पाकिस्तान में हुई आतंकी अबू कताल की हत्या तो कश्मीर में हाई अलर्ट क्यों ………..

पाकिस्तान में हाल ही के दिनों में भारत के दुश्मनों का खात्मा होता जा रहा है. ये हत्याएं पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के समझ से परे है. अचानक से अज्ञात हमलावर आते हैं और फलाने को उड़ा देते हैं, तो कभी चीलाने को उड़ा दे रहे हैं. वहीं, सुरक्षा एजेंसी अंधेरे में भटक रही है… अभी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 19 मार्च 2025, 05:10 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
पाकिस्तान में हुई आतंकी अबू कताल की हत्या तो कश्मीर में हाई अलर्ट क्यों ………..
Photo: UB India News Archive

पाकिस्तान में हाल ही के दिनों में भारत के दुश्मनों का खात्मा होता जा रहा है. ये हत्याएं पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के समझ से परे है. अचानक से अज्ञात हमलावर आते हैं और फलाने को उड़ा देते हैं, तो कभी चीलाने को उड़ा दे रहे हैं. वहीं, सुरक्षा एजेंसी अंधेरे में भटक रही है… अभी उनके हाथ कोई भी सुराग हाथ नहीं लगे हैं. अभी हाल में ही आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष कमांडर की हत्या हो गई, किसी को कानों-कान खबर नहीं हो पाई. अब इसका आंच भारत पर तो पड़ना तय है.पाकिस्तान को जब कुछ भी सूझता नहीं है तो भारत पर आरोप लगाना शुरू कर देता है, भारत के खिलाफ लोगों को भड़काने लगता है. इन हत्याओं के बाद पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां कश्मीर में अलर्ट हो गई है क्योंकि भारत का एकमात्र हिस्सा पाकिस्तानी आतंकियों का सॉफ्ट टारगेट होता है. यहां के लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने लगते हैं. मगर हाल के दिनों भारतीय युवक पाकिस्तान के बहकावे में नहीं आ रहे हैं.

दरअसल, पाकिस्तान में हाल ही में एलईटी के शीर्ष आतंकी की हत्या से सनसनी फैल गई है.लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर अबू कताल की हत्या के बाद पाकिस्तानी सरकार टेंशन में है. शनिवार को जिया-उर-रहमान उर्फ ​​फैसल नदीम की हत्या हो गई, यह मुंबई हमसे के मास्टर माइंड हाफिज सईद का काफी करीबी थी. इस हत्या की आंच भारत पर भी पड़ने वाली है. जम्मू-कश्मीर में हाई-सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया गया है. राजनेताओं सहित सभी वीआईपी व्यक्तियों को सचेत रहने और अपनी सुरक्षा के लिए सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने की सलाह दी गई है. सुरक्षा बलों को क्षेत्र में गश्त और तलाशी अभियान तेज कर दिए हैं. राष्ट्र-विरोधी तत्वों द्वारा किसी भी हमले को विफल करने के लिए कड़ी निगरानी चल रही है.

टॉप कमांडर की हत्या
पाकिस्तान में तीन दिन पहले लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के शीर्ष कमांडर जिया-उर-रहमान उर्फ ​​फैसल नदीम की हत्या हुई थी. इसके बाद जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है. वह जम्मू-कश्मीर में कई घातक हमलों के लिए जिम्मेदार सबसे वांटेड आतंकवादियों में से एक था. 43 वर्षीय रहमान 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था, साथ ही पाकिस्तान स्थित लश्कर के दो अन्य हैंडलर भी थे.

कश्मीर में पहुंची आंच
जिया-उर-रहमान जम्मू-कश्मीर के पुंछ-राजौरी क्षेत्र में विभिन्न हमलों की योजना बनाने में शामिल आतंकी संगठन का मुख्य हैंडलर था. जनवरी 2023 में राजौरी जिले के ढांगरी गांव में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमले के लिए गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा आरोप-पत्र दायर किया गया था. सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के अवंतीपोरा के घाट तकुना इलाके में एक आईईडी का पता लगाया, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा. आईईडी को नष्ट कर दिया गया। आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए आईईडी लगाया था.

NIA का रेड जारी है
आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को आतंकवादी घुसपैठ के मामले में जम्मू में कई स्थानों पर तलाशी ली. उन्होंने बताया कि 12 स्थानों पर तलाशी चल रही है. प्रतिबंधित संगठनों लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) और जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) से जुड़े सक्रिय आतंकवादियों घुसपैठ की सूचना मिली थी. अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) के जरिए भारत में घुसने की कोशिश की खबर तलाशी अभियान चलाया गया. अधिकारी ने बताया कि जम्मू क्षेत्र के गांवों में रहने वाले ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) और अन्य आतंकी सहयोगियों द्वारा ने इसे सुगम बनाया था. ये आतंकवादियों को रसद सहायता, भोजन, आश्रय और धन उपलब्ध कराने में लगे हुए थे.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰