डोनाल्ड ट्रंप के एक्शन के बाद भारत हाई अलर्ट पर……………

डोनाल्ड ट्रंप ने तो जैसे मिशन डिपोर्टेशन का मोर्चा संभाला हुआ है. अमेरिका में रह रहे अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने में लगे हुए हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के इस एक्शन के बाद भारत हाई अलर्ट पर है और अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र-छात्राओं और नागरिकों को अमेरिकी कानून का पालन करने की सलाह […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 09:30 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
डोनाल्ड ट्रंप के एक्शन के बाद भारत हाई अलर्ट पर……………
Photo: UB India News Archive

डोनाल्ड ट्रंप ने तो जैसे मिशन डिपोर्टेशन का मोर्चा संभाला हुआ है. अमेरिका में रह रहे अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने में लगे हुए हैं, लेकिन डोनाल्ड ट्रंप के इस एक्शन के बाद भारत हाई अलर्ट पर है और अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्र-छात्राओं और नागरिकों को अमेरिकी कानून का पालन करने की सलाह दी है.

बीते कुछ दिनों पहले भारत के एक रिसर्चर बदर खान सूरी को अमेरिकी प्रशासन ने अरेस्ट किया था और एक स्टूडेंट को कनाडा में सेल्स डिपोर्ट करना पड़ गया था. इसके बाद से ही भारत सरकार अमेरिका में पढ़ रहे हैं स्टूडेंट्स को लेकर चिंतित है. इसको लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा है कि अमेरिका में रह रहे भारतीय छात्रों को किसी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो भारत सरकार, वाणिज्य दूतावास और एंबेसी उनकी सुरक्षा के लिए मौजूद है. किसी भी छात्र को मदद की जरूरत है तो सरकार मदद करना जारी रखेगी.

बड़ी संख्या में अमेरिका गए भारतीय छात्र

बड़ी संख्या में भारतीय छात्र अमेरिका की यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं. यही कारण है कि भारत सरकार अमेरिका के साथ शैक्षिक संबंधों को मजबूत करने पर जोर दे रही है. रणधीर जायसवाल ने कहा कि दोनों भारतीय छात्रों, बदर खान सूरी और रजनी श्रीनिवासन ने अमेरिका में मौजूद भारतीय दूतावास से कोई संपर्क नहीं किया.

हमास का किया था सपोर्ट

हमास का समर्थन करने के लिए दो भारतीय नागरिक बदर खान सूरी को गिरफ्तार किया गया और रजनी श्रीनिवासन को अमेरिका से सेल्फ डिपोर्ट होना पड़ा था. रजनी श्रीनिवासन अब कनाडा में सेल्फ डिपोर्ट हो गई हैं.

क्या है बदर खान सूरी और रजनी श्रीनिवासन पर आरोप

भारत में जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से PHD करने के बाद बदर खान सूरी अमेरिका के जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी में रिसर्चर बना और अमेरिका का माहौल देखकर ये उम्मीद लगाई जा सकती है कि उसे भी डिपोर्ट किया जा सकता है. सूरी पर हमास से संबंध रखने के आरोप हैं क्योंकि ट्रंप सरकार ने उसका वीजा रद्द कर हमास का प्रचार करने के आरोप लगाए हैं. वहीं इससे पहले अमेरिकी प्रशासन ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी की छात्रा रजनी श्रीनिवासन का वीजा रद्द किया था, जिसके बाद रजनी ने कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन होम ऐप के जरिए खुद को डिपोर्ट किया था. रजनी पर भी आरोप है कि वह हमास का सपोर्ट करने वाली एक्टिविटी में शामिल थी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰