दरंदिगी से भरा हुआ हो रहा ‘इश्क’ में कत्ल………………….

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ कुमार हत्याकांड से हर कोई वाकिफ है. एक जालिम पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की जिस तरह से हत्या की है उससे पुलिस तक के होश उड़ गए. सोचिए जिस सौरभ से पूरा परिवार लाड लड़ाता था, क्या सोचा था कि अंतिम समय में उसका चेहरा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 मार्च 2025, 06:21 AM 8 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
दरंदिगी से भरा हुआ हो रहा ‘इश्क’ में कत्ल………………….
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुए सौरभ कुमार हत्याकांड से हर कोई वाकिफ है. एक जालिम पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ की जिस तरह से हत्या की है उससे पुलिस तक के होश उड़ गए. सोचिए जिस सौरभ से पूरा परिवार लाड लड़ाता था, क्या सोचा था कि अंतिम समय में उसका चेहरा भी वह नहीं देख पाएंगे. इस हत्याकांड में एक के बाद एक नए चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. कभी तंत्र मंत्र तो कभी लव एंगल, कभी हिरोइन बनने की चाह तो कभी पैसों के मोह का एंगल सामने आ रहा है. हांलाकि, यह पहला मामला नहीं है, जहां अपने ही पति या पार्टनर को किसी ने ऐसे मौत के घाट उतारा हो. दिल्ली, जयपुर से लेकर मेरठ तक मोहब्बत के टुकड़े-टुकड़े हुए हैं. जिसके साथ जीने मरने की कसमें खाई जाती थीं. रातों की नींदे उड़ाई जाती थीं. जिसके लिए घर-समाज से लड़ा गया. उसी से ना जाने क्यों ऐसी नफरत हुई कि रास्ते से हटाने के लिए गुनाह से भी परहेज नहीं किया. हर हदें पार कर दीं. चाहे मेरठ की मुस्कान हो या दिल्ली का आसिफ या फिर जयपुर की गोपाली, तीनों ने ऐसा खूनी खेल खेला कि जिसने सुना वही सन्न रह गया. तीनों ने अपने हाथों से ही अपनी मोहब्बत का गला घोंट दिया. आइए जानते हैं मोहब्बत की वो दर्दनाक कहानियां, जिन्हें जान आपके भी रौंगटे खड़े हो जाएंगे.

मेरठ की ‘हसीना’ नहीं ‘कातिल’ मुस्कान
पहले हम सौरभ हत्याकांड के बारे में ही आपको बता देते हैं. यह वो मोहब्बत की दर्दनाक कहानी है, जो आपका दिल दहला दे. मुस्कान के अंदर कितनी दरंदगी भरी हो सकती है. इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता. एक के बाद एक परत सामने आ रही है. मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर अपने एनआरआई पति सौरभ राजपूत के टुकड़े-टुकड़े कर शव को ड्रम में डालकर सीमेंट भर दिया था. मुस्कान ने ये हत्या किसी गुस्से में आकर नहीं की थी, बल्कि पहले से ही प्लानिंग बनाकर रखी थी.

मुस्कान ने पहले प्लानिंग की
शातिर अपराधी की तरह मुस्कान ने पहले प्लानिंग की, उसके बाद अपने प्रेमी को इस साजिश में शामिल किया. सोच समझ कर सौरभ को मार डाला. पुलिस के मुताबिक, मुस्कान का प्रेमी साहिल शुक्ला अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र को मानता था. उसकी इस कमजोरी का फायदा मुस्कान ने उठाया. मुस्कान ने साहिल की मरी हुई मां के नाम पर स्नैपचैट अकाउंट बनाया. फिर साहिल से बात करने लगी. साहिल को मां के अकाउंट पर बताती थी कि मुस्कान अच्छी लड़की है.

बेटी के लिए फांसी की सजा मांग रहे माता-पिता
माता-पिता अपनी बेटी मुस्कान का चेहरा तक देखना नहीं चाहते. वो अपनी बेटी के लिए फांसी की सजा मांग रहे है. दामाद के लिए इंसाफ चाहते हैं. बता दें, सौरभ की 9 साल पहले मुस्कान से शादी हुई थी. साल 2016 में सौरभ और मुस्कान की मुलाकात हुई थी. मुलाकात दोस्ती में बदल गई और फिर दोस्ती प्यार में. सौरभ ने मुस्कान को बताया था कि वो मर्चेंट नेवी में काम करता है. लंदन में पोस्टेड है. मुस्कान शादी के लिए तैयार थी. लेकिन सौरभ के घर वाले मुस्कान से उसकी शादी के लिए तैयार नहीं थे. लिहाजा, सौरभ ने घर वालों की मर्जी के खिलाफ जाकर मुस्कान से शादी कर ली.

दिल्ली की कोमल की जान लेने वाले ‘हत्यारे’ आसिफ की कहानी
कुछ ऐसा ही मामला दिल्ली की कोमल का है. बस कहानी इतनी है कि यहां एक लड़की मारी गई थी. मेरठ में पति की हत्या तो दिल्ली में प्यार करने वाले ने ही अपनी प्रेमिका को मार डाला था. कोमल 12 मार्च से लापता थी. उसका शव बाद में छावला नहर से बरामद हुआ. पुलिस ने इस मामले में उसके प्रेमी आसिफ और जुबैर नामक शख्स को गिरफ्तार किया है. कोमल और आसिफ एक दूसरे को 4 साल से जानते थे.

12 मार्च को ना जाने क्या हुआ, कोमल अपने प्रेमी के साथ कार पर निकली. दोनों के बीच ऐसा कुछ हुआ कि आसिफ ने अपने दोस्त के साथ कोमल का ही गला घोंट दिया. हाथ-पैर रस्सी से बांधकर गुरुग्राम बॉर्डर के पास नजफगढ़ नाले में फेंक दिया. आसिफ को 1 सेकंड भी मन में नहीं आया कि वो कोई अनजान लड़की नहीं बल्कि उसकी प्रेमिका है. 17 मार्च को कोमल की लाश पानी मे फूलने के कारण ऊपर तैरने लगी थी. लोगों ने इसे देखते ही पुलिस को सूचना दी. द्वारका पुलिस ने छवाला थाने मे हत्या का केस दर्ज किया. कोमल की किडनैपिंग का केस सीमपुरी थाने में दर्ज हुआ था. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल कैब भी बरामद कर ली थी. कोमल अपने दादी के साथ सुंदर नगरी में रहती थी. उसके माता-पिता चंडीगढ़ में रहते हैं. उसका प्रेमी आसिफ पास में ही अपने परिवार के साथ रहता है. दोनों के बीच किस बात तो लेकर विवाद हुआ, पुलिस इसकी जांच कर रही है.
कोमल की दादी ने रोते हुए बताया, हमारी कोमल को बहुत बेरहमी से मारा गया. उसके सिर और गर्दन पर चाकू से कई बार वार किए गए थे. हम उसकी लाश को देख भी नहीं पाए, इतना बुरा हाल था.” उन्होंने आगे कहा कि जब कोमल का शव नहर से निकाला गया, तो उसके कपड़े बिखरे हुए थे. उनकी पैंट कमर से नीचे थी और दोनों हाथ हरे रंग की रस्सी से बंधे हुए थे. यह सब देखकर लगता है कि कोमल की हत्या सोच-समझकर और पूरी तैयारी के साथ की गई थी. यह कोई अचानक हुई घटना नहीं थी.

जयपुर में भी मेरठ का कांड
जयपुर में भी मेरठ जैसे हत्याकांड का हाल ही में खुलासा हुआ. यहां भी एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. जयपुर पुलिस के मुताबिक 16 मार्च को मुहाना क्षेत्र में रिंग रोड नेवटा पुलिया के पास एक अधजला शव मिला था. उसकी पहचान बन्नालाल सैनी के तौर पर हुई. पुलिस जब मृतक के घर पहुंची तो पूछताछ में पुलिस को उसकी पत्नी गोपाली देवी पर संदेह हुआ. पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया. गोपाली ने प्रेमी दीनदयाल के साथ मिलकर पति की हत्या कर डाली. बोरे में शव डालकर जंगल ले गए. वहां दोनों ने मिलकर डेड बॉडी को आग लगा दी. उसके बाद भागने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

डीसीपी ने बताया कि 16 मार्च को मुहाना क्षेत्र में रिंग रोड नेवटा पुलिया के पास एक अज्ञात अधजली डेडबॉडी मिली. इसके बाद शव की शिनाख्त धन्नालाल सैनी के तौर पर हुई. लेकिन जब पुलिस मृतक के घर पहुंची तो पुलिस को पत्नी पर संदेह हुआ. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का भंडाफोड़ हो गया. पुलिस ने तुरंत मृतक की पत्नी गोपाली देवी और उसके साथ दीनदयाल को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰