बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में खनन, शहरी विकास, पंचायत, परिवहन और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर मोटर वाहन कर बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायतों […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 16 जुलाई 2026, 06:21 AM 5 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..
Photo: UB India News Archive
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी. बैठक में खनन, शहरी विकास, पंचायत, परिवहन और धार्मिक स्थलों के विकास से जुड़े कई अहम फैसले लिए गए. कैबिनेट ने दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर मोटर वाहन कर बढ़ाने के साथ ही ग्राम पंचायतों को विभिन्न मदों में कर लगाने की नई नियमावली को भी मंजूरी दी. वहीं हाजीपुर, खगड़िया, सीतामढ़ी और समस्तीपुर की शहरी परियोजनाओं के लिए सैकड़ों करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए.
दोपहिया और तिपहिया वाहनों पर बढ़ा टैक्स
कैबिनेट ने दोपहिया वाहनों पर एकमुश्त मोटर वाहन कर में 1 प्रतिशत की वृद्धि को मंजूरी दी. वहीं तिपहिया वाहनों पर मोटर वाहन कर में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी और वर्तमान व्यापार कर को चार गुना करने का फैसला लिया गया.
बिहार खनिज नियमावली-2026 को मंजूरी
पूर्व सैनिकों के मानदेय में बढ़ोतरी
बिहार की जेलों में अनुबंध के आधार पर तैनात भूतपूर्व सैनिकों के मानदेय में भी वृद्धि को मंजूरी दी गई. सरकार का कहना है कि इससे पूर्व सैनिकों को आर्थिक राहत मिलेगी.
भागलपुर और मुंगेर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 1329 करोड़ की मंजूरी
बिहार कैबिनेट ने भागलपुर और मुंगेर में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण के लिए 1,329 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी दी है. भागलपुर एयरपोर्ट का नाम ‘अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा’ रखा जाएगा, जिसके लिए 1,425 एकड़ भूमि अधिग्रहित होगी. वहीं मुंगेर एयरपोर्ट के लिए 1,720 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा. कैबिनेट ने बिहार पंचायत अधिनियम-2006 के तहत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायत क्षेत्रों के परिसीमन को भी मंजूरी दी.
चार शहरों के लिए 828 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी
कैबिनेट ने अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (AMRUT) के तहत कई शहरी परियोजनाओं को मंजूरी दी.
  • हाजीपुर सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए 232.90 करोड़ रुपये
  • खगड़िया जलापूर्ति परियोजना के लिए 170.86 करोड़ रुपये
  • सीतामढ़ी परियोजना के लिए 197.12 करोड़ रुपये
  • समस्तीपुर परियोजना के लिए 228.35 करोड़ रुपये
इन परियोजनाओं के पूरा होने से लाखों लोगों को सीवरेज और पेयजल की बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.
पुनौराधाम और मुंडेश्वरी मंदिर के लिए बड़ा फैसला
कैबिनेट ने सीतामढ़ी के पुनौराधाम के विकास के लिए 50.895 एकड़ भूमि श्री जानकी जन्मभूमि पुनौराधाम मंदिर न्यास समिति को निःशुल्क उपलब्ध कराने की मंजूरी दी. इसके अलावा कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर की धर्मशाला के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मंदिर न्यास समिति को सौंपने की भी स्वीकृति दी गई.
पंचायत अब लगा सकेंगी टैक्स
कैबिनेट ने ग्राम पंचायत कर, दर और शुल्क नियमावली-2026 के प्रारूप को मंजूरी दी. नई नियमावली लागू होने के बाद ग्राम पंचायतें स्थानीय स्तर पर राजस्व बढ़ाने के लिए विभिन्न प्रकार के कर निर्धारित कर सकेंगी. पंचायतें अब भूमि, सिनेमाघर, विज्ञापन, होर्डिंग, व्यापार, उद्योग, पेयजल, हाट, मेला और बाजार जैसे क्षेत्रों में कर लगाने का निर्णय ले सकेंगी.
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले
  • दोपहिया वाहनों पर एकमुश्त मोटर वाहन कर में 1% की बढ़ोतरी.
  • तिपहिया वाहनों पर मोटर वाहन कर में 1,000 रुपये की वृद्धि, व्यापार कर में चार गुना बढ़ोतरी.
  • बिहार खनिज नियमावली-2026 को मंजूरी, पत्थर भूखंडों की ई-नीलामी में अधिक बोलीदाता शामिल हो सकेंगे.
  • बिहार की जेलों में संविदा पर तैनात भूतपूर्व सैनिकों के मानदेय में वृद्धि.
  • भागलपुर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का नाम ‘अजगैबीनाथ धाम ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा’ होगा.
  • भागलपुर एयरपोर्ट के लिए 1,425.1148 एकड़ भूमि अधिग्रहण और 556.11 करोड़ रुपये की मंजूरी.
  • मुंगेर ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के लिए 1,720.1160 एकड़ भूमि अधिग्रहण और 773.46 करोड़ रुपये की स्वीकृति.
  • भागलपुर और मुंगेर एयरपोर्ट के लिए कुल 1,329 करोड़ रुपये से अधिक की मंजूरी.
  • बिहार पंचायत अधिनियम-2006 के तहत 2011 की जनगणना के आधार पर पंचायत क्षेत्रों के परिसीमन का फैसला.
  • ग्राम पंचायत कर, दर एवं शुल्क नियमावली-2026 को मंजूरी.
  • ग्राम पंचायतें अब भूमि, विज्ञापन, होर्डिंग, व्यापार, उद्योग, पेयजल, हाट, मेला, बाजार और सिनेमाघरों पर कर लगाने का निर्णय ले सकेंगी.
  • हाजीपुर सीवरेज नेटवर्क परियोजना के लिए 232.90 करोड़ रुपये मंजूर.
  • खगड़िया जलापूर्ति परियोजना के लिए 170.86 करोड़ रुपये मंजूर.
  • सीतामढ़ी शहरी परियोजना के लिए 197.12 करोड़ रुपये मंजूर.
  • समस्तीपुर शहरी परियोजना के लिए 228.35 करोड़ रुपये मंजूर.
  • AMRUT योजना के तहत चार शहरों की परियोजनाओं के लिए 828 करोड़ रुपये से अधिक की स्वीकृति.
  • सीतामढ़ी के पुनौराधाम के विकास के लिए 50.895 एकड़ भूमि मंदिर न्यास समिति को निःशुल्क देने की मंजूरी.
  • कैमूर स्थित मां मुंडेश्वरी भवानी मंदिर की धर्मशाला के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी मंदिर न्यास समिति को सौंपी गई.
  • एसटीएफ के सेवानिवृत्त अपर पुलिस अधीक्षक रामाकांत प्रसाद को संविदा पर एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया.
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…
जिलावार

आरक्षण की समीक्षा पर घमासान में लालू परिवार की एंट्री…

बिहार एनडीए में आरक्षण की समीक्षा को लेकर उठे विवाद और धमासान के बीच इसमें लालू यादव परिवार की एंट्री हो गई है। लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने सिंगापुर से एक्स पर पोस्ट कर इस मामले में बड़ी बात कही है। ध्यान रहे कि इस मामले को लेकर जीतन राम मांझी और चिराग पासवान में सियासी शीत युद्ध जारी है।

UB India News Desk30 अग॰
PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!
बिहार

PK की एक तस्वीर से मची खलबली के बाद सरकार को क्यों देनी पड़ी सफाई!

प्रशांत किशोर ने सरकार के अधिकारियों से 27 अगस्त को मुलाकात की थी. तस्वीरें सामने आने के बाद तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं. जानिए अब इस पर क्या कुछ कहा गया है.

UB India News Desk29 अग॰
विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………
पटना

विरासत की जंग में कौन अपना हाथ होम करेंगे?……………

बिहार की सियासी गलियारे में नीतीश विरासत की जंग इन दिनों खास चर्चा का केंद्र बना हुआ है। सवाल तो इस सिलसिले में कई खड़े किए जा रहे हैं, मगर जो सवाल राजनीतिक गलियारों में खास तव्वजो पा रहा है, वो ये कि क्या मोदी-शाह का कहीं गेम प्लान तो नहीं नीतीश विरासत की जंग! […]

UB India News25 अग॰
आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?
पटना

आधार जाति हो या आर्थिक , क्या इस बहस से गरमाएगी बिहार की राजनीति?

दो कारणों से आरक्षण फिर चर्चा में है। पहला कारण, दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण में सुधार के लिए प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि आरक्षण का आधार जाति नहीं बल्कि आर्थिक आधार हो। एक परिवार, एक आरक्षण की नीति लागू हो। अगर कोई छात्र आरक्षण का लाभ लेकर IAS बन जाता है तो […]

UB India News25 अग॰
फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !
पटना

फरक्का संधि पर सियासी लड़ाई क्यों !

इस साल दिसंबर में समाप्त हो रही भारत-बांग्लादेश फरक्का जल संधि के नवीकरण से पहले बिहार की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सत्ताधारी जदयू और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद खूब टकराया। दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप हुआ। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने इस संधि के मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को घेरा। कहा- […]

UB India News25 अग॰
नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..
पटना

नीतीश की विरासत पर कुशवाहा ने खेला बड़ा दांव……………..

बिहार की राजनीति में अब नीतीश कुमार की विरासत को लेकर नया सियासी संग्राम छिड़ गया है. राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने नालंदा में पार्टी के समीक्षा शिविर में कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार और देश की राजनीति में समृद्ध विरासत बनाई है और अब जब उन्होंने फुर्सत ले ली है […]

UB India News24 अग॰
इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?
पटना

इथेनॉल पर इतना बड़ा दांव क्यों लगा रहा बिहार?

बिहार में उद्योग विभाग संभाल रहीं, मंत्री श्रेयसी सिंह आत्मविश्वास से भरपुर हैं। उन्हें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस वर्ष के नवंबर तक बिहार में पांच लाख करोड़ रुपये के निवेश का जो लक्ष्य रखा है, उसे वे जरूर पूरा करेंगी। इसमें इथेनॉल की क्या भूमिका होगी। इथेनॉल पर बिहार ने इतना […]

UB India News24 अग॰