MLC बनने के लिए मेरे घर…

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कीर्ति आजाद पर गिरिराज सिंह ने टोका-टाकी की। इसके बाद कीर्ति आजाद ने गुस्से में आकर गिरिराज सिंह पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि वे एमएलसी बनने […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 12 मार्च 2025, 07:35 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
MLC बनने के लिए मेरे घर…
Photo: UB India News Archive

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। महंगाई के मुद्दे पर बोलते हुए कीर्ति आजाद पर गिरिराज सिंह ने टोका-टाकी की। इसके बाद कीर्ति आजाद ने गुस्से में आकर गिरिराज सिंह पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा कि वे एमएलसी बनने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे और उनके घर में बैठे रहते थे। कीर्ति आजाद अपने तीखे बयानों के लिए जाने जाते हैं। वे पहले भी कुछ और नेताओं पर इसी तरह के हमले कर चुके हैं। यहां तक कि पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को भी उन्होंने नहीं बख्शा था। कीर्ति आजाद, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं और 1983 में क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। फिलहाल, तृणमूल कांग्रेस पार्टी से वर्धमान-दुर्गापुर सीट से सांसद हैं।

घर के चक्कर काटते रहे हैं गिरिराज: कीर्ति

बजट सत्र के दौरान कीर्ति आजाद ने लोकसभा में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर तीखी टिप्पणी कर राजनीतिक माहौल को गर्म कर डाला। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सांसद कीर्ति आजाद ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से उलझ गए। दरअसल, कीर्ति आजाद महंगाई पर सरकार के विरुद्ध अपनी बात रख रहे थे तो अचानक गिरिराज सिंह बीच में हस्तक्षेप कर बैठे। नाराज कीर्ति आजाद ने मंत्री गिरिराज सिंह पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते कह डाला कि गिरिराज सिंह एमएलसी बनने के लिए उनके घर के चक्कर काटते थे। उनके घर में बैठे रहते थे।

गिरिराज सिंह की टोकाटाकी से कीर्ति आजाद इतने नाराज हो गए कि उन्होंने कहा कि ये MLC बनने के लिए मेरे घर में बैठा करते थे। इनको (गिरिराज सिंह) बात करने की तमीज नहीं है। इन्‍हें ये नहीं पता कि अपनों से बड़ों से कैसे बात की जाती है। इन्‍हें सदन में बात करने की तमीज नहीं है। मैं आप-आप कर रहा हूं और ये तुम-तुम कर के बोल रहे हैं। भगवान भी इनका कुछ नहीं कर सकते हैं। कीर्ति आजाद यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि लाल बाबू प्रसाद के साथ आकर मेरे पास पड़े रहते थे।

मेरे बरामदे में बैठे रहते थे जेटली: कीर्ति

तृणमूल कांग्रेस सांसद कीर्ति आजाद और भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अरुण जेटली के बीच खींची तलवार के भी कम चर्चे नहीं। तब, प्रसंगवश कीर्ति आजाद बोल गए थे कि अरुण जेटली मेरे बरामदे में बैठे रहते थे। वैसे तो, कीर्ति आजाद और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के बीच हमेशा से छत्तीस का आंकड़ा रहा। दिलचस्प ये कि इसका मूल कारण राजनीति नहीं बल्कि क्रिकेट रहा।

जैसे-जैसे अरुण जेटली का प्रभाव बढ़ा, उसी अनुपात में भाजपा की राजनीति में कीर्ति आजाद हाशिये पर भी चले गए। मगर, विरोध का परचम लहराते कीर्त आजाद ने अरुण जेटली पर भ्रष्टाचार तक का आरोप लगाते कहा कि डीडीसीए में भयंकर घपला भी है। बाद में इस लड़ाई में कई क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हो गए। यह सच है कि अरुण जेटली क्रिकेट की राजनीति में शामिल थे और कीर्ति विश्व कप जीतने वाली टीम के सदस्य, हो सकता है, कुछ और भी जानते होंगे। लेकिन अरुण जेटली की स्थिति गिड़गिड़ाने वाली तो नहीं थी।

क्या है भीतर का सच?

हालांकि, इस प्रसंग में तात्कालीन भाजपा के कद्दावर नेता ऑफ द रिकॉर्ड बोलते हैं कि 1993 में ही वे विधायक बन गए थे और 1999 में सांसद भी बन गए। इस लिहाज से वे प्रभावी तो थे। मगर, इतने भी नहीं कि किसी को एमएलसी या की सांसद बनने की अहम भूमिका रखते थे। गिरिराज सिंह को एमएलसी बनाने में कीर्ति आजाद की कोई बड़ी भूमिका रही होगी, यह अधूरा सच है।

गिरिराज के एमएलसी बनने की कहानी

गिरिराज सिंह जब एमएलसी बने थे तो उन्हें सुशील मोदी का पूरा समर्थन था। बिहार प्रभारी कैलाशपति मिश्र थे और प्रदेश अध्यक्ष नंद किशोर यादव थे। तब संजय पासवान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष जना कृष्णमूर्ति थे। जन कृष्णमूर्ति साल 2002 में राष्ट्रीय अध्यक्ष थे और इसी वर्ष गिरिराज सिंह एमएलसी बने थे। तब यशोदा बाबू का कार्यकाल समाप्त होना था और भूमिहार से एमएलसी बनाना था। ऐसा नहीं कि भूमिहार में किसी एक का नाम तब चर्चा में था।

तब, गिरिराज सिंह के साथ सुधीर शर्मा का भी नाम था। लेकिन उम्र में बड़े होने के कारण सहमति बनी और गिरिराज सिंह एमएलसी बने। गिरिराज सिंह सिर्फ भाजपा विधायक से ही एमएलसी नहीं बने। भाजपा ने अपनी तरफ से बसपा और निर्दलीय विधायकों को जोड़ा। तब, उस समय गिरिराज सिंह और कामेश्वर चौपाल एमएलसी बने थे। वैसे भी, गिरिराज सिंह ने भाजपा संगठन को अपना कीमती समय दिया और वे मुरली मनोहर जोशी, लाल मुनि चौबे और मदन जायसवाल समेत प्रदेश के कई नामवर का सहयोग हासिल था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….
दरभंगा

बिहार में बेटियां सुरक्षित नहीं…………….

विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के सुंदरपुर इलाके में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की दिल दहला देने वाली घटना हुई है। इस मामले में जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और गहरा दुख जताया। उन्होंने परिवार को हर संभव न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। जानें क्या […]

UB India News12 फ़र॰
गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………
दरभंगा

गांव के सभी 210 ब्राह्मणों पर SC-ST एक्ट में कर दिया केस दर्ज ……………

बिहार के दरभंगा जिले के एक गांव में ब्राह्मण समाज के सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज हो गया है. मामला दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव का है. यहां पैसे के लेन-देन और भूमि विवाद में शुरू हुई अदावत एक अजीबोगरीब मुकाम पर पहुंच गई. इस पूरी घटना में एक गांव के […]

UB India News5 फ़र॰
समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास
खास खबर

समृद्धि यात्रा में आज दरभंगा दौरे पर सीएम नीतीश, 145 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन-शिलान्यास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत आज वे दरभंगा पहुंचेंगे, जहां 105 करोड़ की 50 योजनाओं का शिलान्यास और 33 करोड़ की 40 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे. सीएम अलग-अलग परियोजनाओं का निरीक्षण कर समीक्षा बैठक और जनसंवाद करेंगे.वहीं, नीट छात्रा मामले में महिला आयोग की अध्यक्ष ने डीजीपी से मिलकर जांच की जानकारी […]

UB India News28 जन॰
दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम
दरभंगा

दरभंगा महारानी का महाभोज आज ,1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम

दरभंगा राज परिवार की अंतिम महारानी कामसुंदरी देवी की तेरहवीं पर आज गुरुवार को महाभोज हो रहा है। इसमें 1 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया गया है। बाल्टियों में दही, टब में गुलाब जामुन भरकर तैयार हैं। करीब 5 लाख मिठाइयां बनाई गई हैं। इस भोज में देश के कई राजघरानों के लोग […]

UB India News22 जन॰
दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
दुर्घटना

दरभंगा राज की आखिरी महारानी कामसुंदरी का निधन, 96 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरभंगा राज की आखिरी महारानी और स्वर्गीय महाराज कामेश्वर सिंह की धर्मपत्नी कामसुंदरी का निधन हो गया है। आज सुबह अपने दरभंगा निवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। कुछ दिन पहले भी वह अपने घर पर फर्श पर गिरने से घायल हुई थीं, हालांकि तब […]

UB India News12 जन॰
गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी, आरजेडी से निकाले गए बागी उम्मीदवार अफजल अली को दिया समर्थन
दरभंगा

गौड़ाबौराम सीट से बैक हो गए मुकेश सहनी, आरजेडी से निकाले गए बागी उम्मीदवार अफजल अली को दिया समर्थन

बिहार में पहले चरण का चुनाव प्रचार थमने के बीच, दरभंगा की गौड़ाबौराम सीट पर महागठबंधन में असमंजस दिखा। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने अपनी पार्टी के प्रत्याशी संतोष सहनी को हटाकर, राजद से निष्कासित अफजल अली खां का समर्थन करने की घोषणा की। मुकेश सहनी ने कहा कि बड़ा दिल दिखाते हुए ये निर्णय […]

UB India News5 नव॰
तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज
उत्तर बिहार

तेजस्वी-राहुल के लिए कुर्सी खाली नहीं है…दरभंगा में अमित शाह का करारा तंज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू प्रसाद और सोनिया गांधी का नाम लेते हुए परिवारवाद पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो नेता अपने बेटा-बेटी को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं, वे युवा, गरीबों, किसानों और जीविका दीदी की चिंता नहीं कर सकते हैं. दरभंगा के जाले विधानसभा क्षेत्र में जनसभा […]

UB India News4 नव॰
बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर
दरभंगा

बिहार चुनाव से पहले पप्पू, टप्पू और अप्पू की एंट्री! दरभंगा में बोले योगी आदित्यनाथ- इंडी गठबंधन में 3 बंदर

दरभंगा. बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अंतिम चरण की ओर बढ़ रहा है, नेताओं के हमले भी और धारदार होते जा रहे हैं. दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर तीखा प्रहार किया. योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन के नेताओं पर तंज कसते […]

UB India News3 नव॰
यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी
अपराध

यूट्यूबर से मारपीट मामले में मंत्री जीवेश मिश्रा पर FIR, दरभंगा में पीड़ित के साथ थाने पहुंचे तेजस्वी

दरभंगा में रविवार को जाले विधायक और मंत्री जीवेश कुमार मिश्रा पर एक यूट्यूबर ने मारपीट का आरोप लगाया। अब इस मामले पर मंत्री जीवेश मिश्रा के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। पीड़ित यूट्यूबर दिवाकर को साथ लेकर तेजस्वी यादव खुद दरभंगा के सिंहवाड़ा थाने पहुंचे और मंत्री पर केस दर्ज कराया। उन्होंने कहा, […]

UB India News15 सित॰