राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक आज दिल्ली में !

दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस के नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसे लेकर पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को दिल्ली बुलाया गया है। बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल होंगे। बैठक 2 बजे, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 मार्च 2025, 06:00 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
राहुल गांधी के साथ बिहार कांग्रेस के नेताओं की अहम बैठक आज दिल्ली में !
Photo: UB India News Archive

दिल्ली में आज बिहार कांग्रेस के नेताओं की बड़ी बैठक बुलाई गई है। इसे लेकर पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और विधान पार्षदों को दिल्ली बुलाया गया है। बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और प्रभारी कृष्णा अल्लावरू भी शामिल होंगे। बैठक 2 बजे, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के सीनियर लीडर राहुल गांधी के नेतृत्व में होगी।

ये बैठक अचानक बुलाई गई है। बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं ने बैठक के एजेंडे पर फिलहाल कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है। कांग्रेस के कुछ विधायकों ने बताया कि उन्हें दिल्ली बुलाया गया है और वे जा रहे हैं। वहां किस मुद्दे पर बातचीत होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है।

इससे पहले कांग्रेस संगठन की एक बड़ी बैठक सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई थी। इसमें प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावरू ने विधायकों और जिलाध्यक्षों से संगठन में फेरबदल को लेकर चर्चा की थी।

सोमवार (24 मार्च) को पटना में बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं की मीटिंग हुई थी।
सोमवार (24 मार्च) को पटना में बिहार कांग्रेस के बड़े नेताओं की मीटिंग हुई थी।

अखिलेश सिंह के प्रदेश अध्यक्ष से हटने के बाद बुलाई बैठक

प्रदेश कांग्रेस में हुए फेरबदल और अखिलेश सिंह की छुट्‌टी के बाद ये पहली बैठक बुलाई गई है। सूत्रों की मानें तो इसमें राहुल गांधी संगठन को एक्टिव करने और विधानसभा चुनाव में गठबंधन के अलग-अलग मुद्दों पर बात कर सकते हैं।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, ये समीक्षा बैठक 12 मार्च को ही होनी थी, लेकिन तब अचानक बैठक को रद्द कर दिया गया था। इसके बाद पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह की छुट्‌टी कर उनकी जगह राजेश राम के हाथ में प्रदेश कांग्रेस की कमान दी। इस फेरबदल के बाद अब ये बैठक बुलाई गई है।

बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।
बिहार कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की।

राजद के इफ्तार पार्टी से कांग्रेस ने बनाई दूरी

एक दिन पहले राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इफ्तार पार्टी का आयोजन किया था। इस आयोजन में कांग्रेस की एकमात्र विधायक प्रतिमा दास शामिल हुई थीं। जबकि पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश राम से लेकर प्रदेश प्रभारी कृष्ण अल्लावरू तक सभी शाम तक पटना में ही थे, लेकिन इफ्तार पार्टी में नहीं पहुंचे।

इसके बाद कृष्ण अल्लावरू देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुआ थे। विधायकों ने सदन के बजट सत्र में हिस्सा भी लिया था। इसके बाद भी इन्होंने लालू के कार्यक्रम से दूरी बनाई।

24 मार्च 2025: लालू की इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के कोई बड़ा नेता नहीं हुए। बताया जा रहा है कि राजद की ओर से कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं को निमंत्रण भेजा गया था। इसके बावजूद सिर्फ कांग्रेस की महिला विधायक प्रतिमा दास इफ्तार पार्टी में दिखीं।

अभी तक नहीं हुई है लालू-अल्लावरू की मुलाकात

कांग्रेस नए प्रदेश प्रभारी की घोषणा हुए लगभग एक महीने का वक्त बीत चुका है। इस दौरान ज्यादातर समय वे बिहार में ही बीता रहे हैं। इसके बाद भी कृष्ण अल्लावरू की राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और गठबंधन दल के नेता तेजस्वी यादव से किसी प्रकार की कोई मुलाकात नहीं हुई है।

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस नेता कन्हैया बिहार में पलायन रोको रोजगार दो यात्रा पर हैं। वे 9 दिन में लगभग 8 जिले की यात्रा पूरी कर चुके हैं। बैठक में इस यात्रा के इंपैक्टर पर भी चर्चा हो सकती है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा
खास खबर

ईरान युद्ध के बीच मोदी-पजेश्कियन की मुलाकात: बदलते पश्चिम एशिया में भारत की कूटनीति की बड़ी परीक्षा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजेश्कियन के बीच बिश्केक में मुलाकात होने वाली है. ईरान युद्ध शुरू होने के बाद ये पहली बार होगा, जब दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलने वाले हैं. ऐसे में पूरी दुनिया की नजर इस द्विपक्षीय वार्ता पर होगी.

UB India News31 अग॰
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰