बीजेपी के गले की फांस बन सकता है AAP का फैसला!

रैपिड एक्‍शन मोड में नजर आ रहीं दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बीचे 24 घंटों में कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं. बात पूर्व मुख्‍यमंत्रियों और मंत्रियों के व्‍यक्तिगत स्‍टाफ की सेवाओं को खत्‍म करने की हो, या फिर सभी अधिकारियों को उनके मूल विभाग में भेजने का निर्णय हो, रेखा सरकार […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 फरवरी 2025, 06:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजेपी के गले की फांस बन सकता है AAP का फैसला!
Photo: UB India News Archive

रैपिड एक्‍शन मोड में नजर आ रहीं दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता ने बीचे 24 घंटों में कई बड़े और अहम फैसले लिए हैं. बात पूर्व मुख्‍यमंत्रियों और मंत्रियों के व्‍यक्तिगत स्‍टाफ की सेवाओं को खत्‍म करने की हो, या फिर सभी अधिकारियों को उनके मूल विभाग में भेजने का निर्णय हो, रेखा सरकार ने साफ कर दिया है कि किसी भी तरह के सख्‍त निर्णय लेने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी.

शुक्रवार दोपहर होते-होते पीडब्‍ल्‍यूडी के अधिकारियों की पेशी मुख्‍यमंत्री के सामने हो गई. पीडब्‍ल्‍यूडी के अधिकारियों को मानसून से पहले दिल्‍ली के सड़कों की हालत सुधारने और नालों की सफाई का अल्‍टीमेटम दे दिया गया. चढ़ते दिन के साथ आयुष्‍मान भारत योजना को लेकर भी बड़ा फैसला हो गया. तय किया गया कि राजधानी में आयुष्‍मान भारत योजना लागू करने के साथ सभी मोहल्‍ला क्‍लीनिक को अपग्रेड किया जाएगा.

वादों को पूरा करने जुटीं सीएम रेखा
साथ ही, इन मोहल्‍ला क्‍लीनिक को आने वाले समय में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर के नाम से जाना जाएगा. इसके अलावा, यमुना और उसकी सफाई को लेकर नई सरकार की नजर आ रही संवेदना भी यह बताने के लिए काफी है कि चुनाव से पहले किए गए किसी भी वादे को अमलीजामा पहनाने में दिल्‍ली की नई बीजेपी सरकार कोई देरी नहीं करना चाहती है. तो लाजमी है कि कल की तरह आज भी कुछ खास और बड़े निर्णय रेखा सरकार की तरफ से लिए जाएं.

केजरीवाल के फैसले पर फिलहाल चुप्‍पी
हालांकि, इस बीच मुख्‍यमंत्री रहते अरविंद केजरीवाल द्वारा लिए गए एक फैसले को लेकर मुख्‍यमंत्री रेखा गुप्‍ता अभी थोड़ा तसल्‍ली में नजर आ रही हैं. ऐसा हो नहीं सकता कि अरविंद केजरीवाल की तरफ से लिए गए इस फैसले की तरफ उनका ध्‍यान न गया हो, लेकिन इस मुद्दे पर फैसला लेना किसी के लिए भी आसान नहीं है. दरअसल, यह मुद्दा दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री ऑफिस में उनकी कुर्सी के पीछे लगी दो तस्‍वीरों से जुड़ा है.

सीएम दफ्तर में रहेगी किसकी फोटो
इसमें एक तस्‍वीर डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की है और दूसरी तस्‍वीर शहीद सरदार भगत सिंह की है. इसमें एक दलित समाज के प्रेरणाश्रोत हैं, तो दूसरे देश के नौजवानों के लिए आदर्श. अरविंद केजरीवाल ने मुख्‍यमंत्री बनने के बाद इन दोनों तस्‍वीरों को अपनी कुर्सी के पीछे की दीवार में लगवाया था. उनके मुख्‍यमंत्री बनने से पहले इस जगह पर राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री की फोटो होती थी. देश के बाकी मुख्‍यमंत्रियों के दफ्तर को देखें तो वहां भी राष्‍ट्रपति और प्रधानमंत्री की फोटो नजर आती है.

सब की निगाह सीएम की कुर्सी के पीछे टिकी
ऐसे में देखना यह है कि रेखा गुप्‍ता पुरानी परंपरा का पालन करती हैं या फिर अरविंद केजरीवाल के निर्णय को सही मान आगे बढ़ने का फैसला लेती है. कोई कुछ भी कहे, दिल्‍ली की नई मुख्‍यमंत्री के लिए पुरानी परंपरा और केजरीवाल के निर्णय में किसी एक को चुनना सांप के मुंह में छछूंदर जैसी स्थिति है, न ही उगलते बनती है और ना ही निगलते बनती है. अब इन तस्‍वीरों पर निर्णय को लेकर नकेवल आम आदमी पार्टी बल्कि दिल्‍ली की जनता भी नजर लगाए बैठी है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰