खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..

बिहार में ‘कंबल कांड’ करने वाले नीतीश सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सफाई दी है. दरअसल बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इसी अप्रैल महीने की तपती गर्मी में लोगों के बीच कंबल और चादर का वितरण किया था. वहीं जब इतनी गर्मी […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
बुधवार, 9 अप्रैल 2025, 10:20 AM 3 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..
Photo: UB India News Archive

बिहार में ‘कंबल कांड’ करने वाले नीतीश सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सफाई दी है. दरअसल बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इसी अप्रैल महीने की तपती गर्मी में लोगों के बीच कंबल और चादर का वितरण किया था. वहीं जब इतनी गर्मी में कंबल बांटे जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अब मंत्री महोदय सफाई देते नजर आ रहे हैं. लेकिन, मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सफाई में अपनी ही सरकार की पोल खोल कर रख दी है.

दरअसल खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता का कहना है कि आज भी लाखों लोग ऐसे हैं जो पेड़ के नीचे रहकर अपना समय बिता रहे हैं और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं. ऐसे में यदि उन्हें कंबल दिया गया तो इसमें हाय तौबा मचाने की क्या आवश्यकता है? यानि सुरेन्द्र मेहता भी अपनी सरकार की कमियां गिना रहे हैं और बता रहे हैं कि आज भी बिहार में लोगो पेड़ के नीचे रह रहे हैं. लोगों के पास जरूरी संसाधन तक नहीं है.

‘मंत्री जी’ की एक और दलील

वहीं दूसरी ओर उन्होंने कंबल वितरण और अन्य समारोहों में सम्मानित किए जाने वाले अंग वस्त्र को एक तराजू में तोला है और कहा है कि आज भी विभिन्न समारोहों में विधायक हो या मीडिया के लोग, उन्हें चादर से सम्मानित किया जाता है। तो क्या ऐसे में लोग उस चादर को फेंक देते हैं? मंत्री महोदय को शायद यह पता नहीं है कि अंग वस्त्र और कंबल वितरण दो अलग बातें हैं और इन्हें एक समान नहीं माना जा सकता. बता दें, बेगूसराय के मंसूरचक प्रखंड क्षेत्र के गोविंदपुर-दो पंचायत के अहियापुर गांव में बीजेपी की ओर से 46वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया था. इसी दौरान मंत्री ने तपती गर्मी में लोगों के बीच कंबल बांटने का काम किया था.

क्या है मामला?

इस बारे में सुरेंद्र मेहता का कहना है कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस था. इस मौके पर उन्होंने लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया था. लेकिन बाद में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया. अब ऐसे में सवाल यह है कि मंत्री महोदय को शायद यह नहीं पता था कि इस चैत्र और बैसाख की तपती गर्मी में कंबल वितरण करना गरीबों का उपहास करने के समान है.

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
राहुल गांधी ने मरी मछली पकड़ी, क्या इसलिए हार गई कांग्रेस? सुनिए एक वोटर का रोचक लॉजिक
बेगुसराय

राहुल गांधी ने मरी मछली पकड़ी, क्या इसलिए हार गई कांग्रेस? सुनिए एक वोटर का रोचक लॉजिक

बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई। कांग्रेस को बेगूसराय सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा। अब बेगूसराय के एक व्यक्ति ने कांग्रेस की हार के पीछे हास्यास्पद तर्क दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान तालाब में मछलियां पकड़ी थीं। पटना: बिहार के […]

UB India News17 नव॰
थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा
राजनीति

थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा

अब से थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका गांधी की सभा शुरू होने वाली है। थोड़ी देर में प्रियंका गांधी पहुंचेंगी बेगूसराय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी थोड़ी देर में बेगूसराय के बछवाड़ा में महागठबंधन प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की ये पहली रैली […]

UB India News1 नव॰
बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु ………….
पटना

बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु ………….

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनएच-31 पर बने 8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का कल उद्घाटन करेंगे। इसमें गंगा नदी पर बना 1.86 किलोमीटर लंबा छह-लेन का पुल भी शामिल है, जिसे 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। ये परियोजना पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान […]

UB India News21 अग॰
बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर
अपराध

बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर

बिहार का 50 हजार का इनामी और कुख्यात बदमाश डबलू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह संयुक्त ऑपरेशन सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. डबलू यादव बिहार में हम नेता की हत्या सहित मर्डर व डकैती के कई गंभीर मामलों में वांछित […]

UB India News28 जुल॰
लालू यादव राजद के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव एग्जीक्यूटिव एमडी………………
बेगुसराय

लालू यादव राजद के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव एग्जीक्यूटिव एमडी………………

बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय […]

UB India News12 जुल॰
राहुल की बेगूसराय पदयात्रा , जितने लोग उतनी बाते …………..
खास खबर

राहुल की बेगूसराय पदयात्रा , जितने लोग उतनी बाते …………..

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा के लिए बेगूसराय आए थे। सोशल मीडिया पर आए वीडियो और फोटोज में दिखा कि काफी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए। अगर भीड़ की बात करें तो […]

UB India News10 अप्रैल
राहुल गाँधी के बिहार यात्रा के सियासी मायने………..
बेगुसराय

राहुल गाँधी के बिहार यात्रा के सियासी मायने………..

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज मिशन बिहार पर हैं। आज वह बेगूसराय में पलायन रोको यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं तथा पटना में दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। राहुल ने युवाओं से व्हाइट टी-शर्ट में आने को कहा है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार […]

UB India News7 अप्रैल
राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………
खास खबर

राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वो कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में 1KM पैदल चले। राहुल बेगूसराय में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सभा कैंसिल कर दी गई। राहुल […]

UB India News7 अप्रैल
‘हमारा संकल्प जन्मभूमि को कर्मभूमि में बदलना’………….
खास खबर

‘हमारा संकल्प जन्मभूमि को कर्मभूमि में बदलना’………….

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बेगूसराय में NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। पूरा बेगूसराय शहर और पदयात्रा के रूट पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। राहुल गांधी 7 मार्च […]

UB India News5 अप्रैल