बिहार बीजेपी अध्यक्ष की आज होगी ताजपोशी ,15 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल

बीजेपी के प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना के बापू सभागार में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत बिहार भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के 15 हजार कार्यकर्ता इस बैठक में हिस्सा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 मार्च 2025, 04:10 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार बीजेपी अध्यक्ष की आज होगी ताजपोशी ,15 हजार कार्यकर्ता होंगे शामिल
Photo: UB India News Archive

बीजेपी के प्रदेश परिषद की बैठक आज पटना के बापू सभागार में होगी। इसमें बतौर मुख्य अतिथि परिषद के प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्‌टर शामिल होंगे। इनके अलावा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, सह प्रभारी दीपक प्रकाश समेत बिहार भाजपा के प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के 15 हजार कार्यकर्ता इस बैठक में हिस्सा लेंगे ।

इसमें औपचारिक तौर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की ताजपोशी की जाएगी। उन्हें विधिवत पदभार ग्रहण कराया जाएगा। इनके अलावा बाकी बचे 4 संगठन जिला के जिलाध्यक्षों की घोषणा भी इस की जाएगी।

डिप्टी सीएम बने प्रदेश अध्यक्ष के प्रस्तावक

दिलीप जायसवाल के प्रदेश अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया सोमवार से ही शुरू हो गई है। उन्होंने पार्टी के चुनाव पदाधिकारी सह प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा के सामने प्रदेश अध्यक्ष के लिए अपना पर्चा दाखिल किया।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के साथ मंत्री मंगल पांडेय और MLC संजय मयुख उनके प्रस्तावक बने। नियम के मुताबिक दिलीप जायसवाल 2025-27 तक अध्यक्ष रहेंगे।

सोमवार को दिलीप जायसवाल ने नामांकन भरा था।
सोमवार को दिलीप जायसवाल ने नामांकन भरा था।

अध्यक्ष के लिए मंत्री पद से दिया है इस्तीफा

पार्टी की ओर से जुलाई 2024 से ही दिलीप जायसवाल को अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। लोकसभा चुनाव के बाद सम्राट चौधरी की जगह दिलीप जायसवाल को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद औपचारिक संगठन चुनाव से पहले 27 फरवरी को दिलीप जायसवाल ने बिहार सरकार में राजस्व व भूमि सुधार विभाग के मंत्री पद से अपना इस्तीफा दिया था।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ 55 जिलाध्यक्षों की टीम होगी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव से पहले पार्टी ने राज्य के 38 जिलों में 55 संगठन जिला अध्यक्षों की घोषणा की है। जिलाध्यक्षों की लिस्ट में 45% सवर्ण हैं। इनमें ब्राह्मण, भूमिहार और राजपूत के साथ कायस्थ को जगह दी गई है। सवर्ण के बाद सबसे ज्यादा तवज्जो कुशवाहा को दी गई है। 10 जिलों की कमान कोइरी और कुर्मी के हाथ में दी गई है।

अगर इनमें यादव को शामिल कर दें तो करीब 20% जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से हैं।अतिपिछड़ा की बात करें तो पार्टी ने इलाकेवार उनकी आबादी के हिसाब से उन्हें जिले के संगठन में हिस्सेदारी दी है। इस वर्ग में मल्लाह के अलावा, हलवाई, कानू और भगत की कैटेगरी से आने वाले नेताओं पर भी दांव लगाया है। मुस्लिम समुदाय से एक भी व्यक्ति को मौका नहीं दिया है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰