शेयर बाजार जोरदार उछला, सेंसेक्स में करीब 900 अंक की तेजी ,निफ्टी में भी 200 अंक की बढ़त

ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत खुला। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 आज 126.8 अंक बढ़कर 22635.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 414.67 अंक उछलकर 74584.62 के स्तर पर कारोबार कर […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 18 मार्च 2025, 05:37 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
शेयर बाजार जोरदार उछला, सेंसेक्स में करीब 900 अंक की तेजी ,निफ्टी में भी 200 अंक की बढ़त
Photo: UB India News Archive

ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन मजबूत खुला। सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 50 आज 126.8 अंक बढ़कर 22635.55 के लेवल पर कारोबार कर रहा था, वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 414.67 अंक उछलकर 74584.62 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी बैंक भी 384.5 अंक की जोरदार तेजी के साथ 48738.65 के लेवल पर था। जबकि 11 बजे सेंसेक्स 865 अंक की तेजी के साथ 75,035 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 22,750 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। प्री-ओपनिंग सत्र में भी दोनों घरेलू सूचकांक यानी सेंसेक्स और निफ्टी, बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 28 में तेजी और 2 में गिरावट देखने को मिल रही है। आज बैंकिंग, ऑटो और FMCG शेयर्स में ज्यादा बढ़त है।

ग्लोबल मार्केट में तेजी

  • एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.46%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.75% और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.066% की तेजी है।
  • 17 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 4,488 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,000 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
  • 17 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.85% चढ़कर 41,841 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.31% और S&P 500 इंडेक्‍स 0.64% चढ़ा।

20 मार्च को ओपन होगा एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस का IPO एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर यानी IPO 20 मार्च को ओपन होगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 25 मार्च तक बिडिंग कर सकेंगे। 28 मार्च को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

आज के कारोबार में टाटा मोटर्स, रेलिगेयर एंटरप्राइजेज, आईआरईडीए, स्विगी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इरकॉन इंटरनेशनल, आदित्य बिड़ला रियल एस्टेट, जेएम फाइनेंशियल, सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक, एनबीसीसी इंडिया फोकस में रहने वाले शेयरों में शामिल हैं।

बाजार पर रहेगा इन सब का भी असर

अमेरिकी फेडरल रिजर्व आज अपनी दो दिनों की बैठक शुरू कर रहा है। फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया है कि बढ़ते टैरिफ से मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। आखिरी नीतिगत फैसला 19 मार्च को घोषित किया जाएगा। इसके अलावा, वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट देखी जा रही है। वैश्विक अनिश्चितता और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के कारण बीते 17 मार्च को 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 90,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी जारी रही।

एशियाई शेयरों में तीसरे दिन भी तेजी

bloomberg के मुताबिक, जापान और हांगकांग में बढ़त के चलते एशियाई शेयरों में तीसरे दिन भी तेजी रही। हांगकांग इक्विटी बेंचमार्क में लगभग 2% की वृद्धि हुई, जिसे BYD कंपनी के शेयरों द्वारा इलेक्ट्रिक कारों के लिए एक नई चार्जिंग प्रणाली का अनावरण करने के बाद रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ावा मिला। बर्कशायर हैथवे इंक द्वारा देश के सबसे बड़े व्यापारिक घरानों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के बाद जापानी गेज में 1% से ज्यादा की वृद्धि हुई, जो दीर्घकालिक विकास संभावनाओं की उम्मीदों को रेखांकित करता है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰