राज ठाकरे को गंगाजल क्यों गंदा लगा?

महाराष्ट्र में महाकुंभ और गंगाजल पर सियासत हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने महाकुंभ में गंगाजल पीने वालों का मज़ाक़ उड़ाया था। पुणे में अपनी पार्टी के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज ठाकरे ने कहा कि गंगा जल साफ़ नहीं, पीने लायक़ नहीं है। राज ठाकरे ने कहा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 11 मार्च 2025, 02:37 PM 2 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राज ठाकरे को गंगाजल क्यों गंदा लगा?
Photo: UB India News Archive

महाराष्ट्र  में महाकुंभ और गंगाजल पर सियासत हो रही है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने महाकुंभ में गंगाजल पीने वालों का मज़ाक़ उड़ाया था। पुणे में अपनी पार्टी के 19वें स्थापना दिवस के अवसर पर राज ठाकरे ने कहा कि गंगा जल साफ़ नहीं, पीने लायक़ नहीं है। राज ठाकरे ने कहा कि उनकी पार्टी के नेता बाला नंदगांवकर महाकुंभ गए थे, वहां से गंगाजल लाए और उन्हें पीने के लिए कहा तो उन्होंने साफ़ मना कर दिया। राज ठाकरे ने कहा कि लोगों को अंधश्रद्धा से बचना चाहिए, इससे नुक़सान होता है। राज्य के मंत्री नीतेश राणे ने राज ठाकरे के बयान को हिंदुओं की आस्था का अपमान बताया। नीतेश राणे ने कहा कि राज ठाकरे में हिम्मत है, तो किसी और मज़हब के बारे में इस तरह की बात बोलकर दिखाएं।

गंगाजल से जुड़ी नई बात आपको बता दूं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रिपोर्ट आई है। ये रिपोर्ट नेशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल को भेजी गई है। इसमें कहा गया है कि गंगा का पानी महाकुंभ के दौरान नहाने के लिए योग्य था। अब ऐसा लगता है कि राज ठाकरे ने जोश में आकर गंगा का पानी दूषित होने की बात कह तो दी, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि गलती हो गई क्योंकि ये मामला लोगों की श्रद्धा से जुड़ा है। मां गंगा का जल लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा है और जब उद्धव ठाकरे की तरफ से प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि वो प्रयागराज गईं थीं, उन्हें तो पानी से दिक्कत नहीं हुई और जब रोहित पवार ने कहा कि उन्होंने भी महाकुंभ में डुबकी लगाई है और वो गंगाजल लेकर आए, तब जाकर राज ठाकरे को समझ में आया कि दांव उल्टा पड़ गया और उन्होंने अपनी पार्टी के प्रवक्ता से सफाई दिलवाई कि उनका इरादा किसी के अपमान का नहीं था। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। तीर कमान से निकल चुका था। राज ठाकरे को इसका नुकसान तो होगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….
खास खबर

राहुल गांधी हमें आपसे…उम्मीद नहीं’………….

बीजेपी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उस पत्र के लिए आलोचना की है, जो उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को आदिवासी छात्रों की चिंताओं के बारे में लिखा था। बीजेपी ने उनसे कहा कि वे पहले कांग्रेस-शासित तेलंगाना और कर्नाटक में आदिवासी कल्याण विभागों और हॉस्टलों के कामकाज की समीक्षा करें। पहले गलत […]

UB India News25 अग॰
मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!
प्रदेश

मुंबई के 30 लाख वोटर्स का नाम कटेगा!

महाराष्ट्र में मतदाता सूची के SIR यानी विशेष सघन पुनरीक्षण अभियान के तहत एक अहम आंकड़ा सामने आया है. सूबे में करीब 1.8 करोड़ और अकेले मुंबई में 30 लाख मतदाताओं का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है. इनके फॉर्म ‘अनकलेक्टेड’ कैटेगरी में हैं. अगर समय रहते इनका पता नहीं चलता है, तो […]

UB India News15 अग॰
NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………
खास खबर

NDA में आएंगे शरद पवार? परिसीमन पर मोदी सरकार के साथ ………

संसद के आगामी मॉनसून सत्र में केंद्र सरकार द्वारा परिसीमन बिल लाए जाने की संभावना है। इस बीच, ये चर्चा जोरों पर है कि शरद पवार की पार्टी NCP-SP बिल को समर्थन देने वाली है। इन अटकलों पर NCP-SP की वरिष्ठ नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पार्टी रुख साफ किया है। […]

UB India News15 जुल॰
मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………
खास खबर

मुंबई की जानलेवा बारिश ,बरसात ने बरपाया कहर ,हादसों में आठ की मौत……………………

मुंबई में जारी भीषण बारिश कहर बरपा रही है। मुंबई में रविवार को हुई भारी बारिश के बीच मानखुर्द इलाके में एक चॉल का हिस्सा ढह जाने से छह लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया। वहीं, पेड़ गिरने की एक अन्य घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई। इतना […]

UB India News6 जुल॰
क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..
खास खबर

क्या है पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल मर्डर केस …………..

प्यार, भरोसा, सगाई, जन्मदिन की तैयारी और कुछ ही महीनों बाद होने वाली शाही शादी. बाहर से देखने पर यह कहानी किसी सपनों जैसी जिंदगी की लगती है. लेकिन पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड ने इस कहानी के पीछे छिपे एक ऐसे अंधेरे को सामने ला दिया, जिसने हर किसी को झकझोर दिया है. […]

UB India News24 जून
बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..
खास खबर

बेशर्मी से बिक गई तुम्हारी वफादारी………………..

महाराष्ट्र विधानसभा का तीन सप्ताह का मानसून सत्र सोमवार 22 जून 2026 से शुरू होने जा रहा है. 10 जुलाई तक चलने वाला यह सत्र राजनीतिक उठापटक और मौसम संबंधी चुनौतियों के बीच काफी हंगामेदार रहने की संभावना है. एक ओर कथित ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर सियासी माहौल गर्म है, वहीं दूसरी ओर अनियमित मानसून […]

UB India News22 जून
महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..
खास खबर

महाराष्ट्र की राजनीति में टूट, गठबंधन और दल-बदल का है लंबा इतिहास ……………..

महाराष्ट्र की राजनीति में इस समय जो कुछ भी हो रहा है, वह कोई नई बात नहीं है। राज्य के राजनीतिक इतिहास पर नजर डालें तो पार्टियों में टूट, गठबंधनों का बदलना, पार्टी के चुनाव चिह्नों पर विरोधी दावे, रातों-रात बनने वाली सरकारें और एक साझा प्रतिद्वंद्वी को सत्ता से दूर रखने के लिए विरोधियों […]

UB India News20 जून
अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….
खास खबर

अलग हुए तो छोड़ेंगे नहीं…………….

महाराष्ट्र की सियासत में ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर हलचल चरम पर पहुंच गई है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी से बगावत पर उतारू सांसदों को संजय राउत ने खुली चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि जो सांसद पार्टी छोड़ेंगे, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. दरअसल शिवसेना यूबीटी के 9 में से 6 सांसद दिल्ली पहुंच […]

UB India News17 जून
MVA में महासंग्राम!
खास खबर

MVA में महासंग्राम!

महाराष्ट्र की राजनीति में उठापटक ना हो तो काहे का महाराष्ट्र. यहां की राजनीति में सियासी तापमान एक बार फिर अचानक बढ़ गया है. महाविकास अघाड़ी जिसे भाजपा के खिलाफ मजबूत विपक्षी मोर्चा माना जाता था अब अपने ही अंदर खींचतान से जूझता नजर आ रहा है. राजनीति में गठबंधन बनाना जितना आसान दिखता है […]

UB India News30 अप्रैल