महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता अबु आज़मी को बाकी सत्र के लिए निलम्बित कर दिया गया। मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में उनके विवादित बयान को लेकर सोमवार को काफी हंगामा हुआ था। महायुति के नेताओं ने अबु आजमी को सस्पेंड करने की मांग की थी। अबु आज़मी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने औरंगज़ेब को महान और इंसाफ पसंद बादशाह बताया था। बीजेपी के नेताओं ने कहा कि महाराष्ट्र में औरंगज़ेब को महान बताना छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य का अपमान है। जब विवाद बढ़ा तो अबु आज़मी ने कहा कि वो कभी छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज का अपमान कर ही नहीं सकते, कभी कभी रिपोर्टर्स के सवालों के जबाव में कुछ मुंह से निकल जाता है। अबु आज़मी ने कहा कि वैसे तो उन्होंने औरंगजेब के बारे में जो कहा वो इतिहासकारों के हवाले से कहा लेकिन फिर भी उनके बयान को लेकर हंगामा हो रहा है। इसीलिए वो अपना बयान वापस ले रहे हैं। औरंगजेब की तारीफ अबु आजमी ने कोई पहली बार नहीं की है। वो पहले भी कई मौकों इस तरह की हरकत कर चुके हैं। अब वो ये कह रहे हैं कि रिपोर्टर्स ने सवाल पूछा इसलिए उनके मुंह से निकल गया। लेकिन जो नेता तीस साल से सियासत में हो, चार बार विधायक बना हो, राज्य में पार्टी का मुखिया हो, क्या उसे इतना पता नहीं होगा कि छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति लोगों के मन में कितना सम्मान है? मुगलों के खिलाफ छत्रपति शिवाजी और संभाजी महाराज ने कितना संघर्ष किया, कितनी कुर्बानियां दीं। क्या अबु आजमी को ये नहीं मालूम कि औरंगजेब ने हिन्दुओं, सिखों पर कितने जुल्म किए? एक-एक दिन में एक लाख हिन्दुओं के सिर कटवाए। साहिबज़ादों को दीवार में चुनवा दिया। सही बात ये है कि अबु आजमी ने अपने वोट बैंक को खुश करने के लिए इस तरह का बयान जान-बूझकर दिया। जब फंस गए तो माफी मांगकर मामले पर मिट्टी डालने की कोशिश कर रहे हैं। भले ही उद्धव की शिव सेना के नेता अबु आजमी के खिलाफ एक्शन की मांग कर रहे हैं, लेकिन साथ में ये भी कह रहे हैं कि अबु आजमी के बयान को बीजेपी ने इतना बड़ा मुद्दा इसलिए बनाया ताकि एनसीपी के मंत्री धनंजय मुंडे के इस्तीफे की खबर को दबाया जा सके।
अबू आज़मी ने औरंगज़ेब पर पलटी क्यों मारी ?
महाराष्ट्र विधानसभा में समाजवादी पार्टी के नेता अबु आज़मी को बाकी सत्र के लिए निलम्बित कर दिया गया। मुगल बादशाह औरंगजेब के बारे में उनके विवादित बयान को लेकर सोमवार को काफी हंगामा हुआ था। महायुति के नेताओं ने अबु आजमी को सस्पेंड करने की मांग की थी। अबु आज़मी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]








