कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज होगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन का आगाज ……..

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में खेला जाएगा। लीग के पिछले सीजन का फाइनल कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया था। इसमें कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 05:48 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में आज होगा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन का आगाज ……..
Photo: UB India News Archive

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 18वां सीजन आज से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच कोलकाता में खेला जाएगा।

लीग के पिछले सीजन का फाइनल कोलकाता और हैदराबाद के बीच खेला गया था। इसमें कोलकाता ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर तीसरी बार IPL टाइटल जीता था। वहीं, बेंगलुरु को पहले खिताब की तलाश है।

करीब 17 साल पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच रोमांचक टक्कर के साथ दुनिया की सबसे रोमांचक क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की यात्रा शुरू हुई थी। उसके बाद पहली बार यही दो टीमें सीजन के पहले मैच में आमने-सामने होंगी। इस बार यह लीग अपने 18वें सीजन में एंट्री कर रही है। IPL की शुरुआत से अब 1106 मुकाबले खेले जा चुके हैं, लेकिन ब्रेंडन मैकुलम की विस्फोटक 158 रनों की पारी आज भी लीग के सबसे यादगार लम्हों में शामिल है। उस पारी ने न केवल KKR को शानदार जीत दिलाई थी, बल्कि IPL के रोमांच और आक्रामकता की पहचान भी तय कर दी थी। अब जब लीग एक नए युग में प्रवेश कर रही है, तो फैंस की नजरें एक और ऐसे ही धमाके की तलाश में होंगी, कोई ऐसा बल्लेबाज जो मैकुलम की तरह नए अध्याय की शुरुआत को यादगार बना दे।

नए नियम और नए कप्तान:

नए सीजन में कुछ नए नियमों और नए कप्तानों पर सभी की निगाहें रहेंगी। नए नियमों में सबसे महत्वपूर्ण गेंद पर लार लगाने की अनुमति फिर से देना है। इसके अलावा शाम को खेले जाने वाले मैचों में ओस के प्रभाव को कम करने के लिए नई गेंद के इस्तेमाल वाले नियम पर भी निगाह होगी। IPL 2025 में कम से कम सात टीम नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरेंगी।

सबसे चौंकाने वाला फैसला:

सबसे चौंकाने वाला फैसला KKR और RCB का रहा है। कोलकाता ने पिछले सीजन श्रेयस अय्यर की अगुआई में खिताबी जीत हासिल की थी। उन्हें रिटने नहीं किया गया। फिर अजिंक्य रहाणे को अपना कप्तान बनाया जिन्हें उसने ऑक्शन के आखिर में प्लेयर के बेस प्राइस पर खरीदा। उधर, बेंगलुरु ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाकर सभी को हैरान किया है। बेंगलुरु खेमे में सुपर स्टार विराट कोहली भी शामिल हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि रजत किस तरह से टीम को लीड करते हैं।

विराट Vs वरुण पर निगाहें

इस मैच में सभी की निगाहें स्पिनर वरुण चक्रवर्ती पर टिकी रहेंगी जिसमें उनका सामना विराट और फिल सॉल्ट जैसे धुरंधर बल्लेबाजों से होगा। वरुण ने चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वहीं दूसरी ओर 18 नंबर की जर्सी पहनने वाले विराट के फैंस यही उम्मीद कर रहे होंगे कि यह 18वां सीजन इस टीम के खिताबी सूखे को खत्म कर देगा। स्पिन को विराट की कमजोरी मानी जाती थी, लेकिन पिछले सीजन उन्होंने खुलकर स्विप शॉट्स खेले और स्पिनर्स पर काफी रन बटोरे। विराट ने पिछले सीजन स्पिनर्स पर 15 सिक्स मारे थे, जो स्पिन पर किसी बैटर द्वारा लगाए गए चौथे सर्वाधिक थे। सीजन के पहले मैच में विराट और वरुण की टक्कर दिलचस्प हो सकती है। वरुण अपनी बोलिंग में गुगली, कैरम बॉल, आर्म बॉल, फ्लिपर का शानदार मिश्रण रखते हैं। देखना होगा कि विराट इस मैच में चक्रवर्ती की मिस्ट्री को कैसे सुलझाते हैं।

पिछले सीजन विराट ने 23 बॉल पर स्विप शॉट्स खेले और 300 प्लस के स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाए। पिछले सीजन ओवरऑल विराट ने स्पिन के खिलाफ 137.1 स्ट्राइक रेट से 292 रन बनाए।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰