महाकुंभ से लौट रहे पटना के 6 तथा पूर्णिया के 4 लोगो की सड़क दुर्घटना में हुई मौत….

महाकुंभ स्नान कर लौट रहे लोगो के लिए आज का दिन काल के सामान था , पहली घटना देर रात UP के गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में हुआ जहां पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बिहार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 फरवरी 2025, 08:01 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
महाकुंभ से लौट रहे पटना के 6 तथा पूर्णिया के 4 लोगो की सड़क दुर्घटना में हुई मौत….
Photo: UB India News Archive

महाकुंभ स्नान कर लौट रहे लोगो के लिए आज का दिन काल के सामान था , पहली घटना देर रात  UP के गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में हुआ जहां पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना बिहार के आरा में हुई जहां पटना के रहने वाले एक ही परिवार के 6 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई।

बिहार के आरा में एक अहले सुबह भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा शुक्रवार सुबह भोजपुर जिले के जगदीशपुर इलाके में हुआ, जब सभी मृतक महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। एक साथ 6 लोगों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। सभी लोग पटना जिले के निवासी हैं। सभी मृतक पटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र समेत अन्य जगहों के बताए जाते हैं ‌। सभी लोग एक ही परिवार और सगे संबंधी बताए जाते हैं। पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के सुदामा कालोनी निवासी संजय कुमार अपने परिवार और रिश्तेदार के साथ कुंभ नहाने के लिए 19 फरवरी की रात दो अलग-अलग गाड़ियों से प्रयागराज गए थे। कुल 12 से 13 लोग स्कार्पियो और बेलेनो कार में थे। हादसा सुबह तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है।  टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए। बाद में जेसीबी की मदद से कार को हटाकर दबे मृत लोगों के शवों को बाहर निकाला गया।

तेज रफ्तार कार ट्रक से टकराई

जानकारी अनुसार हादसा मोहनियां-आरा फोरलेन पर दुल्हिनगंज-इसाढ़ी के बीच हुआ। जहां एक तेज रफ्तार कार खड़ी ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि ट्रक सड़क किनारे खड़ा था और तेज गति से आ रही कार अनियंत्रित होकर उसमें जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का बोनट और इंजन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

ड्राइवर को आई नींद?

प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि ड्राइवर को झपकी आ गई थी। जिसके कारण उसने सड़क किनारे खड़े ट्रक को नहीं देखा और सीधे जाकर टकरा गया।  गुरुवार की रात सभी लोग स्नान कर लौट रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार आरा-मोहनिया हाइवे पर दुल्हिनगंज के समीप हाईवे किनारे खड़े कंटेनर में घुस गई। जिसमें कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई। कार संजय कुमार के पुत्र लाल बाबू चला रहे थे।

हादसे में मृत लोगों की सूची
1.संजय कुमार, उम्र-62, (पिता) (स्व विशुन देव प्रसाद) पता-जकनपुर,सुदामा कॉलोनी,थाना जकक्नपुर ,पटना
2. करुणा देवी(पत्नी), उम्र-58, पति (संजय कुमार)
3.लाल बाबू सिंह(बेटा), उम्र-25,पिता…संजय कुमार
4,प्रियम कुमारी(भतीजी), उम्र- 20, पिता (कौशलेंद्र कुमार)
5आशा किरण, उम्र-28, पिता (आनंद सिंह) पता,कुम्हरार ,पटना
6जूही रानी, उम्र-25,पिता (चंद्रभूषण प्रसाद) पता.कड़रा, थाना..घोसवरी, मोकामा, जिला पटना

बाद में हादसे की सूचना पर पटना से आरा पहुंचे सगे-संबंधी
दूसरी स्कॉर्पियो कार में सवार मृतक संजय कुमार के बहनोई पप्पू कुमार ने बताया कि उनकी गाड़ी पटना के करीब पहुंच गई थी । वे आगे-आगे चल रहे थे। दूसरी ओर बेलोनो कार पीछे थी। इस दौरान हादसे की सूचना मिलने पर वे लोग वापस आरा आए। इसके अलावा अन्य सगे संबंधी भी सदर अस्पताल,आरा पहुंच गए। स्वजनों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया।

पुलिस जांच में जुटी 

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने भी मदद की और पुलिस को सूचना दी। मृतकों की पहचान छपरा के रहने वाले लोगों के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

दूसरे हादसे में पप्पू यादव की भांजी समेत 4 की मौत

पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव समेत 4 लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा गुरुवार रात 10 बजे UP के गाजीपुर के बिरनो थाना क्षेत्र में हुआ।

मृतकों में पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की भांजी डॉ. सोनी यादव, उनकी बुआ गायत्री देवी, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव विपिन मंडल और ड्राइवर सलाउद्दीन शामिल हैं।

सभी प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे, तभी उनकी कार वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि डॉ. सोनी के असिस्टेंट दीपक झा गंभीर रूप से घायल हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण यह हादसा हुआ। ड्राइवर सलाउद्दीन को नींद आने पर दीपक झा ने गाड़ी चलाना शुरू किया था।

कार रोड साइड में खड़े गिट्‌टी लदे ट्रक में जाकर पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

QuoteImage

एक होनहार, संवेदनशील और कर्मठ बेटी इस दुनिया से इतनी जल्दी चली जाएगी, यह सोचना भी मुश्किल है। जिस बेटी ने दूसरों की ज़िंदगी बचाने का संकल्प लिया था, उसे इस तरह खो देना असहनीय है।

QuoteImage

सांसद पप्पू यादव ने भांजी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
सांसद पप्पू यादव ने भांजी के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।

‘यादों में वो हमेशा जिंदा रहेगी’

सांसद पप्पू यादव ने परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस मुलाकात की कुछ तस्वीरें भी अपने फेसबुक पर शेयर की। सांसद ने लिखा-

QuoteImage

मेरे चचेरे बहनोई दुर्गा यादव जी की बेटी और मेरी चचेरी भांजी डॉ. सोनी यादव का असमय निधन परिवार को अपूरणीय क्षति है। इस क्षति को शब्दों में बयां कर पाना असंभव है। यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन यादों में वो हमेशा जीवित रहेगी।

QuoteImage

पूर्णिया में नर्सिंग होम था

सांसद की भांजी सोनी यादव पेशे से डॉक्टर थीं। डॉ. सोनी यादव जनता चौक रेलवे ढाला इलाके में पति और बच्चों के साथ रहती थीं। पति डॉ. मुकेश यादव भी पेशे से डॉक्टर हैं।

सोनी के जुड़वां बेटे हैं। जिस वक्त हादसा हुआ पति और बच्चे घर पर ही थे। पूर्णिया के लाइन बाजार इलाके में इनका दुर्गा नर्सिंग होम नाम का निजी हॉस्पिटल है।

वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई।
वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन हाईवे पर कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई।

3 घंटे चला रेस्क्यू ऑपरेशन

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का आगे का हिस्सा ट्रक में जा घुसा। घटना की जानकारी मिलते ही सीओ कासिमाबाद अनिल चन्द्र तिवारी, सदर SDM और स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

ट्रेलर में बुरी तरह फंसी कार को बाहर निकालने के लिए पहले ट्रैक्टर मंगवाया गया। काफी मशक्कत के बाद भी कार बाहर नहीं निकाली जा सकी।

इसके बाद ट्रेलर को ऊपर उठाने के लिए क्रेन बुलाई गई। पर फिर भी कार नहीं निकली। साढ़े तीन घंटे की मशक्कत के बाद कार के गेट को तोड़कर शवों और घायलों को बाहर निकाला गया।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰