बिहार विधानसभा में बजट सत्र के आज पांचवें दिन सरकार थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश करेगी……..

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को सरकार थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश करेगी। लंच के बाद वित्तीय कार्य में इसे पास कराया जाएगा। सत्र के दूसरे हाफ में बजट 2025-26 पर चर्चा होगी। वित्तीय कार्य के पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी। इसमें सहकारिता […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 6 मार्च 2025, 04:01 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार विधानसभा में बजट सत्र के आज पांचवें दिन सरकार थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश करेगी……..
Photo: UB India News Archive

बिहार विधानसभा में बजट सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को सरकार थर्ड सप्लीमेंट्री बजट सदन में पेश करेगी। लंच के बाद वित्तीय कार्य में इसे पास कराया जाएगा।

सत्र के दूसरे हाफ में बजट 2025-26 पर चर्चा होगी। वित्तीय कार्य के पहले सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही प्रश्न काल से शुरू होगी। इसमें सहकारिता विभाग, भूमि एवं राजस्व विभाग समेत विभागों से कुल 125 सवालों को चयनित किया गया है। जिसका जवाब विभागीय मंत्री देंगे।

लंच के बाद पूरे समय बजट पर चर्चा होगी। प्रश्नकाल के बाद विधायक पवन कुमार यादव, अजीत शर्मा, मो.आफाक आलम, अजय कुमार, समीर कुमार महासेठ समेत अन्य सदस्यों की तरफ से ध्यानाकर्षण की सूचना पेश की जाएगी। इस पर सहकारिता विभाग, खेल विभाग और पंचायती राज विभाग के मंत्री अपना पक्ष रखेंगे।

50 हजार करोड़ रुपए का सप्लीमेंट्री बजट

वित्त विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बिहार सरकार का थर्ड सप्लीमेंट्री बजट 50 हजार करोड़ के आसपास का होगा। जिसका फोकस सीएम नीतीश की प्रगति यात्रा पर रहेगा। बजट 2024-25 के सप्लीमेंट्री बजट से यात्रा के दौरान किए गए वादे को एक हद तक कवर करना है।

चौथे दिन बजट पर चर्चा, बाहर आरोप-प्रत्यारोप

बजट सत्र के चौथे दिन सदन के अंदर शांति से काम निपटाए गए। बजट पर चर्चा हुई और सदन के बाद आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने तेजस्वी को चुनाव में महागठबंधन का चेहरा नहीं बताकर विवाद खड़ा किया।

वहीं, जदयू नेता खालिद अनवर ने औरंगजेब को अच्छा शासक बताकर एक नया विवाद खड़ा कर दिया। सदन के आखिर में शामिल हुए तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार को भी जवाब दिया। विधानसभा के बाहर उन्होंने कहा कि वे क्या उनके पिता को सीएम बनाएंगे। हमने नीतीश कुमार को दो बार मुख्यमंत्री बनाया है।

विधान परिषद में दिखेंगे राबड़ी के मुंहबोले भाई सुनील सिंह

बिहार विधान परिषद में पांचवें दिन गुरुवार को फिर से सदस्यता बहाल के बाद सुनील कुमार सिंह दिखेंगे। मुख्यमंत्री पर मिमिक्री करने की वजह से ही उनकी विधान परिषद की सदस्यता खत्म कर दी गई थी।

फिर सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सदस्यता बहाल करने का निर्देश दिया। जिसके बाद बुधवार को विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह ने उनकी सदस्यता फिर से बहाल करने की बात कही।

सुनील कुमार ने कहा कि ‘अब वे इस शब्द का प्रयोग नीतीश कुमार के लिए नहीं करेंगे, बल्कि लाडला शब्द का प्रयोग करेंगे। लाडला शब्द का प्रयोग पीएम नरेंद्र मोदी ने भागलपुर की सभा में नीतीश कुमार के लिए किया था।

विधान परिषद में बजट पर सामान्य वाद-विवाद होगा

गुरुवार को विधान परिषद में प्रश्नोत्तर के अलावा जी.एस.टी.एन. के वित्तीय वर्ष 2023-24 के वार्षिक प्रतिवेदन की प्रति रखी जाएगी। राज्य में जल संचय की व्यवस्था के लिए नदियों-तालाबों का जीर्णोद्धार करने और भू-जल दोहन, नदियों से बालू की निकासी पर रोक लगाने, गया के दुग्धी तालाब का सौंदर्यीकरण, पटना से चलने वाली सिटी बस सेवा का विस्तारीकरण के संबंध में ध्यानाकर्षण लाया जाएगा।

वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट पर सामान्य वाद-विवाद भी होगा। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आय- व्ययक से संबंधित तृतीय अनुपूरक व्यय लाया जाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰