वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पेश किया। उन्होंने कहा कि व्यापक चर्चा के बाद तैयार किए गए बिल को जेपीसी के पास भेज दिया गया था। वक्फ को लेकर जेपीसी ने जितना काम किया, उतना काम किसी कमेटी ने नहीं किया। देर रात तक चर्चा के बाद […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
गुरुवार, 3 अप्रैल 2025, 06:40 AM 6 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
वक्फ बिल पर राज्यसभा में चर्चा जारी, किरेन रिजिजू ने पेश किया बिल , चर्चा के लिए 8 घंटे का समय……
Photo: UB India News Archive

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को वक्फ संशोधन बिल राज्यसभा में पेश किया। उन्होंने कहा कि व्यापक चर्चा के बाद तैयार किए गए बिल को जेपीसी के पास भेज दिया गया था। वक्फ को लेकर जेपीसी ने जितना काम किया, उतना काम किसी कमेटी ने नहीं किया। देर रात तक चर्चा के बाद आज सुबह इस बिल को लोकसभा से पारित कर दिया गया।

रिजिजू ने कहा- संशोधित बिल में मुसलमानों के धार्मिक क्रियाकलापों में किसी तरह का हस्तक्षेप कोई गैर मुस्लिम नहीं करेगा। हमने ट्रांसपैरेंसी, अकाउंटेबिलिटी, एक्यूरेसी पर केंद्रित बदलाव किए हैं। हम किसी की धार्मिक भावना को चोट पहुंचाने के लिए नहीं हैं। गरीब मुसलमानों को न्याय मिले, हमारा यही उद्देश्य है।

विपक्ष की ओर से चर्चा की शुरुआत करते हुए कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा- बीजेपी को लोकसभा चुनाव में मेजॉरिटी नहीं मिली। इसलिए ये पोलराइजेशन करना चाह रहे हैं। सभी जानते हैं कि देश में कौन ध्रुवीकरण करता है। बिल मुस्लिमों के खिलाफ है। ये बिल मिसइन्फॉर्मेशन कैंपेन पर है। पूरा गोदी मीडिया इसमें लग गया।

ये लोग जितने अमेंडमेंट्स लाए हैं, वो संविधान के खिलाफ हैं। ये वन नेशन, वन लॉ बोलते हैं, लेकिन इसे वॉयलेट करते हैं। देश में जितने हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई हैं, सबके लिए एक कानून होना चाहिए। ये लोग भेदभाव कर रहे हैं। मैं दावे के साथ कहता हूं कि बिल टारगेटेड है। आप जिस तरह के कानून लेकर आ रहे हैं, वे धर्म के आधार पर हैं।

बिल के समर्थन में कितने सांसद?

NDA जो वक्फ संशोधन बिल का सपोर्ट कर रही है, उसके सांसदों की संख्या 119 है और 6 मनोनीत सदस्य हैं जो सरकार का साथ ही देते हैं। ऐसे में बिल के समर्थन में 125 सांसद हैं। तो वहीं, बिल का विरोध करने वाली इंडिया ब्लॉक के सांसदों की संख्या 88 है और YSR कांग्रेस ने बिल का विरोध करने का ऐलान कर दिया है ऐसे में बिल का विरोध करने वालों का आंकड़ा बढ़कर 95 हो जा रहा है। जबकि 16 सांसद ऐसे हैं जिनपर संस्पेंस है कि वो बिल का समर्थन करेंगे या विरोध। लेकिन सरकार ने साफ कर दिया है कि ये बिल मुस्लिमों के खिलाफ नहीं है, बल्कि इससे मुस्लिमों को फायदा ही होगा।

लोकसभा से पास, अब राज्यसभा से आस.. कितनी आसान है वक्फ बिल की राह………..

वक्फ बिल पर मोदी सरकार को जिसकी उम्मीद थी, वह पहला काम पूरा हो गया. जी हां, विपक्ष के विरोध के बावजूद लोकसभा से वक्फ संशोधन बिल आसानी से पास हो गया. वक्फ संशोधन बिल पर लोकसभा में 10 घंटे से अधिक समय तक चर्चा हुई. लोकसभा में बुधवार को 12 बजे किरेन रिजिजू ने वक्फ संशोधन बिल पेश किया था. 10 घंटे की चर्चा के बाद रात दो बजे वक्फ बिल को लोकसभा से पारित कर दिया गया. वक्फ बिल का पूरा नाम है वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 और मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक 2024. वक्फ बिल लोकसभा से तो पास हो गया, अब सरकार को राज्यसभा से आस है. अब ध्यान देने वाली बात है कि वक्फ बिल की राह क्या राज्यसभा में लोकसभा जितनी ही आसान है. यहां नंबर गेम से सब समझ आ जाएगा.

सबसे पहले जानते हैं कि लोकसभा में वक्फ बिल पर क्या हुआ.
वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 गुरुवार को लोकसभा में पारित हो गया. अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को विधेयक सदन में पेश किया और चर्चा का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि यह मुस्लिम समुदाय के हित में है. वक्फ विधेयक को 288 के मुकाबले 232 मतों से सदन की मंजूरी मिल गई. इस महत्वपूर्ण विधेयक को पारित कराने के लिए सदन की बैठक रात लगभग दो बजे तक चली. इसके अलावा मुसलमान वक्फ अधिनियम 1923 का निरसन करने वाला मुसलमान वक्फ (निरसन) विधेयक, 2024 भी सदन में ध्वनि मत से पारित हो गया.

लोकसभा में किसके पक्ष में कितने वोट?
चर्चा के बाद वक्फ (संशोधन) विधेयक 2025 पर विचार के लिए जब किरेन रिजिजू ने प्रस्ताव रखा तो विपक्ष के कुछ सदस्यों ने मत विभाजन की मांग की. इसके पक्ष में 288 और विरोध में 232 मत पड़े. हालांकि, लॉबी क्लीयर करने के बाद कई सदस्यों को सदन में दाखिल होने देने को लेकर विवाद भी हुआ. विपक्षी सदस्यों की आपत्तियों का जवाब देते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने स्पष्ट किया कि नए संसद भवन में शौचालय की व्यवस्था लॉबी में ही की गई है और सिर्फ लॉबी से ही सदस्यों को अंदर आने दिया गया है. किसी को भी बाहर से आने की अनुमति नहीं दी गई है. जिस समय विधेयक पर मतदान हो रहा था, सदन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लोकसभा में मौजूद नहीं थे.

लोकसभा में किसके पास कितना संख्या बल था?
वक्फ (संशोधन) विधेयक को पास कराने के लिए लोकसभा में बहुमत के लिए 272 सांसदों की जरूरत थी. यह संख्या मोदी सरकार के पास थी. बीजेपी के पास 240 सांसद हैं और सहयोगी दलों (जैसे जेडीयू, टीडीपी, एलजेपी, और अन्य) को मिलाकर कुल 293 सांसद हैं. इस तरह से एनडीए के पास लोकसभा में बहुमत से 21 अधिक संख्या थी. इस तरह लोकसभा से यह बिल आसानी से पास हो गया.

राज्यसभा में असली परीक्षा?
मोदी सरकार की वक्फ बिल पर असली परीक्षा राज्यसभा में होगी. यहां पास कराना इतना आसान नहीं होगा. कारण कि मोदी सरकार के पास राज्यसभा में स्पष्ट बहुमत नहीं है. राज्यसभा की कुल 245 सीटें हैं, जिनमें से 237 प्रभावी हैं. 8 सीट अभी खाली है. बहुमत के लिए 119 सांसदों की जरूरत है. एनडीए के पास राज्यसभा में अभी 112 सांसद हैं. ऐसे में उसे मनोनीत और निर्दलीय का सहारा लेना होगा. राज्यसभा एनडीए बीजेपी (96), सहयोगी दल (16), और 6 मनोनीत और 1 निर्दलीय के समर्थन से कुल 119 के नंबर तक पहुंचता है जो बहुमत के लिए जरूरी है. विपक्ष (इंडिया ब्लॉक) के पास 85 सांसद हैं. कांग्रेस (27), टीएमसी (13), सपा (10), डीएमके (10), अन्य (25)…जो बहुमत से 34 कम है. हालांकि, तुलना करके देखें तो विपक्ष के मुकाबले राज्यसभा में भी एनडीए की स्थिति मजबूत है. यह मजबूती वक्फ बिल को पास कराने में सक्षम है. अगर कुछ नया खेल नहीं होता है तो राज्यसभा से भी वक्फ बिल पर मुहर लग सकती है.

Categories: सांसद
UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..
सांसद

सांसदों की संख्या बढ़ाने से राजनीतिक कमी तो पूरी हो सकती है, किंतु विकास की कमी नहीं,………………..

संसद के मानसून सत्र में 19 बैठकों में 11 बिल पास किए गए। इनमें से दस बिलों पर लोकसभा में कुल मिलाकर 64 मिनट का समय लगा। नौ बिलों के मामले में, सिर्फ उन्हें पेश करने वाले मंत्री ने ही बात की और कोई बहस नहीं हुई। निचले सदन में पूरे सत्र के दौरान प्रश्नकाल […]

UB India News25 अग॰
15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी
सांसद

15 सितंबर से पहले फिर संसद सत्र? महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर सरकार की बड़ी तैयारी

महिला आरक्षण और लोकसभा सीटों के परिसीमन का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति के केंद्र में आता दिख रहा है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि केंद्र सरकार अगले दो से तीन सप्ताह के भीतर संसद का सत्र दोबारा बुलाने के विकल्प पर विचार कर रही है. चर्चा है कि 15 सितंबर के […]

UB India News24 अग॰
18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल
सांसद

18 दिनों में सिर्फ 15 घंटे चली लोकसभा: एंटी-पेपर लीक से ‘केरलम’ तक, बिना बहस पास हुए कई बड़े बिल

संसद का मानसून सत्र खत्म होने के बाद केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि मानसून सत्र आज खत्म हो गया. रिजिजू ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान राज्यसभा की कुल उत्पादकता 39 फीसदी रही. उन्होंने कहा कि राज्यसभा में विपक्षी दलों के सांसद हंगामा करते थे. कई […]

UB India News13 अग॰
संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..
सांसद

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित……………..

लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इसके साथ ही संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया। पूरे सत्र के दौरान बार-बार हंगामा हुआ। विपक्ष और सरकार के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली। विरोध प्रदर्शनों के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार रोकनी पड़ी। नीट […]

UB India News13 अग॰
खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र
सांसद

खाली गया अमित शाह का तीन बजे वाला दांव, हंगामे की भेंट चढ़ सकता है मानसून सत्र

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को संसद में चर्चा का आखिरी दांव चला। उन्होंने कहा, “हम रोज संसद आते हैं। अपना काम करते हैं। विपक्ष की मंशा ठीक नहीं। वह संसद को चलने नहीं देना चाहता। हम जानते हैं। इसलिए सदन में नहीं जाते।” शाह ने कहा कि आज शाम तीन बजे से […]

UB India News12 अग॰
विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….
सांसद

विपक्ष चाहे बयान, सरकार चाहे चर्चा, इन दो शब्दों के बीच फंसकर रह गई है संसद, 19वें दिन भी ठप…….

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए पुलिस एक्शन के बाद से ही इस मुद्दे पर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह को लगातार निशाना बनाता रहा है. विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस मामले में कई बार गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग चुके हैं. राहुल गांधी ने कई बार […]

UB India News12 अग॰
संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा
सांसद

संसद के बाहर NDA और विपक्षी दलों के सांसदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी ,सदन में हंगामा

संसद परिसर में NDA और कांग्रेस सांसदों ने मंगलवार को एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन किया। NDA सांसदों ने विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस सांसदों ने गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान दोनों पक्ष आमने-सामने भी आ गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी […]

UB India News11 अग॰
लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..
सांसद

लोकतंत्र में जीत केवल विधेयक पारित कराने में नहीं, बल्कि असहमति के बावजूद, सहमति का रास्ता खोजने में होती………..

संसद लोकतंत्र का सर्वोच्च मंच है, जहां सरकार और विपक्ष के बीच मतभेदों का समाधान संवाद और सांविधानिक प्रक्रियाओं के माध्यम से होना चाहिए। लेकिन, मानसून सत्र में जिस तरह से लगातार गतिरोध बना हुआ है और संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बीच बातचीत के किसी ठोस नतीजे तक नहीं […]

UB India News10 अग॰
विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?
सांसद

विदेशी चंदे पर पहरा हो, लेकिन सरकारी शक्ति की सीमा कौन तय करेगा?

विदेशी चंदे का मामला भारत में हमेशा संवेदनशील रहा है। सरकार का तर्क है कि विदेशी धन भारत की राजनीति, सामाजिक व्यवस्था या राष्ट्रीय सुरक्षा को प्रभावित करने का माध्यम नहीं बनना चाहिए। दूसरी तरफ हजारों सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और जनकल्याणकारी संस्थाएं विदेशी सहयोग के जरिए वर्षों से काम कर रही हैं। इसीलिए जब विदेशी […]

UB India News9 अग॰