। मौके पर वरीय अधिकारियों ने सभी विभाग के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और जवानों को जहां जिनकी ड्यूटी लगी है, वहीं तैनात रहने का निर्देश दिया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे।

बेढ़नी पंचायत मुख्यालय पहुंचेंगे नीतीश, आम जनता से होंगे रूबरू

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री का बेढ़नी पंचायत मुख्यालय में आगमन होगा। वहां वे आम लोगों से रूबरू होंगे। पंचायत सरकार भवन का उद्‌घाटन करेंगे। महादलित टोला बेढ़नी का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत निर्मित गली-नाली, नल-जल, आवास योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, महादलित विकास योजना अंतर्गत सामुदायिक भवन आदि का निरीक्षण करेंगे।

इसके बाद बेढ़नी से सिंचाई कॉलोनी स्थित मैदान पहुंचेंगे, नगर पंचायत देव में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण के लिए चिह्नित सर्वेक्षण भूमि और मेडिकल कॉलेज निर्माण की भूमि का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए बेढ़नी गांव और महादलित टोला की सूरत अब बदल गई है। महादलित टोला में युद्ध स्तर पर शौचालय का निर्माण कराया गया है। 70 से 75 शौचालय बनाए गए हैं। इस दौरान प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र में इन योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर गांव के लोग भी उत्साहित

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी ग्रामीण उत्साहित हैं। महादलित बस्ती के लोग अत्यधिक उत्साहित हैं। वैसे भी पिछले डेढ़-दो माह में से कार्य प्रगति पर है, 15 शेड का निर्माण कराया जा रहा है, जिसमें 8 तैयार हो गए हैं। ग्रामीणों को नल-जल की सुविधा निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए काम तेजी से कराया जा रहा है। आवास योजना के तहत बने आवासों का भी एक रंग में रंग-रोगन किया जा रहा है। मैदान का समतलीकरण हो रहा है। गांव में पेवर ब्लॉक लगाकर सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। हरियालीयुक्त पंचायत बनाने के लिए पौधरोपण किया गया है।

ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को सख्त कार्रवाई के लिए चेतावनी भी दी गई है।
ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी को सख्त कार्रवाई के लिए चेतावनी भी दी गई है।

पुराने ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नए लगाए गए

विद्यालय और पंचायत सरकार भवन के चहारदीवारी का निर्माण किया गया है। चहारदीवारी पर स्लोगन बनाए गए हैं। बिजली विभाग की ओर से पुराने ट्रांसफॉर्मर को बदलकर नए ट्रांसफॉर्मर लगाए गए हैं। ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर घेराबंदी भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कार्यक्रम स्थल के आसपास गांव को पूरी तरह सजाया गया है। यहां भव्य खेल मैदान का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ ही पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया गया है। बिजली के कई नए खंबे लगाए गए हैं। पंचायत सरकार भवन की बाउंड्री पर पेंटिंग कराई गई है। उसे पूरी तरह सजाया गया है। गांव की गली-नाली को चकाचक किया गया है। गांव को जोड़ने वाली सड़क भी पूरी तरह चकाचक कर दी गई है।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला मुख्यालय को भी सजाया संवरा गया है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदर अस्पताल के नवनिर्मित भवन का भी उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सदर अस्पताल को भी सजाया संवारा जा रहा है। इसके बाद वे समाहरणालय परिसर स्थिति योजना भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जिसे लेकर समाहरणालय परिसर को भी आकर्षक तरीके से सजाया गया है।

औरंगाबाद समाहरणालय में सुरक्षा में तैनात अधिकारी।
औरंगाबाद समाहरणालय में सुरक्षा में तैनात अधिकारी।

जीविका दीदियों के स्टॉल का निरीक्षण करेंगे

इसके अलावा मुख्यमंत्री सरकारी विभागों और जीविका दीदियों के कार्यों से जुड़े स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे और जीविका दीदियों से संवाद भी करेंगे। प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार औरंगाबाद जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिले में सदर अस्पताल और छात्रावास का उद्घाटन करेंगे, मुख्यमंत्री कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कर सकते हैं। मुख्यमंत्री के औरंगाबाद दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

फूलों की हार बनाते मालाकार।
फूलों की हार बनाते मालाकार।

कब कहां जाएंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

10:30 बजे सुबह देव प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन बेढ़नी के पास बने हैलीपैड पर सीएम का आगमन होगा।

10:35 बजे सड़क मार्ग से पंचायत सरकार भवन बेढ़नी का उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।

10:40 बजे महादलित टोला बेढ़नी का भ्रमण करते हुए मुख्यमंत्री सात निश्चय योजनांतर्गत निर्मित गली-नाली, नल-जल, आवास योजना, मुख्यमंत्री सोलर स्ट्रीट लाइट योजना, महादलित विकास मिशन अन्तर्गत निर्माणाधीन सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड आदि का निरीक्षण करेंगे।

10:45 बजे सड़क मार्ग से पंचायत सरकार भवन बेढ़नी से सिंचाई कॉलोनी देव के बगल में अवस्थित मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे।

10:55 बजे सिंचाई कॉलोनी देव के बगल मैदान में आगमन और नगर पंचायत देव में प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण के लिए चिह्नित संरेखण और मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण करेंगे।

11:00 बजे सड़क मार्ग से सिंचाई कॉलोनी के बगल में मैदान से सूर्य मंदिर देव के लिए प्रस्थान करेंगे।

11:05 बजे सूर्य मंदिर देव में मुख्यमंत्री का आगमन होगा।

11:10 बजे सड़क मार्ग से सूर्य मंदिर देव से नगर पंचायत देव में सूर्य कुण्ड और रूद्र कुण्ड के लिए प्रस्थान करेंगे।

11:15 बजे सूर्य कुण्ड और रूद्र कुण्ड पर आगमन और कुण्ड परिसर में पर्यटन विभाग की ओर से कराए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

11:20 बजे कुण्ड परिसर के ठीक सामने से एसएच-101 को जोड़ने वाली प्रस्तावित रोड निर्माण के लिए चिह्नित स्थल का निरीक्षण करेंगे।

11:25 बजे सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री कुण्ड परिसर से NH-19 और रमेश चौक होते हुए नवनिर्मित सदर अस्पताल के लिए प्रस्थान करेंगे।

11:50 बजे सदर अस्पताल उद्घाटन और निरीक्षण करेंगे।

12:05 बजे एपीजे अब्दुल कलाम पार्क में आगमन और अदरी नदी पर प्रस्तावित रिवर फ्रंट निर्माण कार्य के स्थल का निरीक्षण करेंगे।

12:20 बजे राजकीय अंबेडकर आवासीय +2 बालिका उच्च विद्यालय कुशी का उद्घाटन, निरीक्षण और पौधरोपण करेंगे।

12:25 बजे उच्च विद्यालय कुशी में विभिन्न विभागों के स्टॉल का निरीक्षण और विभिन्न योजनाओं का रिमोट से उद्घाटन-शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे।

12:45 बजे सडक मार्ग से राजकीय अंबेडकर आवासीय +2 बालिका उच्च विद्यालय कुशी से जिला अतिथि गृह के लिए प्रस्थान करेंगे।

1 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री जिला अतिथि गृह में अल्प विश्राम करेंगे।

2.00 बजे सड़क मार्ग से जिला अतिथि गृह से समाहरणालय स्थित योजना भवन में समीक्षात्मक बैठक के लिए प्रस्थान करेंगे।

2:10 बजे समाहरणालय स्थित योजना भवन में समीक्षात्मक बैठक में शामिल होंगे।

3:15 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर आगमन होगा।

3:20 बजे मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰