IPL के 12वें मैच में आज वानखेड़े में MI-KKR का मुकाबला……………..

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। MI और KKR का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। मुंबई को अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 31 मार्च 2025, 08:35 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
IPL के 12वें मैच में आज वानखेड़े में MI-KKR का मुकाबला……………..
Photo: UB India News Archive

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

MI और KKR का इस सीजन यह तीसरा मैच होगा। मुंबई को अपने दोनों शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। टीम को पहले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और दूसरे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार झेलनी पड़ी थी। दूसरी ओर, कोलकाता को सीजन के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार मिली थी। टीम दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले से जीत की पटरी पर लौटी।

मैच डिटेल्स, 12वां मैच MI vs KKR तारीख: 31 मार्च स्टेडियम: वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई टाइम: टॉस- 7:00 PM, मैच स्टार्ट- 7:30 PM

कोलकाता पर मुंबई भारी

मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच IPL में कुल 34 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 23 मैचों में मुंबई की टीम ने जीत हासिल की, जबकि 11 मैचों में कोलकाता को जीत मिली।

वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई और कोलकाता के बीच 11 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से 9 बार मुंबई ने जीत हासिल की, जबकि केवल 2 मैच ही कोलकाता ने जीते। ऐसे में घरेलू मैदान पर MI की टीम का KKR पर पलड़ा भारी है।

सूर्या मुंबई के टॉप बैटर मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 48 रन की पारी खेली थी। हालांकि MI यह मैच 36 रन से हार गई थी। बॉलर्स में 24 साल के विग्नेश पुथुर ने चेन्नई के खिलाफ पहले मैच में 3 विकेट लिए थे। वे टीम के इस सीजन में अब तक टॉप गेंदबाज हैं।

डी कॉक शानदार फॉर्म में क्विंटन डी कॉक सीजन में अब तक कोलकाता के टॉप बल्लेबाज हैं। उन्होंने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 97 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने टीम के लिए 2 मैच में 3 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट वानखेड़े की पिच बैटिंग-फ्रेंडली है। यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। यहां अब तक IPL के 116 मैच खेले गए हैं। 54 मैच में पहली इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम और 62 में चेज करने वाली टीम को जीत मिली है।

वेदर कंडीशन मुंबई में सोमवार का मौसम काफी गर्म रहेगा। यहां आज काफी तेज धूप रहेगी। बारिश की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं है। तापमान 26 से 37 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। हवा की रफ्तार 15 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 मुंबई इंडियंस: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू, रॉबिन मिंज।

कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक
पटना

CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की आज अहम बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी मिलने की संभावना है। बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। कैबिनेट की बैठक […]

UB India News12 अग॰
आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
पटना

आज शाम 5 बजे सम्राट कैबिनेट की बैठक, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

बिहार कैबिनेट की बैठक गुरुवार की शाम 5 बजे होगी. बांकीपुर उपचुनाव का रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद पहली बार बिहार कैबिनेट की बैठक होगी. इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे. इस बैठक में दोनों डिप्टी सीएम विजेंद्र यादव और विजय चौधरी के अलावा अन्य विभागों के मंत्री अधिकारी मौजूद रहेंगे. बैठक […]

UB India News5 अग॰
पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….
खास खबर

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 में कोई संशोधन किए जा सकते हैं. इन संशोधनों को आज कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल सकती है.साथ ही मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट […]

UB India News24 जुल॰
गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………
पटना

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति देकर ग्रामीण क्षेत्रों में 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक होल्डिंग टैक्स लगाने के निर्णय की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल एनडीए सरकार अब राजस्व बढ़ाने के लिए […]

UB India News16 जुल॰
बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..
बिहार

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में खनन, शहरी विकास, पंचायत, परिवहन और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर मोटर वाहन कर बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायतों […]

UB India News16 जुल॰
सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..
पटना

सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है। बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक समाप्त होने […]

UB India News15 जुल॰
सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………
पटना

सम्राट कैबिनेट में लगी 22 अहम एजेंडों पर मुहर…………

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में राज्य के विकास, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े 22 महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में मत्स्य क्षेत्र के लिए नई संस्था के गठन, एम्स पटना के विस्तार, केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना, […]

UB India News9 जुल॰