आतंकी जहां मारे जाते हैं, वहीं दफना द‍िए जाते हैं………….

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला क‍िया. गृह विभाग पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा. उन्‍होंने कहा, विपक्ष के नेता ने पैदल यात्रा निकाली. कश्मीर तक गए. वहां कार्यकर्ताओ के साथ बर्फ की होली […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शुक्रवार, 21 मार्च 2025, 10:51 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
आतंकी जहां मारे जाते हैं, वहीं दफना द‍िए जाते हैं………….
Photo: UB India News Archive

गृहमंत्री अमित शाह ने राज्‍यसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर बड़ा हमला क‍िया. गृह विभाग पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए अमित शाह ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर तंज कसा. उन्‍होंने कहा, विपक्ष के नेता ने पैदल यात्रा निकाली. कश्मीर तक गए. वहां कार्यकर्ताओ के साथ बर्फ की होली खेली. राहुल गांधी को दूर से आतंकवादी दिखा. लेकिन हमें तो आतंकी दिखाई देते हैं हम आंखों के बीच में गोली मारते हैं.

कश्मीर का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, कश्मीर में आए दिन, पड़ोसी देश से आतंकवादी घुसकर बम धमाके करते थे. एक भी त्योहार ऐसा नहीं होता था, जो चिंता के बगैर जाता था. लेकिन केंद्र सरकार का रवैया लचीला होता था, बोलने में डर लगता था, चुप्पी साध जाते थे, वोट बैंक का डर था. नरेन्द्र मोदी के आने के बाद आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई गई. कश्मीर में पथराव की घटनाए बंद हुई . 370 हटने के बाद आतंकी घटनाओं में कमी आई . कश्मीर में अब निवेश का माहौल है.

एक भी गोली नहीं चली
शाह ने कहा, 2024 में पथराव की एक भी घटना नहीं हुई . 10 साल में कश्मीर में 12 हजार करोड़ का निवेश हुआ है. हमने कश्मीर में पंचायत चुनाव करवाया. अभी लोकसभा का चुनाव हुआ, एक भी गोली नहीं चली. जम्मू कश्मीर में अब चुनाव में एक भी गोली नहीं चली . गुर्जर बकरवाल को 10 प्रतिशत आरक्षण दिया . कश्मीरी पंडितों को हमने आरक्षण दिया . कश्मीर में फिर से पर्यटन शुरू हुआ. प्रसिद्ध बनिहाल सुरंग हमने बनाई. अब कश्मीर में खुशहाली है.

देश के तीन नासूर थे, सब खत्‍म होने वाले हैं
गृहमंत्री ने कहा, हमारे सत्‍ता में आने से पहले तीन नासूर थे… जम्मू कश्मीर में आतंकवाद, वामपंथी उग्रवाद और उत्तर पूर्व का उग्रवाद. इन समस्याओं के कारण चार दशक में देश के करीब 92 हजार नागरिक मारे गए. इसके बावजूद इन समस्‍याओं के खात्‍मे के ल‍िए कोई प्रयास नहीं हुए. हमने इसके खात्‍मे की शुरुआत की और अब अंत की ओर हैं. कश्मीर में जो हुर्रियत बवाल करता था, उस हुर्रियत को हमने जमीन के अंदर गाड़ द‍िया. 370 को हटाने पहले उपाय मौजूद थे लेकिन मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 को हटाया.

आतंकी जहां मारे जाते हैं, वहीं दफना द‍िए जाते हैं
शाह ने कहा, एक देश में दो विधान दो निशान नहीं हो सकते. पुलवामा हमले के बाद 10 दिन में बदला लिया था. कांग्रेस की सरकार में जम्मू कश्मीर में सिनेमा हॉल नहीं खुले. 10 साल पहले आतंकियों का महिमामंडन होता था. कश्मीर में बंद पड़े सिनेमा हॉल को हमने खोला. पहले आतंकियों की मौत पर जुलूस निकाले जाते थे, आतंकवादी तो आज भी मारे जाते हैं. एक भी आतंकवादी का जलूस नहीं निकला. जहां मारे जाते हैं, वहीं दफना दिए जाते हैं.

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰