गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति देकर ग्रामीण क्षेत्रों में 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक होल्डिंग टैक्स लगाने के निर्णय की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल एनडीए सरकार अब राजस्व बढ़ाने के लिए […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 16 जुलाई 2026, 07:55 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………
Photo: UB India News Archive

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति देकर ग्रामीण क्षेत्रों में 50 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक होल्डिंग टैक्स लगाने के निर्णय की कड़ी निंदा की है।

उन्होंने कहा कि हर मोर्चे पर असफल एनडीए सरकार अब राजस्व बढ़ाने के लिए गांवों के गरीब लागों की जेब पर डाका डाल रही है। पहले बिजली, फिर सड़क, फिर परिवहन, फिर विभिन्न सेवाओं पर शुल्क और अब अर्द्ध पक्का मकान, पक्का मकान, जलापूर्ति, सफाई, पेट्रोल पंप, रसोई गैस एजेंसी, ईंट चिमनी और सिनेमा हॉल पर टैक्स लगाकर जनता के साथ एनडीए सरकार अन्याय कर रही है। एनडीए सरकार की नीति टैक्स के नाम पर केवल जनता से पैसे वसूलने की बन गई है।

निर्णय को तत्काल वापस ले सरकरार
राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार की जनता पहले से ही महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबी और बढ़ते अपराध से त्रस्त है, अब एनडीए सरकार गांवों में रहने वाले गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर भी टैक्स का नया बोझ डाल कर अन्यायपूर्ण और जनविरोधी काम कर रही है।

राजद की मांग है कि बिहार सरकार इस जनविरोधी निर्णय को तत्काल वापस ले तथा ग्रामीण जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने के बजाय उन्हें बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराए।

कल बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में ग्राम पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा फैसला लिया गया था जिसमे मंत्रिमंडल ने ग्राम पंचायतों को विभिन्न प्रकार के कर (टैक्स) लगाने का अधिकार देने संबंधी संशोधन को मंजूरी दे दी थी .

मकान, होर्डिंग और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगेगा टैक्स : सरकार के फैसले के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के और अर्ध पक्के मकानों के साथ साथ व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी वार्षिक टैक्स लगाया जाएगा. पंचायतें होर्डिंग, सिनेमा हॉल, पेट्रोल पंप, रसोई गैस एजेंसी और ईंट भट्ठों से भी निर्धारित दर के अनुसार शुल्क वसूलेंगी.

इन सुविधाओं के लिए भी देना होगा टैक्स : सफाई और जलापूर्ति जैसी नागरिक सुविधाओं के लिए भी अलग से शुल्क लिया जाएगा. सरकार का कहना है कि इस व्यवस्था से पंचायतों की अपनी आय बढ़ेगी और स्थानीय विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध होंगे.

किस पर कितना लगेगा वार्षिक टैक्स : कैबिनेट के फैसले के अनुसार पक्के मकान पर ₹100, अर्ध पक्के मकान पर ₹50 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने मकानों पर ₹25 वार्षिक टैक्स लिया जाएगा. सफाई शुल्क ₹30 और जलापूर्ति शुल्क ₹30 निर्धारित किया गया है. वहीं पेट्रोल पंप, रसोई गैस एजेंसी, ईंट भट्ठा (चिमनी) और सिनेमा हॉल पर ₹5,000 वार्षिक शुल्क लगाया जाएगा. होर्डिंग और अन्य विज्ञापन माध्यमों पर भी पंचायतें निर्धारित नियमों के तहत टैक्स वसूल सकेंगी.

‘पंचायतों की बढ़ेगी आर्थिक ताकत’ : अपर मुख्य सचिव अरविंद चौधरी ने कहा कि इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाना है. अभी पंचायतें अधिकांश विकास कार्यों के लिए सरकारी अनुदान पर निर्भर रहती हैं, लेकिन अब उनके पास स्वयं राजस्व जुटाने का अधिकार होगा. इससे सड़क, नाली, सफाई, पेयजल और अन्य स्थानीय विकास योजनाओं पर खर्च करने की क्षमता बढ़ेगी.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..
पटना

पटना में भीम आर्मी और आजाद समता पार्टी का अधिकार मार्च फ्लॉप…………..

पटना में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने आज अधिकार मार्च निकाला। इसमें 50 के करीब कार्यकर्ता नजर आए। ये मार्च फ्लॉप दिखाई दिया। गांधी मैदान से शुरू हुए मार्च को पुलिस ने जेपी गोलंबर पर बैरिकेडिंग कर के रोका था। यहां 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनाती की गई थी। 30 थानेदारों […]

UB India News29 अग॰
नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं
दुर्घटना

नेपाल के पानी ने बनाए बाढ़ जैसे हालात , क्या टल गई बड़ी तबाही !CM सम्राट बोले- खतरा अभी टला नहीं

CM सम्राट चौधरी ने गुरुवार को गंडक बैराज का हवाई सर्वे किया। इसके बाद वे गंडक बैराज पहुंचे। CM यहां सिर्फ 8 मिनट रुके। इस दौरना उन्होंने अधिकारियों से स्थिति को समझा। आगे की प्लानिंग की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। खतरा अभी टला नहीं है। सभी लोग अपने […]

UB India News27 अग॰
पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………
पटना

पता है कि बिहार में सरकार के साथ क्या होने वाला है………

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चौंकाने वाला बयान दिया है। तेजस्वी यादव ने बीपीएससी छात्रों के आंदोलन के मुद्दे पर अपनी बात रखते हुए बहुत सारी बातों को कहा। उसमें उन्होंने ये भी कहा कि ये लोग किस घमंड में हैं। कब जाने वाले हैं। ये उनको पता है। तेजस्वी ने कहा कि […]

UB India News25 अग॰
सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………
पटना

सीएम ने बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया,फरक्का बराज के सभी गेट खोले………

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना, बेगूसराय और भागलपुर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। भागलपुर एयरपोर्ट पर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री से बात की। फरक्का बराज के गेट को खोलने का आग्रह किया। सभी गेट खोल दिए गए। इससे […]

UB India News25 अग॰
किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….
पटना

किताबों में शामिल होगी पं. राजकुमार शुक्ल की जीवनी…….

बिहार के सरकारी स्कूलों में संचालित पाठ्यक्रम में चंपारण सत्याग्रह के सूत्रधार पंडित राजकुमार शुक्ल के संघर्ष और जीवनी को शामिल किया जाएगा। स्कूली छात्र अब चंपारण आंदोलन, चंपारण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यात्रा, नील की खेती के खिलाफ आंदोलन में पंडित राजकुमार शुक्ल के कामों के बारे में पढ़ेंगे। इसकी घोषणा शिक्षा मंत्री […]

UB India News25 अग॰