दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान पर मचा बवाल

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के होली पर रोक लगाने वाले बयान पर खूब बवाल मचा है। JDU नेताओं ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी विधायक ने भी मेयर के बयान की निंदा की है। मामला जुमे की नमाज के समय होली खेलने से जुड़ा है। इस बार होली और जुमा एक […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 मार्च 2025, 07:11 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दरभंगा मेयर अंजुम आरा के बयान पर मचा बवाल
Photo: UB India News Archive

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा के होली पर रोक लगाने वाले बयान पर खूब बवाल मचा है। JDU नेताओं ने इस बयान पर कड़ी आपत्ति जताई है। बीजेपी विधायक ने भी मेयर के बयान की निंदा की है। मामला जुमे की नमाज के समय होली खेलने से जुड़ा है। इस बार होली और जुमा एक ही दिन पड़ रहे हैं। इसको लेकर अलग-अलग विचार सामने आ रहे हैं।

क्या कहा था दरभंगा मेयर अंजुम आरा ने

दरभंगा की मेयर अंजुम आरा ने कहा था कि जुमे की नमाज के समय होली पर थोड़ा रुकना चाहिए। उन्होंने कहा कि दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक नमाज का समय होता है। इस दौरान होली खेलने वालों को मस्जिद से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों का भी जिक्र किया जो माहौल खराब कर सकते हैं। अंजुम आरा JDU की सदस्य हैं। उन्होंने 2023 में पटना में अपने पति के साथ पार्टी की सदस्यता ली थी। वो तस्वीर भी आप नीचे देख सकते हैं।

अंजुम आरा के बयान पर भड़के नीतीश के मंत्री

अंजुम आरा के इस बयान पर JDU नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद ही करीबी मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि ‘दरभंगा मेयर का बयान पूरी तरह गलत है। हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नारा है कि ‘पूरा बिहार मेरा परिवार’। ऐसे में इस तरह का बयान बिल्कुल गलत है। सिर्फ मीडिया में छाने के लिए ऐसा बयान दिया गया है। पता नहीं ऐसे लोगों के साथ तो, पार्टी को निकाल ही देना चाहिए।

नीतीश के एक और नेता ने भी बयान को बताया गलत

JDU MLC और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार भी अंजुम आरा के इस बयान पर भड़के नजर आए। उन्होंने कहा कि ‘ये काम जिला पदाधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक का है। इसलिए कोई भी जनप्रतिनिधि हों, आपको सलाह देने का अधिकार है। इस सलाह को मीडिया में देकर सनसनीखेज बनाने का अधिकार नहीं है। जो लोग भी कानून के साथ कोई छेड़छाड़ करेंगे या शांति व्यवस्था को भंग करने का दुस्साहस करेंगे, उनको कानून की कील ठोक दी जाएगी।

बीजेपी के फायरब्रांड MLA बचौल भी भड़के

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अंजुम आरा के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दरभंगा की मेयर आग लगाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता के नाम पर इस्लामीकरण और जिहादीकरण बिहार में नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी बिहार में होली मनाने से नहीं रोक सकता। उन्होंने विपक्ष पर भी निशाना साधा और पूछा कि वे अब चुप क्यों हैं?

क्या कहा था बचौल ने, जानिए

बीजेपी विधायक बचौल ने कुछ दिन पहले कहा था कि होली के दिन मुसलमान घर से बाहर न निकलें। अगर निकल रहे हैं तो अपना कलेजा बड़ा रखें। अगर कोई रंग लगा दे तो बर्दाश्त करें। इस बार होली शुक्रवार को है और मुसलमानों का रमजान चल रहा है। जुमा के दिन होली होने से मुसलमानों ने आपत्ति जताई है। इसको लेकर सियासत भी गरमा गई है।

मेयर की इस मांग से सियासत गरमायी हुई है. बीजेपी प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने कहा कि हर बात हिंदुओं ने गंगा जमुनी तहजीब को निभाया है. इस बार मुसलमानों की बारी है वो इस परंपरा को निभाएं. साल में एक बार होली आती है. गंगा जमुनी तहजीब केवल हमारी जिम्मेदारी नहीं है.

डीएम-एसपी बोले- सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे

वहीं इस पूरे मामले पर दरभंगा के डीएम और एसपी की भी प्रतिक्रिया आयी. डीएम राजीव रौशन ने कहा कि कई बार ऐसा रहा है जब रमजान और होली दरभंगा के लोगों ने एकसाथ मनाया है. शांति समिति के लोगों से भी बात की गयी है. साथ ही पुलिसबलों की तैनाती रहेगी ताकि कुछ गड़बड़ी कोई ना करे. वहीं दरभंगा के एसएसपी जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि पुलिसबलों और मजिस्ट्रेट की नियुक्ति चिन्हित जगहों पर रहेगी ताकि शांतिपूर्ण तरीके से होली मनायी जाएगी. एसडीपीओ आशुतोष कुमार ने अपील की है कि सभी धर्मावलंबी खुशी-खुशी अपना त्योहार मनाएं. अपना विचार एक-दूसरे पर थोपने का प्रयास नहीं करें.

कौन हैं अंजुम आरा

अंजुम आरा दरभंगा नगर निगम की मेयर हैं. इन्होंने साल 2023 में पटना में जदयू जॉइन किया था. अंजुम आरा ने दरभंगा नगर निगम का मेयर बनने के बाद अपने पति के साथ जदयू का दामन थाम लिया था. अंजुम आरा ने कहा कि जुम्मा का समय बढ़ाया नहीं जा सकता, इसलिए होली पर दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए.

अंजुम आरा दरभंगा नगर निगम की मेयर हैं. इन्होंने साल 2023 में पटना में जदयू जॉइन किया था. अंजुम आरा ने दरभंगा नगर निगम का मेयर बनने के बाद अपने पति के साथ जदयू का दामन थाम लिया था. अंजुम आरा ने कहा कि जुम्मा का समय बढ़ाया नहीं जा सकता, इसलिए होली पर दो घंटे का ब्रेक होना चाहिए.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….
दरभंगा

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरा दुख जताया। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जानें क्या […]

UB India News12 फ़र॰
गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………
दरभंगा

गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………

बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है. यहां पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद में शुरू हुई अदावत एक अजीबोगरीब मुकाम पर पहुंच गई. इस पूरी घटना में एक गांव के […]

UB India News5 फ़र॰
समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
खास खबर

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक और जनसंवाद करेंगे.वहीं, नीट छात्रा मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी से मिलकर जांच की जानकारी […]

UB India News28 जन॰
दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम
दरभंगा

दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम

दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी की तेरहवीं पर आज गुरुवार को महाभोज हो रहा है। इसमें 1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। बाल्टियों में दही, टब में गुलाब जामुन भरकर तैयार हैं। करीब 5 लाख मिठाइयां बनाई गई हैं। इस भोज में देश के कई राजघरानों के लोग […]

UB India News22 जन॰
दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दुर्घटना

दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा राज की आखिरी महारानी और स्वर्गीय महाराज कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी कामसुंदरी का निधन हो गया है। आज सुबह अपने दरभंगा निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले भी वह अपने घर पर फर्श पर गिरने से घायल हुई थीं, हालांकि तब […]

UB India News12 जन॰
गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी, आरजेडी से निकाले गए बागी उम्मीदवार अफजल अली को दिया समर्थन
दरभंगा

गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी, आरजेडी से निकाले गए बागी उम्मीदवार अफजल अली को दिया समर्थन

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने के बीच, दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर महागठबंधन में असमंजस दिखा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी संतोष सहनी को हटाकर, राजद से निष्कासित अफजल अली खां का समर्थन करने की घोषणा की। मुकेश सहनी ने कहा कि बड़ा दिल दिखाते हुए ये निर्णय […]

UB India News5 नव॰
तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज
उत्तर बिहार

तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं. दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में जनसभा […]

UB India News4 नव॰
बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर
दरभंगा

बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर

दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, नेताओं के हमले भी और धारदार होते जा रहे हैं. दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया. योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते […]

UB India News3 नव॰
यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी
अपराध

यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी

दरभंगा में रविवार को जाले विधायक और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया। अब इस मामले पर मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़ित यूट्यूबर दिवाकर को साथ लेकर तेजस्वी यादव खुद दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचे और मंत्री पर केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा, […]

UB India News15 सित॰