वक्‍फ संशोधन बिल पास कराने के ल‍िए बीजेपी ने पूरा प्‍लान तैयार !

वक्फ (संशोधन) बिल पर बीजेपी फुल कॉन्‍फ‍िडेंस नजर आ रही है. एक ओर उसके सहयोगी दल टीडीपी ने खुलेआम समर्थन का ऐलान क‍िया है तो दूसरी ओर नीतीश कुमार की पार्टी भी विरोध करती नहीं दिख रही है. बीजेपी विपक्ष के कई दलों को भी साथ लेने में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक- इन […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
मंगलवार, 1 अप्रैल 2025, 11:36 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वक्‍फ संशोधन बिल पास कराने के ल‍िए बीजेपी ने पूरा प्‍लान तैयार !
Photo: UB India News Archive

वक्फ (संशोधन) बिल पर बीजेपी फुल कॉन्‍फ‍िडेंस नजर आ रही है. एक ओर उसके सहयोगी दल टीडीपी ने खुलेआम समर्थन का ऐलान क‍िया है तो दूसरी ओर नीतीश कुमार की पार्टी भी विरोध करती नहीं दिख रही है. बीजेपी विपक्ष के कई दलों को भी साथ लेने में जुटी हुई है. सूत्रों के मुताबिक- इन दलों से बातचीत भी चल रही है और हो सकता है क‍ि सदन में कई दल बीजेपी के साथ नजर आएं. समर्थन से खुश बीजेपी ने इस ब‍िल को लेकर ऐसा प्‍लान बनाया है क‍ि 48 घंटे के अंदर कम से कम दोनों सदनों में पेश कर द‍िया जाए. इतना ही नहीं, एक सदन से पास भी करा ल‍िया जाए. इस बीच पीएम मोदी ने 2 अप्रैल को ही कैबिनेट की मीटिंग बुलाई है. इसमें भी कोई बड़ा फैसला हो सकता है.

बीजेपी के इस प्‍लान का अंदाजा आप व्‍ह‍िप से भी देख सकते हैं. पार्टी ने लोकसभा सांसदों के ल‍िए 2 अप्रैल का जबक‍ि राज्‍यसभा सांसदों के लिए 3 अप्रैल का व्‍ह‍िप जारी कर सदन में मौजूद रहने को कहा है. पार्टी का शीर्ष नेतृत्‍व बिल पास कराने पर चर्चा कर रहा है. सहयोगी दलों के नेताओं से लगातार बात हो रही है. वक्फ संशोधन बिल को 2 अप्रैल को लोकसभा में पेश करने की योजना है. सरकार ने इसके लिए 8 घंटे की चर्चा का समय तय क‍िया है. बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में यह तय हो चुका है कि बिल पर चर्चा इसी दिन शुरू होगी. मतलब साफ है क‍ि बीजेपी ज्‍यादा वक्‍त नहीं देना चाहती.

लोकसभा में द‍िक्‍कत नहीं
लोकसभा में अगर 2 अप्रैल को चर्चा पूरी नहीं हो पाती, तो यह अगले दिन तक जारी रह सकती है. बीजेपी का फोकस विपक्ष के विरोध को संभालने और अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर बिल को लोकसभा से पारित कराने पर होगा. एनडीए के पास लोकसभा में 293 सांसदों का समर्थन है, जो बहुमत के लिए जरूरी 272 से अधिक है. इसलिए पार्टी को भरोसा है कि यह बिल लोकसभा से आसानी से पास हो जाएगा.

4 अप्रैल तो आख‍िरी द‍िन
4 अप्रैल संसद सत्र का आख‍िरी द‍िन होगा. बीजेपी चाहती है क‍ि इस बिल को कम से कम लोकसभा से पार‍ित करा ल‍िया जाए और इसे राज्‍यसभा में पेश कर द‍िया जाए. राज्यसभा में एनडीए के पास बहुमत का आंकड़ा थोड़ा कम है क्‍योंक‍ि अभी उसके पास लगभग 115 सांसद हैं, लेकिन बीजेपी को भरोसा है क‍ि कुछ छोटे दलों या निर्दलीय सांसदों के समर्थन से वह इसे आसानी से पास करा लेगी. अगर राज्‍यसभा में समय कम पड़ा, तो बिल पर चर्चा को अगले सत्र के लिए टाला भी जा सकता है.

पीएम मोदी ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग
वक्‍फ बोर्ड बिल पर बहस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2 अप्रैल यानी बुधवार को एक बजे कैबिनेट मीटिंग बुलाई है. यह वही वक्‍त होगा, जब लोकसभा में वक्‍फ बिल पर चर्चा हो रही होगी. ऐसे में माना जा रहा है क‍ि सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है. आमतौर पर मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक बुधवार को ज्‍यादा होती है.

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰