बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई। कांग्रेस को बेगूसराय सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा। अब बेगूसराय के एक व्यक्ति ने कांग्रेस की हार के पीछे हास्यास्पद तर्क दिया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान तालाब में मछलियां पकड़ी थीं।
पटना: बिहार के विधानसभा चुनाव में विपक्षी दलों के महागठबंधन की करारी हार हुई। कांग्रेस को सबसे शर्मनाक स्थिति का सामना करना पड़ा और उसे सिर्फ पांच सीटों पर जीत और 8.71 प्रतिशत वोट मिले। कांग्रेस की हार के पीछे बिहार के बेगूसराय में एक ग्रामीण ने अजीब तर्क दिया। उसने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान मरी हुई मछलियां पकड़ी थीं इसलिए उनकी पार्टी वोट नहीं मिले। राहुल गांधी ने बेगूसराय में प्रचार के दौरान स्थानीय मछुआरों के साथ तालाब में उतरकर मछलियां पकड़ी थीं। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।
बेगूसराय में कांग्रेस प्रत्याशी अमिता भूषण के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विकाससील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी ने संबोधित किया था। वीआईपी मछुआरों की पार्टी कही जाती है। चुनाव प्रचार के दौरान राहुल और सहनी ने स्थानीय मछुआरों के साथ तालाब में उतरकर मछलियां भी पकड़ी थीं। इस वाकये का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि कांग्रेस बेगूसराय सीट पर हार गई।
बेगूसराय के शंख गांव में महागठबंधन की हार को लेकर एक स्थानीय व्यक्ति ने अजीब तर्क दिया। उसने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा कि, “राहुल गांधी आए और मछलियां पकड़ीं, लेकिन वे मरी हुई मछलियां थीं, इसलिए उन्हें यहां वोट नहीं मिले। वोट तभी मिलते हैं जब आप कुछ सार्थक करते हैं। सहनी समुदाय अपना वोट तभी देता है जब उन्हें कोई ठोस काम दिखाई देता है।” उसने यह भी कहा कि सहनी समुदाय के वोट लेने के लिए कांग्रेस को आरजेडी का साथ छोड़ना होगा।
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि राहुल गांधी का मछली पकड़ना दिखावे से ज्यादा कुछ नहीं था। राहुल गांधी आए और तालाब में कूद गए, लेकिन उन्होंने जो मछलियां पकड़ीं, वे मरी हुई मछलियां थीं, बाजार में बिकने वाली नहीं थीं।
जनता ने जिसे नकारा, उनसे किया गठबंधन
एक अन्य व्यक्ति ने कहा कि चुनाव हारने का कारण यह है कि सभी ने लालू यादव के शासन को देखा है। उनके कार्यकाल के दौरान ‘जंगलराज’ में आम नागरिक सुरक्षित नहीं थे। चाहे वे मुकेश सहनी हों या कांग्रेस के राहुल गांधी, उन्होंने उन लोगों के साथ गठबंधन किया जिनको जनता ने अस्वीकार कर दिया था। यही कारण है कि बेगूसराय के लोगों ने मुकेश सहनी या राहुल गांधी का समर्थन नहीं किया।
राहुल गांधी ने मरी मछली पकड़ी, क्या इसलिए हार गई कांग्रेस? सुनिए एक वोटर का रोचक लॉजिक
बिहार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की करारी हार हुई। कांग्रेस को बेगूसराय सीट पर भी हार का सामना करना पड़ा। अब बेगूसराय के एक व्यक्ति ने कांग्रेस की हार के पीछे हास्यास्पद तर्क दिया है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बेगूसराय में चुनाव प्रचार के दौरान तालाब में मछलियां पकड़ी थीं। पटना: बिहार के […]
UB India News
बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।
संबंधित खबरें (Related Stories)
थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका की सभा
अब से थोड़ी देर में बेगूसराय में प्रियंका गांधी की सभा शुरू होने वाली है। थोड़ी देर में प्रियंका गांधी पहुंचेंगी बेगूसराय कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी थोड़ी देर में बेगूसराय के बछवाड़ा में महागठबंधन प्रत्याशी शिव प्रकाश गरीबदास के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगी। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी की ये पहली रैली […]
बिहार की कनेक्टिविटी को नई उड़ान देने वाला औंटा से सिमरिया महासेतु ………….
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनएच-31 पर बने 8.15 किलोमीटर लंबे औंटा-सिमरिया पुल परियोजना का कल उद्घाटन करेंगे। इसमें गंगा नदी पर बना 1.86 किलोमीटर लंबा छह-लेन का पुल भी शामिल है, जिसे 1,870 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार किया गया है। ये परियोजना पटना के मोकामा और बेगूसराय के बीच सीधी कनेक्टिविटी प्रदान […]
बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर
बिहार का 50 हजार का इनामी और कुख्यात बदमाश डबलू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह संयुक्त ऑपरेशन सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. डबलू यादव बिहार में हम नेता की हत्या सहित मर्डर व डकैती के कई गंभीर मामलों में वांछित […]
लालू यादव राजद के सीएमडी हैं और तेजस्वी यादव एग्जीक्यूटिव एमडी………………
बिहार में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है और एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है. इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय […]
राहुल की बेगूसराय पदयात्रा , जितने लोग उतनी बाते …………..
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा के लिए बेगूसराय आए थे। सोशल मीडिया पर आए वीडियो और फोटोज में दिखा कि काफी संख्या में लोग पदयात्रा में शामिल हुए। अगर भीड़ की बात करें तो […]
खेल मंत्री अप्रैल की गर्मी में लोगों के बीच बांटे कंबल ………..
बिहार में ‘कंबल कांड’ करने वाले नीतीश सरकार के मंत्री सुरेन्द्र मेहता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब सफाई दी है. दरअसल बिहार सरकार के खेल मंत्री सुरेंद्र मेहता ने इसी अप्रैल महीने की तपती गर्मी में लोगों के बीच कंबल और चादर का वितरण किया था. वहीं जब इतनी गर्मी […]
राहुल गाँधी के बिहार यात्रा के सियासी मायने………..
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज मिशन बिहार पर हैं। आज वह बेगूसराय में पलायन रोको यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं तथा पटना में दो कार्यक्रमों को संबोधित करेंगे। राहुल ने युवाओं से व्हाइट टी-शर्ट में आने को कहा है। यह जानकारी देते हुए कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजेश कुमार […]
राहुल गांधी आज बिहार दौरे पर, बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में हुए शामिल………
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की बेगूसराय में पदयात्रा महज 24 मिनट में खत्म हो गई। वो कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में 1KM पैदल चले। राहुल बेगूसराय में नुक्कड़ सभा को भी संबोधित करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर सभा कैंसिल कर दी गई। राहुल […]
‘हमारा संकल्प जन्मभूमि को कर्मभूमि में बदलना’………….
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को बेगूसराय में NSUI के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार की पलायन रोको-नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर तैयारी तेज कर दी गई है। पूरा बेगूसराय शहर और पदयात्रा के रूट पर होर्डिंग लगाए जा रहे हैं। राहुल गांधी 7 मार्च […]







