दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग

दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, IB चीफ समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए। इधर, दिल्ली विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज स्वास्थ्य विभाग की CAG रिपोर्ट पेश होगी। मुख्यमंत्री रेखा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 28 फरवरी 2025, 08:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दिल्ली की कानून-व्यवस्था पर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग
Photo: UB India News Archive

दिल्ली की कानून-व्यवस्था को लेकर गृह मंत्रालय में हाईलेवल मीटिंग खत्म हो गई है। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, CM रेखा गुप्ता, दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, IB चीफ समेत कई बड़े अधिकारी शामिल हुए।

इधर, दिल्ली विधानसभा सत्र के चौथे दिन आज स्वास्थ्य विभाग की CAG रिपोर्ट पेश होगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पब्लिक हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं के प्रबंधन से जुड़ी रिपोर्ट को सदन पटल में रखेंगी।

इससे पहले CM रेखा गुप्ता ने 25 फरवरी को सदन में दिल्ली शराब नीति पर CAG रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में AAP की गलत शराब नीति की वजह से 2002 करोड़ रुपए नुकसान की बात सामने आई थी।

इस बीच विधानसभा से सस्पेंड AAP विधायकों ने आज राष्ट्रपति से मिलने के लिए समय मांगा है। गुरुवार को AAP के 22 विधायकों ने 6 घंटे से ज्यादा विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया। 25 फरवरी को LG के अभिभाषण के दौरान AAP विधायकों ने नारेबाजी की। इसके बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने 22 विधायकों में से 21 को 3 मार्च तक निलंबित कर दिया था।

इधर, दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा- शीशमहल की जांच होगी। पिछली सरकार की तरफ से फॉलोअप नहीं होने की वजह से कई प्रोजेक्ट्स की लागत दोगुनी हो गई है। हम 2000 करोड़ रुपए के शराब नीति घोटाले पर सदन में चर्चा करेंगे।

विपक्ष के बगैर भाजपा ने डिप्टी स्पीकर चुना गुरुवार को सत्र के तीसरे दिन विपक्ष के बगैर भाजपा ने 6 बार के विधायक मोहन सिंह बिष्ट को विधानसभा का डिप्टी स्पीकर चुना। CM रेखा गुप्ता ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इसका समर्थन किया। बिष्ट मुस्तफाबाद से विधायक हैं।

हालांकि, इससे पहले सदन में मौजूद एकमात्र AAP विधायक अमानतुल्लाह खान ने स्पीकर से कहा था कि हमारे साथियों को विधानसभा में बुला लीजिए। डिप्टी स्पीकर का चुनाव होना है तो उसमें विपक्ष का होना भी जरूरी है।

14 CAG रिपोर्ट्स पेश हो सकती हैं 24 फरवरी से शुरू हुआ दिल्ली विधानसभा सत्र पहले 27 फरवरी को खत्म होने वाला था। हालांकि, बाद में सत्र को 3 मार्च तक बढ़ाया गया है। इस दौरान विधानसभा में 14 कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया (CAG) रिपोर्ट पेश हो सकती हैं।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰