कल रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर का पट रात 2 बजे खुलेगा, करीब 5 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन ………..

पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी है। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर का पट 6 अप्रैल को रात 2 बजे से ही खोल दिया जाएगा। 22 घंटे तक भगवान के दर्शन के लिए पट खुले रहेंगे। इस बार 4-5 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है। आज रात […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
शनिवार, 5 अप्रैल 2025, 05:11 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
कल रामनवमी पर पटना महावीर मंदिर का पट रात 2 बजे खुलेगा, करीब 5 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन ………..
Photo: UB India News Archive

पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी को लेकर भव्य आयोजन की तैयारी है। भक्तों की सुविधा के लिए मंदिर का पट 6 अप्रैल को रात 2 बजे से ही खोल दिया जाएगा। 22 घंटे तक भगवान के दर्शन के लिए पट खुले रहेंगे। इस बार 4-5 लाख भक्तों के आने की उम्मीद है।

आज रात 8 बजे से कल रात 11 बजे तक महावीर मंदिर की ओर वाहनों के एंट्री पर रोक रहेगी। हालांकि इमरजेंसी, अग्निशमन, एंबुलेंस और शव वाहनों पर यह नियम लागू नहीं होगा। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जाएगी। साथ ही निशुल्क बस सेवा मिलेगी।

वहीं, इस्कॉन मंदिर सुबह 4:30 बजे से रात के 10 बजे तक श्रद्धालुओं के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पट खुले रहेंगे। पंडालों में भी श्रद्धालुओं के लिए तमाम सुविधा है। इसमें डॉक्टर्स के साथ 5 एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेंगे।

मंदिर में चार पुजारी प्रसाद चढ़ाने के लिए रहेंगे

महावीर मंदिर में महिला और पुरुषों के लिए अलग-अलग लाइन होगी। पुजारियों की संख्या भी बढ़ाई गई है। रामनवमी के दिन मंदिर में चार पुजारी प्रसाद चढ़ाने के लिए मौजूद रहेंगे। इसके लिए अतिरिक्त पुजारी अयोध्या से बुलाए गए हैं। मंदिर की ओर से 800 स्वयंसेवक और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी पर उमड़ती है भीड़।
पटना के महावीर मंदिर में रामनवमी पर उमड़ती है भीड़।

मंदिर परिसर में पांच एंबुलेंस की व्यवस्था

भक्तों को धूप और गर्मी से राहत के प्रबंध लिए पंखे और लाइट की व्यवस्था की गई है। रास्ते में जगह-जगह शरबत-पानी आदि के प्रबंध किए गए हैं। मंदिर परिसर के बाहर प्राथमिक उपचार केंद्र और पांच एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। जिसमें डॉक्टर, पारा मेडिकल स्टाफ इमरजेंसी दवाओं के साथ मौजूद रहेंगे।

डाकबंगला से वीर कुंवर सिंह पार्क तक फ्री बस सेवा

फ्री बस व्यवस्था: भक्तों के लिए डाकबंगला से वीर कुंवर सिंह पार्क जाने के लिए फ्री बस की व्यवस्था की गई है।

पुलिसकर्मियों की तैनाती: जीपीओ और वीर कुंवर सिंह पार्क के आसपास अधिक संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी। बैरिकेडिंग इस बार बांस के बजाय स्टील पाइप से की गई है।

पंडालों में व्यवस्था: गर्मी से बचाव के लिए बैरिकेडिंग के पास पंडाल की व्यवस्था की गई है। इसमें पंखे और लाइट लगे रहेंगे। पानी, शरबत और मोबाइल टॉयलेट की भी व्यवस्था रहेगी। 14 बड़े एलईडी स्क्रीन लगाई गई है।

800 निजी सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता में लगाए गए हैं।
800 निजी सुरक्षा कर्मी और स्वयंसेवक श्रद्धालुओं की सहायता में लगाए गए हैं।

नैवेद्यम के लिए मंदिर के बाहर 13 काउंटर

मंदिर के अंदर नैवेद्यम का स्थाई काउंटर रामनवमी के दिन बंद रहेगा। नैवेद्यम लड्डू की बिक्री के लिए मध्य रात्रि से करीब 13 काउंटर बाहर में विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर इन काउंटरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है।

महावीर मंदिर सुपरिटेंडेंट के. सुधाकरण ने कहा कि-

QuoteImage

केवल दर्शन करने वाले भक्तों के लिए (जिनके पास प्रसाद और माला नहीं होगी) सुबह 9 बजे से सुबह 11 बजे तक दर्शन सुलभ होगा। वे पूर्वी प्रवेश द्वार से पंक्तिबद्ध होकर परिसर में प्रवेश करेंगे।

QuoteImage

श्रीरामजी जन्मोत्सव में होगी फूलों की बारिश

मंदिर में दिन के 12 बजे से श्रीरामजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके बाद फूलों की बारिश भी होगी। पूजा के बाद तीनों ध्वज बदले जाएंगे। फिर जन्मोत्सव आरती होगी। इसके बाद रोट प्रसाद का वितरण किया जाएगा। जो जुलूस लेकर मंदिर में संध्या के समय आते हैं, उनका स्वागत किया जाएगा। दो लाख भक्तों को फ्री में हनुमान चालीसा वितरित किया जाएगा।

इस्कॉन में भी रामनवमी को लेकर तैयारियां पूरी।
इस्कॉन में भी रामनवमी को लेकर तैयारियां पूरी।

इस्कॉन मंदिर में भगवान राम का पंचामृत से महा-अभिषेक

6 अप्रैल को इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीराम के विग्रहों का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जिसमें रत्न जड़ित राजसी पोशाक, स्वर्ण आभूषण और फूलों का प्रयोग किया जाएगा। भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी का दिव्य महा-अभिषेक पंचामृत स्नान और विशेष वैदिक मंत्रों के साथ संपन्न होगा। पूरे दिन हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन होगा।

भगवान के लिए विशेष छप्पन भोग तैयार किया जाएगा

आचार्यों और संन्यासियों द्वारा श्रीराम के दिव्य चरित्र पर प्रवचन दिए जाएंगे। पूरे वातावरण में शंखनाद और ढोल-नगाड़ों की गूंज रहेगी। भगवान श्रीराम की दिव्य आरती की जाएगी। भगवान को अर्पित करने के लिए विशेष छप्पन भोग तैयार किया जाएगा। वहीं, भक्तों के लिए महा-प्रसाद का वितरण होगा। मंदिर प्रांगण को फूल, रंगीन लाइट और सुगंधित मालाओं से सजाया जाएगा।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह
खास खबर

एक दशक में बदली भारत की उच्च शिक्षा की तस्वीर, विकास से समावेशिता तक नई राह

उच्च शिक्षा संस्थानों के विस्तार, विद्यार्थियों की बढ़ती भागीदारी और समान अवसरों की दिशा में भारत की लंबी छलांग

UB India News30 अग॰
भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा
खास खबर

भारत की डिजिटल फर्टिलाइज़र क्रांति: डेटा एनालिटिक्स से बदलेगा सब्सिडी प्रबंधन का ढांचा

खाद की खपत से लेकर जिला स्तर तक निगरानी; iFMS नेटवर्क से 14 करोड़+ आधार-लिंक्ड किसान और 2.5 लाख+ खुदरा विक्रेता जुड़े

UB India News30 अग॰
सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !
खास खबर

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा पर विवाद क्यों !

सोनिया गांधी की प्रस्तावित आत्मकथा को लेकर विवाद ने किताब, सत्ता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के पुराने सवाल फिर खड़े कर दिए हैं। यह बहस सिर्फ संपादकीय बदलाव तक सीमित नहीं, बल्कि राजनीतिक रूप से असहज विचारों और लेखकों के साथ व्यवहार से भी जुड़ी है। आंबेडकर की Annihilation of Caste, पेरियार की सच्ची रामायण, सलमान रुश्दी की The Satanic Verses और पेरुमल मुरुगन की One Part Woman भारत में ‘किताबी विद्रोह’ की लंबी परंपरा के उदाहरण हैं। हालांकि हर संपादकीय हस्तक्षेप को सेंसरशिप नहीं कहा जा सकता। सोनिया की किताब ने फिर सवाल खड़ा किया है कि लोकतंत्र में असहमति को दबाया जाए या उसका जवाब विचार से दिया जाए।

UB India News Desk30 अग॰
समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?
खास खबर

समय रैना के कॉमेडी शो की कौन सी बात पर मचा बवाल?

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में बिहार और कश्मीर को लेकर की गई टिप्पणी से विवाद बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स और नेताओं ने संवेदनशील मुद्दे को मजाक में शामिल करने पर सवाल उठाए हैं।

UB India News Desk30 अग॰
क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?
खास खबर

क्या दुनिया तीसरे विश्वयुद्ध से पहले वाले आर्थिक दौर में पहुंच चुकी है?

आर्थिक संकट के समय, लोकतांत्रिक देश जोखिम लेने से बचते हैं, जबकि तानाशाह देश जोखिम उठाते हैं। इतिहास का यह पैटर्न याद रखने लायक है। द्वितीय विश्वयुद्ध के समय जैसे हालात थे, कुछ-कुछ वैसे ही हालात इस समय बन गए हैं। 1930 और 40 के दशक की तरह ही, टकराव के दायरे बढ़ गए हैं और आपस में मिल रहे हैं। तानाशाह शासकों का गुट पूरी तरह से सक्रिय सैन्य गठबंधन बन गया है। पश्चिम की हालत बहुत खराब है। अमेरिका सैन्य रूप से तैयार नहीं है। अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेजी से और अचानक गिरावट आने की चेतावनी वाले संकेत हर जगह दिख रहे हैं।

UB India News Desk30 अग॰
खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी
खास खबर

खेलो इंडिया डायलॉग: ‘जो खेलेगा वो खिलेगा’, युवा एथलीटों से बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खेलो इंडिया डायलॉग – खेल की बात, प्रधानमंत्री मोदी के साथ’ के तहत गुरुवार को युवा एथलीटों को संबोधित किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जो खेलेगा वो खिलेगा। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान कहा कि खिलाड़ियों के नाम से ही उनके राज्य और शहर की पहचान होती है। पीएम […]

UB India News27 अग॰
पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………
खास खबर

पंजाब विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज…………

पंजाब में 25 सालों तक बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल मिलकर चुनाव लड़ते रहे हैं, लेकिन किसान आंदोलन के दौरान 2020 में यह ढाई दशक पुरानी दोस्ती टूट गई थी. अब 2027 के विधानसभा चुनाव की सियासी तपिश के साथ फिर से अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन की बात तेज हो गई है. बीजेपी […]

UB India News27 अग॰
अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?
खास खबर

अजीत डोभाल का चीन दौरा क्यों अहम?

भारत और चीन के रिश्तों में पिछले कुछ वर्षों में काफी ज्यादा उतार-चढ़ाव आया है. एक ओर दोनों देश व्यापार, वैश्विक मंचों और बहुपक्षीय संगठनों में साथ दिखते हैं तो दूसरी ओर हिमालयी सीमा पर तनाव ने दोनों देशों के संबंधों को प्रभावित किया है. ऐसे वक्त में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यानी एनएसए अजीत डोभाल […]

UB India News27 अग॰
भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..
खास खबर

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या 3 हजार तक पहुंच सकती ,67 अरब डॉलर निवेश टारगेट…………..

भारत में जापानी कंपनियों की संख्या आने वाले कुछ सालों में दोगुनी होकर करीब 3 हजार तक पहुंच सकती है. जापान दौरे पर पहुंचे वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि जापान की कई कंपनियां भारत में निवेश के लिए तैयार हैं. पीयूष गोयल ने ये भी कहा कि टेक्नोलॉजी की कमी […]

UB India News27 अग॰