किसान संगठनों और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच तल्खी बढ़ गई है। जिसके बाद 30 से ज्यादा किसान संगठन चंडीगढ़ की तरफ कूच करने वाले हैं। इन किसानों ने आज से चंडीगढ़ में धरने का ऐलान किया है। प्रदर्शन से पहले कई किसान नेताओं को हिरासत में लिया गया है। इनके द्वारा किसान नीति लागू करने और 6 फसलों पर MSP की मांग की गई है। किसान संगठन पूरे पंजाब में मान सरकार के खिलाफ प्रोटेस्ट करेंगे। वहीं, सरकार ने किसानों के आंदोलन को रोकने का पूरा इंतजाम किया है। किसानों के चंडीगढ़ कूच के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले 12 पॉइंट्स पर रूट डायवर्ट किए हैं। चंडीगढ़ के अंदर और तमाम बॉर्डरों पर करीब 2500 पुलिसकर्मी और सीनियर अफसर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है और आम लोगों से अपील की है कि वो चंडीगढ़ में आने से पहले डाइवर्ट रूटों को देखकर ही पहुंचें।
किसानों की वजह से भारी जाम की समस्या
किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ में 18 एंट्री प्वाइंट जहां पंजाब के साथ बॉर्डर लगता है, सील किए गए हैं। इसके चलते भारी जाम की समस्या उत्पन्न हो गई है। पंजाब से सटे चंडीगढ़ के बॉर्डर पर कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिल रहा है। लोगों का कहना है कि जिस जगह पर पहुंचने में कुछ मिनट लगते थे, आज वहां लोग डेढ़ घंटे से जाम में फंसे हैं।
पुलिस ने चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले 12 पॉइंट्स पर रूट डायवर्ट किए
किसानों के चंडीगढ़ कूच के ऐलान को देखते हुए पुलिस ने चंडीगढ़ में एंट्री करने वाले 12 पॉइंट्स पर रूट डायवर्ट किए हैं। चंडीगढ़ के अंदर और तमाम बॉर्डरों पर करीब 2500 पुलिसकर्मी और सीनियर अफसर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ पुलिस लगातार पंजाब पुलिस के साथ संपर्क में है। प्रदर्शन को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की है और आम लोगों से अपील की है कि वो चंडीगढ़ में आने से पहले डाइवर्ट रूटों को देखकर ही पहुंचें।








