अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, एक्शन मोड में बिहार पुलिस

बिहार में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कड़े निर्देश के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है। बीते कुछ महीनों में राज्यभर में अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियान चलाए गए हैं। कई कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि दर्जनों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 24 मार्च 2025, 05:08 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
अब बख्शे नहीं जाएंगे अपराधी, एक्शन मोड में बिहार पुलिस
Photo: UB India News Archive

बिहार में अब अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं बची है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कड़े निर्देश के बाद पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुकी है। बीते कुछ महीनों में राज्यभर में अपराधियों के खिलाफ बड़े अभियान चलाए गए हैं।

कई कुख्यात अपराधियों को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है, जबकि दर्जनों की गिरफ्तारी हुई है। जनवरी में एसटीएफ ने 50-50 हजार के इनामी दो अपराधियों को ढेर किया, जबकि आठ नक्सलियों को भी हिरासत में लिया गया। अब तक कुल 227 अपराधी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें 29 इनामी बदमाश शामिल हैं।

तीन महीने में चार मुठभेड़, अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई

पिछले तीन महीनों में पटना सहित कई जिलों में पुलिस और अपराधियों के बीच चार मुठभेड़ हुईं, जिससे न केवल अपराधियों की धरपकड़ तेज हुई, बल्कि उनके नेटवर्क भी ध्वस्त किए गए। अररिया, मुंगेर, गया और भोजपुर जैसे जिलों में पुलिस ने लगातार कार्रवाई की है। अपराधियों की मौजूदगी की सूचना मिलते ही उन्हें घेरकर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

राज्य सरकार द्वारा गठित विशेष टास्क फोर्स (एसटीएफ), स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और जिला पुलिस के संयुक्त अभियान ने संगठित अपराध और नक्सलवाद पर शिकंजा कस दिया है। एसटीएफ की विशेष जांच इकाइयों (SIG), चीता बल और अभियान दलों के माध्यम से राज्य में अपराधियों के लिए कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है।

नक्सली गतिविधियों पर भी नियंत्रण

राज्य में नक्सली गतिविधियां अब खड़गपुर और छक्कबरबंधा के सीमित इलाकों तक सिमट गई हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि अगले तीन महीनों में इन क्षेत्रों को भी उग्रवाद मुक्त कर दिया जाए। इसके लिए झारखंड की सीमा से सटे इलाकों में समन्वित अभियान तेज किया गया है।

एसटीएफ ने 15 विशेष ऑपरेशन ग्रुप (SOG) तैयार किए हैं, जिनके जरिए संगठित अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही है। माफिया नेटवर्क, फिरौती गिरोह, हथियार तस्करी और आर्थिक अपराधों से जुड़े कई अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा तैयार किया गया डिजिटल अपराध डाटाबेस इन अभियानों में बेहद कारगर साबित हो रहा है।

टॉप-10 अपराधियों की गिनती शुरू

पुलिस नियमित रूप से टॉप-10 और टॉप-20 अपराधियों की सूची अपडेट कर रही है। जेल में रहकर या राज्य के बाहर से अपराध करने वाले अपराधियों की भी कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही, उन्हें समर्थन देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

राज्य सरकार अवैध हथियारों की तस्करी और गोलियों की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाने के लिए नई नीति लागू करने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में सुशासन की राह में अब किसी भी तरह की रुकावट बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डिजिटल निगरानी से बढ़ी पुलिस की ताकत

एसटीएफ और जिला सूचना इकाइयों के बीच समन्वय को मजबूत किया गया है। तकनीकी सेल के माध्यम से अपराधियों की डिजिटल निगरानी की जा रही है। डेटा एनालिटिक्स और रियल-टाइम इंटेलिजेंस की मदद से अपराधियों के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

बिहार पुलिस की यह रणनीति सिर्फ तात्कालिक नहीं, बल्कि दीर्घकालिक प्रभाव डालने वाली है। सरकार का लक्ष्य राज्य को उग्रवाद, संगठित अपराध और भयमुक्त बनाना है। जनता को सुरक्षा का भरोसा दिलाना और अपराधियों को स्पष्ट संदेश देना ही सरकार की प्राथमिकता है। बिहार में कानून का राज लौट रहा है और अपराधियों की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰