ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगी किंग खान की बादशाहत, श्रेया-करण बांधेंगे समा; दिशा पाटनी लगाएंगी ठुमके

आईपीएल को 18 साल पूरे हो गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन शनिवार से होगा. इस सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी परफॉर्म करेंगी. वहीं दिग्गज सिंगर श्रेया घोषाल और करण औजला […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 22 मार्च 2025, 11:05 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
ओपनिंग सेरेमनी में दिखेगी किंग खान की बादशाहत, श्रेया-करण बांधेंगे समा; दिशा पाटनी लगाएंगी ठुमके
Photo: UB India News Archive

आईपीएल को 18 साल पूरे हो गए हैं. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का आयोजन शनिवार से होगा. इस सीजन का पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा. इससे पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी परफॉर्म करेंगी. वहीं दिग्गज सिंगर श्रेया घोषाल और करण औजला सुरों से शाम को सजाएंगे.

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी के दौरान मौसम सबसे बड़ी चुनौती बन सकता है. कोलकाता में शुक्रवार को काफी बारिश हुई थी. वहीं शनिवार सुबह भी बारिश हुई. मौसम विभाक की मानें तो मैच के दौरान भी बारिश हो सकती है. आरसीबी और केकेआर के बीच शाम 7.30 बजे से मैच खेला जाना है. इससे पहले शाम 6 बजे से ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन होगा. अगर बारिश हुई तो ओपनिंग सेरेमनी प्रभावित हो सकती है.

बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए श्रेया घोषाल को इनवाइट किया है. श्रेया हिंदी समेत कई भाषाओं में गाने गा चुकी हैं. वे हिंदी, बांगाली, तमिल, तेलुगु और मराठी समेत कई भाषाओं में काम कर चुकी हैं. श्रेया घोषाल को फिल्म फेयर समेत कई अवॉर्ड मिल चुके हैं. बीसीसीआई ने श्रेया के साथ-साथ एक्ट्रेस दिशा पाटनी को भी इनवाइट किया है. दिशा कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी में 28 साल के सिंगर और रैपर करण औजला भी परफॉर्म करेंगे. वे हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं. करण का बैड न्यूज फिल्म का गाना ‘तौबा तौबा’ काफी ज्यादा पॉपुलर हुआ था. वे हिंदी और पंजाबी में की गाने गा चुके हैं.

बता दें कि आईपीएल 2025 का पहला मैच केकेआर और आरसीबी के बीच खेला जाएगा. केकेआर ने पिछले सीजन में खिताब जीता था. कोलकाता की टीम ने कप्तान बदल दिया है. वह अजिंक्य रहाणे की लीडरशिप में खेलेगी. आरसीबी की बात करें तो वह अभी तक एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीत पायी है. आरसीबी भी नए कप्तान रजत पाटीदार के साथ खेलेगी.

सलमान खान भी आ सकते हैं नजर
रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में सलमान खान नजर आ सकते हैं. वह अपनी आने वाली फिल्म सिकंदर के प्रमोशन के लिए आ सकते हैं.

ओपनिंग सेरेमनी पर बारिश का साया
बारिश आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी का मजा किरकिरा कर सकती है. आज शाम को समारोह के समय कोलकाता में 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है. केकेआर और आरसीबी मैच में भी बारिश खलल डाल सकती है.

ओपनिंग सेरेमनी में धमाल मचाएंगे शाहरुख खान

ओपनिंग सेरेमनी में कौन-कौन परफॉर्म करेगा?
आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर श्रेया घोषाल परफॉर्म करेंगी. साथ ही पंजाबी गायक करण औजला भी समां बाधेंगे. वहीं एक्ट्रेस दिशा पाटनी भी परफॉर्म करेंगी.

स्टेडियम में कैसे देख सकते हैं ओपनिंग सेरेमनी
आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी देखने के लिए आपको अलग से टिकट लेने की जरूरत नहीं है. केकेआर और आरसीबी मैच टिकट से ही स्टेडियम जल्दी पहुंचकर ओपनिंग सेरेमनी देख सकते हैं.

कितने बजे शुरू होगी ओपनिंग सेरेमनी
आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी आज शाम 6.00 बजे से शुरू होगी. ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा.

ओपनिंग सेरेमनी में आ सकते हैं सलमान
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में शाहरुख के साथ सलमान खान भी आ सकते हैं. सलमान फिल्म सिकंदर का प्रमोशन करने के लिए पहुंच सकते हैं. हालांकि इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है.

शाहरुख ने रहाणे को कहा शुक्रिया
केकेआर के ओनर शाहरुख खान ने टीम के खिलाड़ियों से मुलाकात की. उन्होंने इस दौरान अजिंक्य रहाणे को शुक्रिया भी कहा. रहाणे को केकेआर ने कप्तान बनाया है.

ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बारिश का खतरा
आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी के दौरान बारिश का खतरा मंडरा रहा है. कोलकाता में शनिवार सुबह बारिश हुई थी. अब ओपनिंग सेरेमनी के दौरान भी बारिश का संकट है. अगर बारिश हुई तो परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है.

ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होंगे शाहरुख खान
आईपीएल की ओपनिंग सेरेमनी में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान भी शामिल होंगे. शाहरुख के लिए आईपीएल ने एक खास पोस्ट शेयर की है. शाहरुख कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक भी हैं. ईडन गार्डन्स केकेआर का होम ग्राउंड है.

ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी श्रेया घोषाल
बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी के लिए दिग्गज सिंगर श्रेया घोषाल, करण औजला और एक्ट्रेस दिशा पाटनी को इनवाइट किया है. ओपनिंग सेरेमनी का आगाज शाम 6 बजे से होगा.

आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी लाइव अपडेट्स
नमस्कार, आईपीएल 2025 की ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होगा. आप इससे जुड़े लाइव अपडेट्स यहां पढ़ सकते हैं.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰