बीजेपी का नया प्लान पसमांदा के बाद सूफियों पर फोकस!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में ‘जहान-ए-खुसरो’ के 25वें संस्करण को संबोधित करते हुए सूफी परंपरा और 13वीं सदी के सूफी कवि और संगीतकार अमीर खुसरो की खूब तारीफ की. प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किस तरह अहमदाबाद की एक सूफी मस्जिद ‘सरखेज रोजा’ के जीर्णोद्धार कराया था. […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 2 मार्च 2025, 07:18 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बीजेपी का नया प्लान पसमांदा के बाद सूफियों पर फोकस!
Photo: UB India News Archive

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली में ‘जहान-ए-खुसरो’ के 25वें संस्करण को संबोधित करते हुए सूफी परंपरा और 13वीं सदी के सूफी कवि और संगीतकार अमीर खुसरो की खूब तारीफ की. प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने किस तरह अहमदाबाद की एक सूफी मस्जिद ‘सरखेज रोजा’ के जीर्णोद्धार कराया था. पीएम मोदी ने जिस अंदाज में इस समारोह में सूफीवाद पर जोर दिया, उससे साफ जाहिर हुआ कि बीजेपी ने जो फोकस पसमांदा मुस्लिम समुदाय पर बना रखा है, वही पहुंच अब वह सूफीवाद के लिए अपना रही है.

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा काफी पहले से ही सूफियों को अपने साथ जोड़ने का अभियान शुरू कर चुका है. साल 2022 से अब तक देश भर से सूफी खानकाहों या स्थलों से जुड़े 14,000 लोगों को बीजेपी ने अपने साथ जोड़ा है.

भाजपा नेताओं का कहना है कि सूफीवाद भारतीय इस्लाम का सार है और बीजेपी इसी तथ्य को ही पेश करना चाहती है. इसीलिए ही इस समुदाय के लोगों को पार्टी से जोड़ा जा रहा है. भाजपा का मानना है कि मध्य युग के मुस्लिम कवियों के बीच भगवान कृष्ण जैसे हिंदू देवताओं के प्रति अपार श्रद्धा थी और उनकी रचनाएं इसका उदाहरण भी है. इस तरह की सोच को बढ़ावा देने से कट्टरपंथी सोच को खत्म किया जा सकता है.

‘गंगा-जमुना तहजीब है सूफीवाद की आत्मा’
बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘सूफीवाद भारतीय संस्कृति का हिस्सा है और यह कट्टरपंथ से निपटने और शांति को बढ़ावा देने में योगदान दे सकता है. इसका उद्देश्य मनुष्यों का ईश्वर से सीधा संपर्क बनाना है, जिन्हें अलग-अलग लोग अल्लाह, राम, कृष्ण, क्राइस्ट या वाहे गुरु के रूप में पूजते हैं.’

उन्होंने कहा, ‘भारत में सूफीवाद के पतन के कारण कट्टरपंथ बढ़ा. यह (कट्टरपंथ) मुसलमानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है. सूफीवाद समुदाय की सीमाओं के भीतर काम नहीं करता. गंगा-जमुना तहजीब (बहुलवादी संस्कृति) इसकी आत्मा है.’ जमाल सिद्दकी ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने कार्यक्रम में जो संदेश दिया है, उसे मुसलमानों को समझने की कोशिश करनी चाहिए.

‘न दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है’
बीजेपी ने पिछले कुछ समय में पिछड़े मुस्लिम समुदाय ‘पसमांदा’ को अपने साथ जोड़ने के लिए कई कोशिशें की हैं. अब वही पहल सूफीवाद के लिए हो रही है. साल 2023 में इसी तरह के एक अभियान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने ‘सूफी संवाद महाअभियान’ के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें 100 से अधिक दरगाहों से लगभग 200 सूफी आए थे. इस कार्यक्रम में आए सूफियों से मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं को आम मुसलमानों तक ले जाने का आग्रह किया गया था. इसी तरह देशभर में सूफियों तक पहुंचने के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया. 2023 में तो एक नारा भी दिया गया कि ‘न दूरी है न खाई है, मोदी हमारा भाई है’

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰