हिमंत बिस्वा सरमा ने सांसद की पत्नी पर क्यों लगाया ISI से संबंधों का आरोप

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की दस साल पहले भारत में उस समय पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ हुई मीटिंग को लेकर सवाल उठाए और इसे उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई से जोड़ा है. बिस्वा सरमा के गोगोई और उनकी ब्रिटिश मूल की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर सवाल उठाने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 15 फरवरी 2025, 08:03 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हिमंत बिस्वा सरमा ने सांसद की पत्नी पर क्यों लगाया ISI से संबंधों का आरोप
Photo: UB India News Archive

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई की दस साल पहले भारत में उस समय पाकिस्तान के हाई कमिश्नर के साथ हुई मीटिंग को लेकर सवाल उठाए और इसे उनकी पत्नी एलिजाबेथ गोगोई से जोड़ा है. बिस्वा सरमा के गोगोई और उनकी ब्रिटिश मूल की पत्नी एलिजाबेथ कोलबर्न पर सवाल उठाने के बाद इस मामले ने तूल पकड़ लिया है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शुक्रवार को इन आरोपों को दोहराया. बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस का संबंध पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के साथ है और चीन के साथ उसका अघोषित समझौता है.

एक्स पर एक लंबी पोस्ट में, बिस्वा सरमा ने कहा, “2015 में, भारत में पाकिस्तानी उच्चायुक्त अब्दुल बासित ने भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने के लिए पहली बार के एक सांसद और उनके स्टार्टअप पॉलिसी फॉर यूथ को आमंत्रित किया. इसके तुरंत बाद, उनके स्टार्टअप ने ‘द हिंदू’ में एक लेख प्रकाशित किया जिसमें सीमा सुरक्षा बल (BSF) द्वारा अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों से निपटने के तरीके की आलोचना की गई थी. उनके संसदीय प्रश्नों की बारीकी से जांच करने पर संवेदनशील रक्षा मामलों पर बढ़ते फोकस का पता चला. दिलचस्प बात यह है कि ये घटनाक्रम एक ब्रिटिश नागरिक से उनकी शादी के तुरंत बाद हुआ, जिसकी प्रोफेशनल बैकग्राउंड और भी सवाल उठाती है.”

एलिजाबेथ ने पाकिस्तान में किया था काम
इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएम बिस्वा सरमा ने एलिजाबेथ पर निशाना साधना जारी रखते हुए कहा, “अतीत में उन्होंने पाकिस्तान में कुछ समय बिताया था, जहां वह एक ऐसे संगठन में काम करती थीं जिसके बारे में व्यापक रूप से माना जाता है कि वह इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) का मुखौटा है.” बिस्वा सरमा और अन्य बीजेपी के अन्य नेताओं ने गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ की विदेशी नागरिकता और अतीत में उनके पाकिस्तान में काम करने को लेकर उनके खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है. दरअसल जब गौरव गोगोई पाकिस्तानी हाई कमिश्नर से मिलने गए तो वो उस समय संसद की विदेशी मामलों की समिति के सदस्य तक नहीं थे. उन्होंने न तो इस मुलाकात की जानकारी किसी को दी और न ही किसी से इसकी इजाजत ली थी. बीजेपी ने गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ की शादी के आठ साल बाद भी भारत की नागरिकता न लेने पर सवाल उठाए.

कौन हैं एलिजाबेथ गोगोई?
आखिर कौन हैं एलिजाबेथ गोगाई और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा किस संगठन की बात कर रहे हैं? साथ में ये भी जानिए कि बिस्वा सरमा, गौरव गोगोई को क्यों नापसंद करते हैं? एलिजाबेथ का जन्म ब्रिटेन में हुआ था. उनका पूरा नाम एलिजाबेथ कोलबर्न था. उन्होंने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक अर्थव्यवस्था में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है और 2013 में उनकी शादी गौरव गोगोई से हुई. अतीत में, एलिजाबेथ ने क्लाइमेट एंड डेवलपमेंट नॉलेज नेटवर्क (सीडीकेएन) के लिए काम किया था, जिसके लिए भाजपा उन पर निशाना साध रही है. सीडीकेएन वेबसाइट पर उनकी प्रोफाइल के अनुसार उन्होंने अपना अंतिम लेख 2014 में लिखा था. इसमें यह भी कहा गया है कि उन्होंने भारत और नेपाल में सीडीकेएन के कार्यक्रमों का कोऑर्डिनेशन किया.

2011 में शामिल हुईं सीडीकेएन में
वेबसाइट पर लिखा है, “एलिजाबेथ मार्च 2011 में जलवायु परिवर्तन और विकास नीति-निर्माण और रिसर्च की बैकग्राउंड के साथ सीडीकेएन में शामिल हुईं. इसमें 2009 के यूरोपीय संघ जलवायु परिवर्तन पैकेज पर यूरोपीय संसद में काम करना और यूरोपीय संघ के विकास सहयोग को देखते हुए ओवरसीज डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट में रिसर्चर के रूप में काम करना शामिल था. उन्हें अमेरिकी सीनेट, संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, तंजानिया और दक्षिण अफ्रीका में गैर सरकारी संगठनों के लिए काम करने का भी अनुभव है.” गौरव गोगोई से उनकी शादी 2013 में नई दिल्ली में एक समारोह में हुई थी.

क्यों है सरमा और गोगोई के बीच अदावत
गौरव गोगोई और बिस्वा सरमा के बीच की खटास की जड़ें बहुत गहरी हैं. हिमंत बिस्वा सरमा पहले कांग्रेस में थे. उस समय वे गौरव गोगोई के पिता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के करीबी सहयोगियों में से एक थे. साल 2023 में गौरव गोगोई ने आरोप लगाया था कि सीएम बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा द्वारा संचालित एक मीडिया कंपनी के लिए केंद्र सरकार की योजना के तहत 10 करोड़ रुपये के अनुदान की मंजूरी हासिल करने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया था. इसके बाद रिनिकी ने गौरव गोगोई के खिलाफ 10 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था.

तीन बार से सांसद हैं गौरव गोगोई
42 वर्षीय गौरव गोगोई असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के बेटे हैं. गौरव गोगोई 2024 से लोकसभा में विपक्ष के उपनेता का पद संभाल रहे हैं. वह वर्तमान में असम की जोरहाट लोकसभा सीट से सांसद हैं. गौरव 2014 से 2024 तक कालियाबोर चुनाव क्षेत्र से सांसद बने थे. जिसके बाद इस सीट को समाप्त कर दिया गया. बीजेपी की ओर से लगाए गए आरोपों को गौरव गोगोई ने निराधार बताया है. उन्होंने कहा कि वो इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे. उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, ”बीजेपी मुझे और मेरे परिवार को बदनाम करने के लिए अपना कदम उठा चुकी है. उनके आरोप दुर्भावनापूर्ण और निराधार हैं. मैं उचित कानूनी कार्रवाई करूंगा.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰