आज बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हुआ हंगामा

आज बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही लोकसभा और राज्‍यसभा में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष दलों ने सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विपक्ष के इस रवैये पर नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी नाराजगी व्यक्त की. जेपी नड्डा ने कहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 10 मार्च 2025, 10:49 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आज बजट सत्र के दूसरे चरण में लोकसभा और राज्यसभा में जमकर हुआ हंगामा
Photo: UB India News Archive

आज बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत के साथ ही लोकसभा और राज्‍यसभा में जमकर हंगामा हुआ. कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष दलों ने सदन की कार्यवाही के दौरान जमकर प्रदर्शन किया. इस दौरान विपक्ष के इस रवैये पर नेता सदन और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अपनी नाराजगी व्यक्त की. जेपी नड्डा ने कहा कि कि नेता प्रतिपक्ष सहित विपक्ष के सदस्यों को एक रिफ्रेश कोर्स कराया जाए, ताकि इनको संसद के नियम कायदों का पता लग सके. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है. नड्डा ने कहा कि मैं इनके वॉकआउट की निंदा करता हूं और इसे गैर-जिम्मेदार रवैया मानता हूं. दरअसल, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दल विभिन्न मुद्दों पर नियम 267 के अंतर्गत सदन में चर्चा चाहते थे. अनुमति न मिलने पर विपक्षी सदस्यों ने सदन से वॉकआउट किया.

जेपी नड्डा ने कहा कि कुछ दिनों से हम देख रहे हैं कि सदन में नियम 267 के तहत कुछ सदस्य सुबह-सुबह नोटिस दे देते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि नियम 267 के तहत एक बार नहीं बल्कि अनेक बार रूलिंग दी जा चुकी है. 8 दिसंबर 2022 और 19 दिसंबर 2022 को राज्यसभा के सभापति ने इसके लिए अपनी व्यवस्था दी है. नड्डा ने राज्यसभा में पीठासीन उपसभापति हरिवंश से कहा कि इस व्यवस्था के तहत आपने विपक्ष द्वारा उठाए गए नियम 267 के विषयों को अस्वीकृत किया है. उन्होंने कहा कि यह प्रथा कहीं न कहीं विपक्ष के द्वारा संस्थाओं को नुकसान पहुंचाने का प्रयास है. उन्होंने कहा कि संसद की मर्यादाओं को इसके द्वारा आघात पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. विपक्ष चर्चा नहीं करना चाहता. इसके साथ ही यह दिखाने का प्रयास किया जाता है कि सरकार जवाब नहीं देना चाहती या फिर चर्चा नहीं चाहती.

खड़गे ने ऐसा क्‍या कहा था? 
नड्डा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली यह सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है, लेकिन कुछ नियम और कानून होते हैं, जिसके तहत बहस होती है. दरअसल, इससे पहले राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे अपनी बात रखने के लिए खड़े हुए. हालांकि खड़गे निर्धारित मुद्दे से इतर दूसरे मुद्दों पर बोलने लगे. उपसभापति ने उन्हें इस विषय पर बोलने की अनुमति नहीं दी, जिसके बाद सदन में हंगामा हो गया और विपक्षी सदस्य नारेबाजी करने लगे. विपक्ष ने मतदाता सूची का मुद्दा उठाना चाहा, लेकिन उपसभापति द्वारा उन्हें इस पर बोलने की अनुमति नहीं दी गई. अनुमति न मिलने पर विपक्ष ने सदन से वॉकआउट किया. जेपी नड्डा ने विपक्ष के वॉकआउट की निंदा की. उन्होंने इसे विपक्ष का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बताया.

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰