बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर

बिहार का 50 हजार का इनामी और कुख्यात बदमाश डबलू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह संयुक्त ऑपरेशन सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. डबलू यादव बिहार में हम नेता की हत्या सहित मर्डर व डकैती के कई गंभीर मामलों में वांछित […]

UB India News By UB India News Patna, Bihar
सोमवार, 28 जुलाई 2025, 05:53 AM 4 मिनट read
लाइव टेक्स्ट हाइलाइटिंग के साथ सुनें
शेयर करें:
WhatsAppFacebookXTelegram
बिहार का कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर, UP में हुआ एनकाउंटर
Photo: UB India News Archive

बिहार का 50 हजार का इनामी और कुख्यात बदमाश डबलू यादव उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में मारा गया. यह संयुक्त ऑपरेशन सिंभावली पुलिस, नोएडा एसटीएफ और बिहार पुलिस ने मिलकर अंजाम दिया. डबलू यादव बिहार में हम नेता की हत्या सहित मर्डर व डकैती के कई गंभीर मामलों में वांछित था.

मुठभेड़ स्थल से एक कार्बाइन, एक पिस्टल, एक तमंचा और कई कारतूस बरामद किए गए हैं. जानकारी के अनुसार, हापुड़ में भी कई व्यापारी डबलू यादव के निशाने पर थे. सिंभावली थाना क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ में, बिहार के बेगूसराय का निवासी कुख्यात गैंगस्टर डबलू यादव सीने में गोली लगने के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान ढेर हो गया.

डब्लू यादव ने बेगूसराय के साहेबपुर कमाल प्रखंड के हम अध्यक्ष राकेश कुमार उर्फ विकास को अगवा कर मौत के घाट उतार दिया था।

यूपी STF को इनपुट मिला था कि डब्लू सिंभावली में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। रविवार रात ढाई बजे टीम ने बढ्ढा नहर पुल के पास घेराबंदी की।

बदमाश को सरेंडर करने के लिए कहा गया, तो उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डब्लू यादव बिहार के बेगूसराय का रहने वाला था। इसने ही जीतनराम मांझी की पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष राकेश शाह के अपहरण के बाद हत्या की थी। 18 जुलाई को बिहार पुलिस ने डब्लू को भगोड़ा घोषित किया था।

एनकाउंटर स्पॉट की 3 तस्वीरें…

पुलिस को आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है।
पुलिस को आरोपी के पास से पिस्टल भी बरामद हुई है।
पुलिस और एसटीएफ से घिरने के बाद बदमाश कार्बाइन से गोली चलाने लगा।
पुलिस और एसटीएफ से घिरने के बाद बदमाश कार्बाइन से गोली चलाने लगा।
पुलिस को आरोपी के पास से देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।
पुलिस को आरोपी के पास से देसी कट्टा भी बरामद हुआ है।

UP-बिहार पुलिस को डब्लू की थी तलाश

थाना प्रभारी सुमित कुमार ने बताया- ‘यूपी STF की नोएडा यूनिट और बिहार पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में डब्लू यादव को ढेर किया। डब्लू की तलाश लंबे समय से की जा रही थी।’

‘उसका मारा जाना पुलिस की बड़ी सफलता है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एनकाउंटर स्पॉट से पुलिस ने एक बाइक बरामद की है।’

बिहार पुलिस के अनुसार, इस मामले में मिले इनपुट के आधार पर 4 दिन पहले बिहार पुलिस की टीम यूपी पहुंची थी। यूपी एसटीएफ को साथ लेकर उसकी तलाश की जा रही थी। इसी दौरान रविवार रात करीब तीन बजे बिहार और यूपी एसटीएफ ने हापुड़ जिले के बड्डा नहर पुल के पास उसे घेर लिया। सरेंडर करने की बजाए डब्लू ने फायरिंग की। जबावी कार्रवाई में वो मारा गया।

ये कार्बाइन बंदूक की मैग्जीन है।
ये कार्बाइन बंदूक की मैग्जीन है।
इसी बाइक से बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था।
इसी बाइक से बदमाश भागने की कोशिश कर रहा था।

बेगूसराय से किडनैपिंग, मुंगेर में मिली थी बॉडी

25 मई की देर शाम बेगूसराय के संदलपुर निवासी इंद्रदेव साह के बेटे राकेश कुमार उर्फ विकास का बेखौफ बदमाशों में घर से करीब 200 मीटर की दूरी से हथियार के बल पर अपहरण कर लिया था।

ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए उसे दियारा की ओर लेकर चले गए थे। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

29-30 मई की रात में मुंगेर जिले के लाल दरवाजा दियारा में गंगा नदी किनारे बालू में गड़ी उसकी लाश बरामद की गई थी।

HAM के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार की फाइल फोटो। अपहरण के 5 दिन बाद उनकी लाश मिली थी।
HAM के प्रखंड अध्यक्ष राकेश कुमार की फाइल फोटो। अपहरण के 5 दिन बाद उनकी लाश मिली थी।

डब्लू यादव पर 50 हजार का इनाम था

वारदात के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी डब्लू यादव का घर जेसीबी से तोड़ दिया था। उसकी सरपंच पत्नी सीता देवी को गिरफ्तार कर लिया था।

लेकिन डब्लू यादव लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए 50000 का इनाम घोषित किया गया था। हम नेता से डब्लू यादव का पुराना विवाद

साल 2021 में पत्नी को सरपंच बनाया, लेकिन गांव-समाज में किसी वाद-विवाद में लोग पंचायती के लिए सरपंच सीता देवी या डब्लू यादव को नहीं बुलाते थे, राकेश से ही बात करते थे।

इसको लेकर पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। 24 मई की शाम भी एक दुकान पर झगड़ा हो रहा था। विवाद होता देख राकेश वहां पहुंचा और दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया।

इस दौरान आरोपी डब्लू यादव ने राकेश को पकड़कर मारपीट शुरू कर दी और 30 से 40 राउंड फायरिंग की। इसके बाद राकेश को जबरन दियारा की ओर लेकर चला गया था।

UB India News

UB India News

बिहार और देश-दुनिया की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक घटनाओं की निष्पक्ष व सटीक रिपोर्टिंग।

संबंधित खबरें (Related Stories)

9 Articles loaded
बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…
समाचार

बिहटा एनकाउंटर में SI समेत तीन पुलिसकर्मी घायल,62 राउंड फायरिंग…

पटना में रविवार सुबह पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। वहीं, गोली लगने से SI राजू कुमार सिंह घायल हो गए। बिहटा थाना प्रभारी अमित कुमार के सिर में भी चोट लगी है। SSP कार्तिकेय शर्मा के मुताबिक, पुलिस और अपराधी के बीच कुल 62 राउंड फायरिंग हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पटना पश्चिमी सिटी एसपी संकेत कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

UB India News Desk30 अग॰
फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………
अपराध

फैजल खान उर्फ खान सर पर यूपी की एक महिला ने लगाया बहुत ही गंभीर आरोप…………………

पटना में एक लड़की ने खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और टीचर फैजल खान उर्फ खान सर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। लड़की का आरोप है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं, उसे अपनी जान का खतरा है। इसे लेकर पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस […]

UB India News24 अग॰
पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!
अपराध

पिछले 8 महीनों में 19 एनकाउंटर और तीन अपराधी ढेर!

बिहार विशेष कार्य बल (STF) की इस वर्ष अब तक राज्य में अपराधियों और नक्सलियों से 19 मुठभेड़ हुई हैं, जिनमें तीन अपराधी मारे गए और 18 घायल हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एसटीएफ के पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) संजय कुमार सिंह ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि भोजपुर जिले […]

UB India News22 अग॰
जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..
अपराध

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का मर्डर कर दिया गया. गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्तों के […]

UB India News18 अग॰
वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती
खास खबर

वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोली, लहूलुहान हालत में 2 कर्मचारी अस्पताल में भर्ती

वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जा रहे आजमगढ़ के एक यात्री की पिस्टल से अचानक गोली चल गई. पिस्टल से निकली गोली फर्श से टकराने के बाद पास में मौजूद एक लड़के के हाथ और एक महिला की जांघ में जा लगी. इस घटना में स्टाफ […]

UB India News16 अग॰
दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………
खास खबर

दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा का था हाथ…………

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की निगरानी टीम ने अपनी ताजा रिपोर्ट में साफ कहा है कि नवंबर 2025 में दिल्ली के लाल किले के पास हुए हमले के पीछे अल-कायदा इन इंडियन सबकॉन्टिनेंट यानी AQIS का हाथ था। यह पहली बार है जब किसी संयुक्त राष्ट्र दस्तावेज में इस हमले को सीधे तौर पर इस […]

UB India News13 अग॰
SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..
अपराध

SSP इधर क्राइम मीटिंग ले रहे थे उधर बीच सड़क अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को मारी 4 गोली…..

पटना में एक बार फिर से बदमाशों ने खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है। इधर पटना के एसएसपी कार्तिकेश शर्मा मंगलवार की शाम क्राइम मीटिंग ले रहे थे, उधर अपराधियों ने एक प्रॉपर्टी डीलर के सीने में 4 गोलियां उतार दीं। युवक की पहचान शुभम कुमार यादव के रूप में हुई। उसे गंभीर हालत प्राइवेट अस्पताल […]

UB India News12 अग॰
अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………
अपराध

अब EOU खोलेगी फर्जी IAS मनीष के दौलत का राज……………

बिहार के खगड़िया के गोगरी जमालपुर से फर्जी IAS मनीष गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद उसके आलीशान मकान और संपत्ति को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर धौंस जमाने और कथित तौर पर ठगी के जरिए उसने बड़ी संपत्ति अर्जित की है. अब पटना से […]

UB India News11 अग॰
बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई
अपराध

बिहार पुलिस को मिली मजिस्ट्रेट की शक्ति, IG-DIG-SP कर सकेंगे बड़ी कार्रवाई

बिहार सरकार ने राज्य की कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने के लिए एक बड़ा प्रशासनिक फैसला लिया है. सरकार ने त्योहारों, मेलों और जुलूसों के दौरान शांति बनाए रखने के लिए पुलिस महकमे को अतिरिक्त कानूनी शक्तियां सौंप दी हैं. गृह विभाग (आरक्षी शाखा) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, अब पुलिस जोन […]

UB India News11 अग॰