चैंपियंस ट्रॉफी- लाहौर में आज AUS vs AFG, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दसवां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया। वहीं अफगानिस्तान को एक में जीत और एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 फरवरी 2025, 08:47 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
चैंपियंस ट्रॉफी- लाहौर में आज AUS vs AFG, जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी
Photo: UB India News Archive

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दसवां मैच आज ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के दो-दो मैच हो चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया ने एक जीता और दूसरा मैच पानी में धुल गया। वहीं अफगानिस्तान को एक में जीत और एक में हार का सामना करना पड़ा।

अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगे। दोनों के बीच ओवरऑल 4 वनडे खेले गए। सभी मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते। हालांकि, डार्क हॉर्स के टैग के साथ उतरी अफगान टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता। टीम ने अपने पिछले ही मैच में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट से बाहर किया है।

यह मैच जीतने वाली टीम ग्रुप-बी से सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगी। अफगानिस्तान टीम हारी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी, वहीं कंगारू टीम हारी तो उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के नतीजे पर निर्भर रहना होगा।

मैच डिटेल्स, दसवां मैच AUS vs AFG तारीख: 28 फरवरी स्टेडियम: गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम, लाहौर टाइम: टॉस- 2:00 PM, मैच स्टार्ट- 2:30 PM

पिछली भिड़ंत में ऑस्ट्रेलिया से मैक्सवेल ने दोहरा शतक लगाया आखरी बार ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान 2023 के ODI वर्ल्ड कप में भिड़े थे। इस मैच में 292 रन के टारगेट के सामने अफगानिस्तान ने कंगारुओं के 92 रन पर 7 विकेट गिरा दिए थे। फिर ग्लेन मैक्सवेल के दोहरे शतक के दम पर टीम ने 46.5 ओवर में 3 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी।

ऑलराउंडर मैक्सवेल ने मुकाबले में 128 बॉल पर नाबाद 201 रन की पारी खेली थी। वे वनडे में रन चेज करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। इसी मैच में मैक्सवेल ने पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान के 193 रन का रिकॉर्ड तोड़ा था। मैच 7 नवंबर 2023 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। मैच में अफगानी ओपनर इब्राहिम जादरान ने भी 129 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली थी।

ग्लेन मैक्सवेल की यह फोटो 7 नवंबर 2023 की है, जब ODI वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था।
ग्लेन मैक्सवेल की यह फोटो 7 नवंबर 2023 की है, जब ODI वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला हुआ था।

वनडे में सभी मैच कंगारुओं के नाम ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान की आपसी भिड़ंत के सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। टीम ने 4 में से सभी में जीत दर्ज की। हालांकि, दोनों की टी-20 वर्ल्ड कप में पिछली भिड़ंत को अफगानिस्तान ने अपना नाम किया था।

इब्राहिम टूर्नामेंट के दूसरे टॉप स्कोरर इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड 177 रन बनाकर अफगानी टीम को जीत दिलाने वाले इब्राहिम जादरान चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 2 मैच में 194 रन बनाए हैं। उनसे आगे इंग्लिश ओपनर बेन डकेट हैं, जिनके 203 रन हैं।

अजमतुल्लाह ओमरजई चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के टॉप विकेट टेकर हैं। ओमरजई ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बॉलिंग की। उन्होंने मैच में 58 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰