देशभर में आज ईद की धूम, मुंबई ,पटना से लेकर कोलकाता तक शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई नमाज़

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फितर का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार समाज में […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 31 मार्च 2025, 06:27 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
देशभर में आज ईद की धूम, मुंबई ,पटना से लेकर कोलकाता तक शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई नमाज़
Photo: UB India News Archive

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में रविवार शाम ईद-उल-फितर का चांद नजर आने के साथ ही रमजान का महीना संपन्न हो गया और सोमवार को देशभर में ईद मनाई जा रही है। इस खास मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोगों को ईद-उल-फितर की बधाई देते हुए कामना की कि यह त्योहार समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘ईद-उल-फित्र की हार्दिक बधाई। यह त्योहार हमारे समाज में आशा, सद्भाव और दयालुता की भावना को बढ़ाए। यह त्योहार आपके लिए खुशहाली लाए और आपको आपके सभी प्रयासों में सफलता मिले। ईद मुबारक।’’

राष्ट्रपति ने दिया स्पेशल मैसेज

इस खास मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुर्मू ने कहा, ”ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी देशवासियों, विशेष रूप से मुस्लिम भाईयों और बहनों को बधाई। यह त्योहार भाईचारे की भावना को मजबूत बनाता है तथा करुणा-भाव और दान की प्रवृत्ति को अपनाने का संदेश देता है। मैं कामना करती हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा सबके दिलों में  नेकी के रास्ते पर आगे बढ़ने के जज़्बे को मजबूत बनाए।”

ईद की नमाज में पहुंचे नीतीश, गांधी मैदान में दोनों हाथ उठाकर मांगी दुआ

बिहार समेत देशभर में आज ईद मनाई जा रही है। पटना, बेगूसराय समेत राज्य के अलग-अलग जिलों में सुबह 7.30 बजे नमाज अता की गई। पटना के गांधी मैदान में करीब 20 हजार नमाजियों ने नमाज पढ़ी।

वहीं, लोगों को बधाई देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी गांधी मैदान पहुंचे। उन्होंने टोपी पहनकर प्रदेशवासियों और मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई दी।

सीएम नीतीश ने दोनों हाथ उठाकर दुआ मांगी। सीएम ने एक बच्चे के साथ फोटो भी खिंचवाई।

इस दौरान उन्होंने पास खड़े शख्स को इशारा कर मंत्री अशोक चौधरी को टोपी पहनाने को कहा। इसके बाद वो शख्स टोपी लाया और मंत्री को पहनाई।

ईद से जुड़ी सीएम नीतीश की कुछ तस्वीरें देखिए…

टोपी पहनकर नमाजियों के बीच सीएम नीतीश कुमार।
टोपी पहनकर नमाजियों के बीच सीएम नीतीश कुमार।

CM योगी, आनंदीबेन पटेल ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी। राजभवन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश के सभी लोगों, खासकर मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।” अपने बधाई संदेश में राज्यपाल ने सभी के सुख-समृद्धि की कामना की और कहा कि ईद का यह त्योहार भाईचारे, प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने इस मौके पर लोगों से गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की ताकि उनके जीवन में भी खुशियां आएं और एक मजबूत और समृद्ध समाज बनाया जा सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर के मौके पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रदेश सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद-उल-फित्र का त्योहार खुशियों और सौहार्द का संदेश लेकर आता है। यह त्योहार सामाजिक एकता को मजबूत करता है और आपसी भाईचारे की भावना को बढ़ाता है।

अखिलेश-मायावती ने क्या कहा?

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ईद की बधाई देते हुए ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “चांद बारीक है, आज ईद है। सबको ईद मुबारक!” बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने भी सभी को ईद की शुभकामनाएं देते हुए ‘एक्स’ पर कहा, “समस्त देशवासियों व ख़ासकर भारतीय मुसलमानों एवं उनके परिवार वालों को, पवित्र रमज़ान के एक महीने के रोज़े के बाद, ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद व सभी के लिए बेहतर ज़िन्दगी की शुभकामनाएं, जिसकी गारण्टी बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर के भारतीय संविधान में निहित।”

रमजान के महीने के समापन पर रविवार को चांद दिखने की पुष्टि होने के बाद ईद-उल-फितर का त्योहार पूरे देश में सोमवार को मनाया जा रहा है।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰