हमारे पास दंगाइयों का इलाज है उनको घुटने के बल चलने पर मजबूर कर देंगे….

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारे पास दंगाइयों का इलाज है. हम उनको घुटने के बल चलने पर मजबूर कर देंगे. सीएम ने कहा कि आज यूपी विकास और विरासत के बीच समन्वय बनाकर आगे बढ़ रहा है. आज बेटी घर से बाहर निकलती है तो सुरक्षित महसूस करती है. इसके अलावा […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 26 मार्च 2025, 06:33 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
हमारे पास दंगाइयों का इलाज है उनको घुटने के बल चलने पर मजबूर कर देंगे….
Photo: UB India News Archive

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि हमारे पास दंगाइयों का इलाज है. हम उनको घुटने के बल चलने पर मजबूर कर देंगे. सीएम ने कहा कि आज यूपी विकास और विरासत के बीच समन्वय बनाकर आगे बढ़ रहा है. आज बेटी घर से बाहर निकलती है तो सुरक्षित महसूस करती है. इसके अलावा सीएम ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा.

समाचार एजेंसी ANI को दिए एक साक्षात्कार में सीएम ने संभल, मथुरा, मुस्लिम, बुलडोजर, विपक्ष और वक्फ संशोधन जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी. यहां पढ़ें सीएम योगी के इंटरव्यू की

10 बड़ी बातें

मार्च में संपन्न हुए होली पर सीएम ने कहा कि आप  रंग बिरंगे कपड़े पहनते हैं लेकिन अगर होली पर थोड़ा सा रंग गिर जाए तो आप हायतोबा मचाते हैं.

लाउडस्पीकर हटवाने के फैसले पर सीएम ने कहा कि कोर्ट के आदेश के अनुसार मस्जिद परिसर से जो लाउदस्पीकर से आवाज आती थी हमने उसको नियंत्रित करने का काम किया है

यूपी में बुलडोजर एक्शन पर सीएम योगी ने कहा कि- कानून हाथ में लेने वालों को सबक सिखाया जाएगा.जो जिस भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में समझाएंगे.

संभल पर सीएम ने कहा कि इसका सच सबको दिखाएंगे.संभल में 68 तीर्थ स्थल हैं.हम सभी को ढूंढेंगे. संभल में जो कुछ भी हुआ है हम उसको पूरी दुनिया को दिखाएंगे.ऐसा कहते हैं कि किसी भी हिंदू धार्मिक स्थल को तोड़कर आप वहां मस्जिद बनाओगे तो वो खुदा को भी मंजूर नहीं है
ऐसा इस्लाम कहता है, जो भी अतिक्रमण हैं हम हटाएंगे.

मथुरा पर सीएम ने कहा कि हम कानूनी प्रक्रिया से चल रहे हैं  अगर मथुरा का मामला कोर्ट में नहीं होता तो बहुत कुछ हो जाता वहां पर.

यूपी में मुस्लिमों की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर सीएम ने कहा कि 100 हिंदू परिवारों के बीच एक मुस्लिम परिवार सुरक्षति है लेकिन 100 परिवारों के बीच 50 हिंदू भी सुरक्षित नहीं है. यूपी में मुसलमान सबसे ज्यादा सुरक्षित हैं 2017 के बाद यूपी में दंगे नहीं होते हैं. देश में हिंदू अगर सुरक्षित है तो मुस्लिम भी सुरक्षित हैं. अगर मुस्लिमों को अपना इतिहास पता चल जाए तो वोट बैंक की राजनीति खत्म हो जाएगी.

मथुरा पर सीएम योगी आदित्यनाथ का सबसे बड़ा बयान- हम कोर्ट के आदेश पालन कर रहे, नहीं तो अब तक वहां…

राणा सांगा, औरंगजेब विवाद पर सीएम ने कहा कि- ये वही लोग है जो जिन्नावादी सोच का सर्मथन करते हैं तो इनको राणा सांगा के बारे में कैसे पता होगाय इन्हें इतिहास के बारे में कुुछ भी नहीं पता है.

सपा चीफ अखिलेश यादव पर सीएम ने कहा कि जिनके आदर्श औरंगजेब और बाबर जैसे होंगे उनका आचरण भी उनके जैसा ही होगा. हम कृष्ण को मानते हैं राम को मानते हैं वो हमारे संस्कारों में दिखता है.

विपक्ष और सपा को लेकर सीएम ने कहा कि अखिलेश समेत सारे नेता औऱंगजेब को महिमंडित कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने अपनी 8 साल की सरकार पर कहा कि पांच साल सेवा करने के बाद जनता ने किसी सीएम को 2 तिहाई मत के साथ विजयी बनाया.

यूपी के सीएम से जुड़े सवाल पर सीएम ने कहा कि बीजेपी का कोई भी कार्यकर्ता सीएम बन सकता है.

अयोध्या पर सीएम योगी ने कहा कि कई दशकों तक पहचान को मोहताज रही. अब वहां विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं.

राहुल गांधी पर सीएम ने कहा कि उनके जैसे नमूने देश में होने चाहिए. यह बीजेपी के लिए अच्छा है.

वक्फ संशोधन पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वक्फ में वेलफेयर का काम नहीं हुआ. बीजेपी मस्जिदों पर कब्जा कर के क्या करेगी. यह झूठ फैलाया जा रहा है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰