मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा समन, जांच के लिए पेश होने को कहा गया

मुंबई की खार पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को समन भेजा है। कुणाल कामरा की ओर से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मुंबई की पुलिस ने कॉमेडियन को ये समन भेजा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजे गए समन में उन्हें उपस्थित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 25 मार्च 2025, 07:25 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
मुंबई पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजा समन, जांच के लिए पेश होने को कहा गया
Photo: UB India News Archive

मुंबई की खार पुलिस ने कॉमेडियन कुणाल कामरा को समन भेजा है। कुणाल कामरा की ओर से महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद मुंबई की पुलिस ने कॉमेडियन को ये समन भेजा है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कुणाल कामरा को भेजे गए समन में उन्हें उपस्थित होने के लिए कहा है। आइए जानते हैं कि इस पूरे मामले पर क्या अपडेट सामने आया है।

व्हाट्सएप और घर पर भी भेजा गया समन

जानकारी के मुताबिक, कुणाल कामरा महाराष्ट्र से बाहर हैं। इसलिए यह समन उन्हें व्हाट्सएप पर भी भेजा गया है। मुंबई पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नोटिस की एक फिजिकल कॉपी औपचारिक तौर पर कुणाल कामरा के घर पर भी भेजी गई है और उन्हें इस नोटिस के बारे में इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से भी सूचित किया गया है।

11 बजे पेश होने को कहा

मुंबई पुलिस की ओर से जानकारी दी गई है कि “खार पुलिस ने कुणाल कामरा के घर समन भेजकर उन्हें आज सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के सामने पेश होने को कहा है। कुणाल अभी मुंबई में नहीं हैं। MIDC पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडी शो के दौरान कुणाल कामरा की टिप्पणियों के लिए उनके खिलाफ़ FIR दर्ज की थी, जिसे आगे की जांच के लिए खार पुलिस को सौंप दिया गया।”

माफी नहीं मांगूंगा- कुणाल कामरा

कुणाल कामरा ने कहा है कि वह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणियों के लिए माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही उन्होंने मुंबई में उस स्थान पर तोड़फोड़ किए जाने की आलोचना की, जहां कॉमेडी शो रिकॉर्ड किया गया था। कामरा ने लिखा- ‘‘मैं माफी नहीं मांगूंगा। मैं इस भीड़ से नहीं डरता और मैं अपने बिस्तर के नीचे छिपकर इसके शांत होने का इंतजार नहीं करूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैंने जो कहा, वह बिलकुल वैसा ही है जैसा कि अजित पवार (उपमुख्यमंत्री) ने एकनाथ शिंदे (उपमुख्यमंत्री) के बारे में कहा था।’’

कुणाल कामरा ने क्या कहा था?

दरअसल, कुणाल कामरा ने मुंबई के खार इलाके में स्थित हैबिटेट स्टूडियो में फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने के संशोधित संस्करण का इस्तेमाल करके एकनाथ शिंदे पर कटाक्ष किया था। कुणाल कामरा ने एकनाथ शिंदे पर गद्दार शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। इस पर विवाद होने के बाद रविवार की रात बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता होटल यूनिकॉन्टिनेंटल के बाहर आए (जहां क्लब स्थित है) और उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। मुंबई के एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि सोमवार तड़के कुणाल कामरा के खिलाफ 353(1)(बी) (सार्वजनिक उत्पात संबंधी बयान) और 356(2) (मानहानि) समेत बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰