कहां खपाई जाती है करोड़ों की रिश्वत रकम?

उत्तर प्रदेश में सीनियर IAS अभिषेक प्रकाश का मामला चर्चा में है। प्लांट लगाने के एवज में SAEL सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5% रिश्वत मांगने के मामल में सवाल उठने लगा है कि आखिरी रिश्वत में इतनी बड़ी रकम कैसे ली जाती है और इसको खपाया कैसे जाता है? इंडस्ट्री विभाग के सूत्रों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
रविवार, 23 मार्च 2025, 07:15 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कहां खपाई जाती है करोड़ों की रिश्वत रकम?
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश में सीनियर IAS अभिषेक प्रकाश का मामला चर्चा में है। प्लांट लगाने के एवज में SAEL सोलर पी6 प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 5% रिश्वत मांगने के मामल में सवाल उठने लगा है कि आखिरी रिश्वत में इतनी बड़ी रकम कैसे ली जाती है और इसको खपाया कैसे जाता है? इंडस्ट्री विभाग के सूत्रों के मुताबिक कंपनी प्लांट गौतमबुद्धनगर के यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी में लगाना चाहती थी। इसके लिए फरवरी में अथॉरिटी के सीईओ ने इन्वेस्ट यूपी को पत्र भी लिखा था। सूत्रों के मुताबिक ये प्रॉजेक्ट करीब 8000 करोड़ का था। आरोप के मुताबिक इस पूरे प्रॉजेक्ट में 5% रिश्वत मांगी गई थी। इस हिसाब से करीब 400 करोड़ रिश्वत के रूप में मांगे गए। हालांकि कोई जिम्मेदारी अधिकारी निवेश की रकम की पुष्टि नहीं कर रहा है।

कभी चाहिए प्रॉजेक्ट में हिस्सेदारी, कभी लैंडडील में हिस्सा
जानकार बताते हैं कि इतनी बड़ी रकम का कभी भी नकद लेनदेन नहीं होता है बल्कि इसके लिए गोपनीय रास्ता अपनाया जाता है। रिश्वत की रकम को कई चरणों और कई तरीकों से खपाया जाता है। इसके लिए बाकायदा वित्तीय विशेषज्ञों की मदद ली जाती है। ये वित्तीय विशेषज्ञ कई बड़ी कंपनियों और रियल एस्टेट कारोबारियों के संपर्क में भी होते हैं, जिनके माध्यम से रकम को बड़े रियल एस्टेट प्रॉजेक्ट और इंडस्ट्री में निवेश किया जाता है। वित्तीय विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ मामलों में तो विदेश तक में ऐसी रकम का निवेश किया जाता है। पूरी प्रक्रिया की पहली शर्त गोपनीयता होती है।

दिल्ली, मुंबई से लेकर लखनऊ तक फैला है नेटवर्क
सूत्रों का कहना है कि लखनऊ में ही कई बड़े वित्तीय विशेषज्ञ हैं, जो अधिकारियों द्वारा जुटाई गई रिश्वत की रकम का निवेश विभिन्न स्रोतों में करवाते हैं। इनमें से कुछ तो निवेश करवाने में विशेषज्ञ हैं। इनका लखनऊ, दिल्ली और मुंबई में बड़ा नेटवर्क है। एक समय था जब बिजली विभाग के एक बड़े अधिकारी की पहचान इसी रूप में होती थी। अधिकारियों की पहचान सार्वजनिक न हो, इसके कुछ विशेष दलाल होते हैं, जो इस तरह के वित्तीय विशेषज्ञों के संपर्क में रहते हैं।

रिटायर्ड IAS विजय शंकर पांडे ने कहा- इतनी बड़ी रिश्वतखोरी का प्रकरण कोई अनोखी बात नहीं है। ये मामला सामने आ गया, इसलिए बड़ा लग रहा है। वर्षों से अफसर इस तरह से रिश्वत की मांग करते रहे हैं। इसके पीछे एक पूरा सिंडिकेट है, जो डील कराने से लेकर पैसे खपाने का काम करता है। रियल एस्टेट, बेनामी कंपनियों और बेनामी संपत्तियों के माध्यम से इस तरह की रिश्वत का पैसा निवेशित किया जाता है। प्रदेश में ऐसे कई अधिकारी ऐसा करते हैं।

क्या है मामला?
उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। योगी सरकार ने यूपी के वरिष्ठ IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश को सस्पेंड कर दिया है। सरकार की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि अभिषेक प्रकाश पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग कर निजी हितों के लिए काम किया है। उनके सस्पेंशन की पूरी कहानी सामने आई है।

दरअसल इस पूरी कहानी में प्रमुख किरदार है निकांत जैन। सोलर इंडस्ट्री लगाने वाले उद्यमी से कमीशन मांगने के आरोप में निकांत जैन नाम के शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि जैन ने उद्यमी से 5 प्रतिशत कमीशन की मांग की थी। जिसको उद्यमी ने मना कर दिया था।

वहीं इस मामले में इन्वेस्ट यूपी के सीईओ और सीनियर आईएएस अभिषेक प्रकाश पर बड़ी कार्रवाई कर दी गई है। 2006 बैच के आईएएस अभिषेक प्रकाश को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में उद्यमी ने उच्च स्तर पर शिकायत की थी। सीएम योगी आदित्यनाथ के संज्ञान में आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की गई है।

 

 

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?
खास खबर

क्या हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा है?

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने साफ कर दिया है कि हिजाब इस्लाम का जरूरी हिस्सा नहीं है. हाई कोर्ट ने यह फैसला एक मुस्लिम लड़की की याचिका को खारिज करते हुए दिया, जिसमें उसने अपनी स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की इजाजत मांगी थी. अदालत ने कहा कि वह यह साबित करने के लिए सबूत […]

UB India News25 अग॰
पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..
अध्यात्म

पटना हाईकोर्ट का महावीरी झंडा मेला पर सख्त फैसला..

पटना हाईकोर्ट ने धार्मिक जुलूस को लेकर एक ऐसा फैसला सुनाया है, जो आस्था और कानून-व्यवस्था के बीच की सीमा को साफ करता है. कोर्ट ने कहा कि धर्म मानने और धार्मिक गतिविधियां करने का अधिकार संविधान देता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी भी जुलूस या धार्मिक आयोजन को बिना शर्त अनुमति […]

UB India News22 अग॰
अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…
खास खबर

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है. राहुल गांधी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने याचिका की कॉपी शिकायतकर्ता को सौंपने को कहा है. सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट से कहा है कि वह 20 अगस्त को […]

UB India News17 अग॰
एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….
कानून

एक व्यापक ‘डिजिटल एथिक्स कोड’ और ‘डिजिटल पेशेवर आचरण संहिता’ बनाने की मांग……………….

वकीलों द्वारा सोशल मीडिया का बढ़ता इस्तेमाल, पेशेवर नैतिकता, विज्ञापन, क्लाइंट बनाने की कोशिश और कानूनी पेशे के व्यावसायीकरण से जुड़े अहम सवाल खड़े करता है। इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल से प्रमोशनल रील्स, पैसे कमाने वाले कानूनी कंटेंट, इन्फ्लुएंसर के साथ मिलकर काम करने, पेड विज्ञापनों और क्लाइंट बनाने के लिए […]

UB India News17 अग॰
जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………
खास खबर

जस्टिस वर्मा घर में मिले नोटों पर नहीं दे पाए जवाब………………

लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा को दोषी ठहराया है। उनके सरकारी आवास से बिना हिसाब-किताब वाला कैश मिलने के आरोपों के बाद उन्हें पद से हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। लोकसभा की जांच समिति ने जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ रिपोर्ट में कई ऐसी बातें बताईं, जिनसे उन्हें दोषी ठहराया गया। […]

UB India News12 अग॰
जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे
पटना

जज वी. कामेश्वर राव पटना हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनेंगे

पटना हाईकोर्ट को जल्द ही नया मुख्य न्यायाधीश मिल सकता है. सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दिल्ली हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस वी. कामेश्वर राव को पटना हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाने की सिफारिश की है. 6 अगस्त को भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की बैठक में यह फैसला लिया […]

UB India News10 अग॰
दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..
पटना

दो दशक से लंबित प्रोन्नति और वेतन विसंगति पर न्यायिक कर्मचारियों का आक्रोश, गर्दनीबाग में जुटे राज्यभर के कर्मचारी…..

बिहार के व्यवहार न्यायालयों में कार्यरत न्यायिक कर्मचारियों की वर्षों से लंबित सेवा संबंधी मांगों को लेकर रविवार को पटना के गर्दनीबाग में बिहार व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के बैनर तले महत्वपूर्ण सभा आयोजित की गई। सभा में राज्यभर से जुड़े न्यायिक कर्मचारियों ने हिस्सा लिया और करीब दो दशकों से लंबित प्रोन्नति, वेतन विसंगति, […]

UB India News9 अग॰
बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….
पटना

बापू सभागार में ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर पूर्वी जोन का सम्मेलन……….

पटना के बापू सभागार में शनिवार को मानव तस्करी (Human Trafficking) को लेकर पूर्वी जोन का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार के साथ झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के प्रतिनिधि शामिल हुए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव तस्करी की रोकथाम, पीड़ितों के पुनर्वास और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय पर चर्चा […]

UB India News8 अग॰
कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..
खास खबर

कल जेन अल्फा, बीटा आ जाएगी…………..

सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को एक याचिकाकर्ता ने कहा कि अगर छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों को किसी राजनीतिक फैसले के आधार पर वापस लिया गया, तो यह भविष्य के आंदोलनों के लिए खतरनाक मिसाल बन जाएगी। उन्होंने आगाह करते हुए कहा, कल जेनरेशन अल्फा, बीटा, डेल्टा भी आएगी। याचिका में सुप्रीम कोर्ट […]

UB India News5 अग॰