धनंजय मुंडे को मंत्री पद से क्यों देना पड़ा इस्तीफा……………

महाराष्ट्र के बीड़ में हुए सरपंच हत्याकांड में घिरे एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस हत्याकांड की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं है. इन तस्वीरों में साफ दिखायी दे रहा है कि सरपंच को कैसे पहले निर्वस्त्र किया गया. फिर उसे बेरहमी से पाइप और अन्य हत्यारों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 4 मार्च 2025, 05:37 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
धनंजय मुंडे को मंत्री पद से क्यों देना पड़ा इस्तीफा……………
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र के बीड़ में हुए सरपंच हत्याकांड में घिरे एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. इस हत्याकांड की कुछ चौंकाने वाली तस्वीरें सामने आईं है. इन तस्वीरों में साफ दिखायी दे रहा है कि सरपंच को कैसे पहले निर्वस्त्र किया गया. फिर उसे बेरहमी से पाइप और अन्य हत्यारों से पीटा गया.

मुंडे महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थे। आरोप है कि बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या में मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड का हाथ है। SIT ने कराड को हत्या का मास्टरमाइंड बताया है।

हत्या से जुड़ी तस्वीरें अब सामने आई हैं। इसमें आरोपी लाठी-डंडों से सरपंच को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सरपंच के कपड़े उतारे, उन पर पेशाब की। ये सभी वीडियोज आरोपियों ने अपने फोन से रिकॉर्ड किए थे।

कौन है धनंजय मुंडे
धनंजय मुंडे परली विधानसभा से विधायक हैं। धनंजय महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम गोपीनाथ मुंडे के भाई पंडित अन्ना मुंडे के बेटे हैं। धनंजय अपने परिवार की राजनीतिक विरासत को लेक चल रहे हैं। 2014 में धनंजय मुंडे ने पंकजा के खिलाफ चुनाव लड़ा था, जिसमें वह हार गए थे। इसके बाद 2019 में वह फिर चुनाव लड़े और इस बार उन्होंने पंकजा मुंडे को हरा दिया था।

रह चुके हैं बीजेपी युवा मोर्चा के अध्यक्ष
2019 में धनंजय महाविकास अघाड़ी सरकार में मंत्री थे। इससे पहले वह एनसीपी में रह चुके हैं। धनंजय मुंडे का जन्म 15 जुलाई 1975 को बीड में हुआ था। वह बीजेपी पार्टी में युवा विंग के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनकी पत्नी का नाम राजश्री मुंडे और परिवार में बेटी आदिश्री मुंडे हैं।

राजनीतिक करियर
धनंजय मुंडे ने अपने सियासी सफर की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा की राजनीति से शुरू किया था। इसके बाद साल 2012 में उन्होंने शरद पवार के सामने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ज्वॉइन कर ली। धनंजय मुंडे बीजेपी के पूर्व दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे के भतीजे और बीजेपी नेता पंकजा मुंडे के चचेरे भाई हैं। 2019 के विधानसभा चुनाव में धनंजय मुंडे ने अपनी चचेरी बहन पंकजा मुंडे को पराली विधानसभा में 30 हजार से ज्यादा वोटों से हराया था।

क्या है मामला
जानकारी दें कि बीड के मासाजोग गांव के सरपंच देशमुख को पिछले साल 9 दिसंबर को कथित तौर पर जिले में एक ऊर्जा कंपनी को निशाना बनाकर की जा रही जबरन वसूली की कोशिश को रोकने की कोशिश करने पर अगवा कर लिया गया, प्रताड़ित किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद राज्य अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने 27 फरवरी को देशमुख की हत्या और दो संबंधित मामलों में बीड जिले की एक अदालत में 1,200 से अधिक पन्नों का आरोपपत्र दाखिल किया।

थाने में तीन मामले हुए दर्ज
बता दें कि सरपंच की हत्या, अवाडा कंपनी से पैसे ऐंठने की कोशिश और फर्म के सुरक्षा गार्ड पर हमला जैसे तीन मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) लगाया है। प्रकरण में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उन पर मकोका के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है।

वाल्मीक कराड सहित 6 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था। संतोष देशमुख हत्याकांड की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम ने 1 मार्च को मामले में चार्जशीट दाखिल किया था।

चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा संतोष देशमुख की हत्या करने की तस्वीरें दिखाई गईं। तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, NCP महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे के साथ बैठक की।

चार्जशीट में सुदर्शन घुले को आरोपी नंबर दो बताया गया

SIT की चार्जशीट में कराड के बाद सुदर्शन घुले को आरोपी नंबर दो बताया गया है। वह 10 साल से अधिक समय तक बीड और पड़ोसी इलाकों में एक्टिव रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही 11 आपराधिक मामले चल रहे हैं। आरोप पत्र में उसे ‘गैंग लीडर’ बताया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक घुले ने कराड से कहा था कि यदि बीड के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को रास्ते से नहीं हटाया गया, तो उनका एक्सटॉर्शन का धंधा चौपट हो जाएगा।

दावा- दो करोड़ की वसूली रोकने पर सरपंच की हत्या

सूत्रों के मुताबिक SIT की चार्जशीट में वाल्मीक कराड बीड सरपंच संतोष देशमुख की हत्या का मास्टरमाइंड था। कराड ने बीड में मौजूद एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के भूमि अधिग्रहण अधिकारी से ₹2 करोड़ की फिरौती मांगी थी। संतोष ने इसका विरोध किया था। इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई। SIT ने सबूत के तौर पर आरोपियों से बरामद फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और फोरेंसिक लैब द्वारा प्रमाणित CCTV फुटेज पेश किए हैं।

6 दिसंबर को धमकी, 9 को देशमुख का मर्डर
हत्याकांड में SIT ने वाल्मीक कराड, सुदर्शन घुले, प्रतीक घुले, विष्णु चाटे, सुधीर सांगले और कृष्णा अंधले (फरार) को आरोपी बनाया है। सुदर्शन घुले ने 7 दिसंबर को वाल्मीकी कराड को फोन किया, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस के पास मौजूद है। इसके तीन दिन बाद 9 दिसंबर, 2024 को संतोष देशमुख पर बेरहमी से हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई।

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰